भारत का भूगोल | 30 बातें । Geography of India
Bharat ka Bhugol 30 samanya jankari
- त्रिपुरा तथा बाँग्लादेश की सीमा को शून्य रेखा (Zero line) कहा जाता है।
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह मरकत द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।
- भारत को उपमहाद्वीप कहलाने का उतना ही अधिकार है, जितना यूरोप को।
- भारत के अरुणाचल प्रदेश एवं चीन की सीमा को 'मैकमोहन रेखा' कहते हैं। यह रेखा 27 अप्रैल, 1914 ई० में शिमला में निर्धारित की गयी थी। इसकी उत्तरी-पूर्वी सीमा की लंबाई लगभग 4224 किमी है।
- भारत और पाकिस्तान के बीच 'रेडक्लिफ रेखा' है। सर एम. रेडक्लिफ द्वारा 15 अगस्त, 1947 ई० को इसका निर्धारण किया गया था।
- श्रीलंका भारत से पाक जलसंधि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है।
- पाकिस्तान की सीमा से लगे भारत के जम्मू-कश्मीर प्रान्त की लंबाई (1225 किमी) सर्वाधिक है।
- एनविले (1752) ने भारत का पहला मानचित्र बनाया था।
- राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का 60 प्रतिशत हिस्सा थार मरुस्थल में स्थित है। यह मरुस्थल भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग 2,00,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
- उत्तर-पश्चिमी पवनों के कारण भारत के चेन्नई में शीतकालीन वर्षा होता है।
- अलमट्टी बांध कृष्णा नदी पर स्थित है। यह परियोजना 2005 में बन कर तैयार हुई थी।
- पीर पंजाल श्रेणी आंतरिक हिमालय में स्थित है। यह पूर्व पश्चिम की ओर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित है। इसकी ऊंचाई 1400 मीटर से 4,100 मीटर की बीच है।
- भारत पूर्ण रूप से भूमध्य रेखा के उत्तर में 8°4 से 37°6 अक्षांश और 68°7 से 25 पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
- कंचनजंगा विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है, इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है। यह पर्वत नेपाल और सिक्किम के बीच स्थित है।
- सतमाला पहाड़ियां महाराष्ट्र के नासिक में स्थित हैं, यह सह्याद्री श्रेणी का हिस्सा है।
- परंपरागत रूप से भारत में छह ऋतुएँ मानी जाती रहीं हैं परन्तु भारतीय मौसमविज्ञान विभाग चार ऋतुओं का वर्णन करता है जिन्हें हम उनके परंपरागत नामों से तुलनात्मक रूप में निम्नवत लिख सकते हैं: शीत ऋतु (Winters), ग्रीष्म ऋतु (Summers or Pre-monsoon), वर्षा ऋतु (Monsoon or Rainy), शरद ऋतु (Post-monsoon ot Autumn)।
- शीत ऋतु- दिसंबर से मार्च तक, जिसमें दिसंबर और जनवरी सबसे ठंढे महीने होते हैं।
- ग्रीष्म ऋतु - अप्रैल से जून तक जिसमें मई सबसे गर्म महीना होता है।
- वर्षा ऋतु - जुलाई से सितम्बर तक, जिसमें सार्वाधिक वर्षा अगस्त महीने में होती है।
- शरद ऋतु- उत्तरी भारत में अक्टूबर और नवंबर माह में मौसम साफ़ और शांत रहता है और अक्टूबर में मानसून लौटना शुरू हो जाता है जिससे तमिलनाडु के तट पर लौटते मानसून से वर्षा होती है।
- भारत में नगरीकरण का प्राचीन इतिहास सिन्धु घाटी सभ्यता के नगरों से शुरू होता है।
- भारत की भौगोलिक संरचना में लगभग सभी प्रकार के स्थलरूप पाए जाते हैं। एक ओर इसके उत्तर में विशाल हिमालय की पर्वतमालायें हैं तो दूसरी ओर और दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, एक ओर ऊँचा-नीचा और कटा-फटा दक्कन का पठार है तो वहीं विशाल और समतल सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी, थार के विस्तृत मरुस्थल में जहाँ विविध मरुस्थलीय स्थलरुप पाए जाते हैं तो दूसरी ओर समुद्र तटीय भाग भी हैं।
- भारत के उत्तर में हिमालय की पर्वतमाला नए और मोड़दार पहाड़ों से बनी है। यह पर्वतश्रेणी कश्मीर से अरुणाचल तक लगभग 1,500 मील तक फैली हुई है।
- हिमालय के दक्षिण में एक विस्तृत समतल मैदान है जो लगभग सारे उत्तर भारत में फैला हुआ है। यह गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा सिंधु और उनकी सहायक नदियों द्वारा बना है।
- अरावली श्रेणी दक्षिण में गुजरात से लेकर उत्तर में दिल्ली तक कई अवशिष्ट पहाड़ियों के रूप में पाई जाती है। इसके सबसे ऊँचे, दक्षिण-पश्चिम छोर में माउंट आबू (5,650 फुट) स्थित है। उत्तर-पूर्व में छोटानागपुर पठार है, जहाँ राजमहल पहाड़ी प्रायद्वीपीय पठार की उत्तर-पूर्वी सीमा बनाती है।
- भारत में नगरों को नगरीय गाँव, क़स्बा, नगर और महानगर नामक श्रेणियों में विभाजित किया जाता है।
- चमेरा बाँध हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। यह रावी नदी पर बनाया गया है, इस परियोजना के तीन चरणों द्वारा लगभग 1100 मेगावाट उर्जा उत्पन्न की जाती है।
- पश्चिमी घाट की औसत चौड़ाई 50 से 80 किलोमीटर है जबकि पूर्वी घाट की औसत चौड़ाई 100 से 200 किलोमीटर है।
- भारत की जलवायु दक्षिण में उष्णकटिबंधीय है और हिमालयी क्षेत्रों में अधिक ऊँचाई के कारण अल्पाइन (ध्रुवीय जैसी), एक ओर यह पुर्वोत्तर भारत में उष्ण कटिबंधीय नम प्रकार की है तो पश्चिमी भागों में शुष्क प्रकार की होती हैं
- पढ़ें- भारत के प्रमुख पठार।
- हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट है जिसकी ऊँचाई 29,028 फुट है जो नेपाल में स्थित है।।
आज के इस पोस्ट में भारत के भूगोल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जाना जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और साथ ही सामान्य जानकारी की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है । भूगोल से सम्बंधित 30 जानकारी, भारत का भूगोल | 30 बातें | Bharat ka Bhugol 30 things, 30 things of India's Geography।
आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,आगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें ।
TAGS
bharat ka bhugol
भूगोल के बारे में जानकारी
bharat ki jankari
samanya jankari
india ki jankari
geography poster
100 interesting facts about geography
भारत का भूगोल
bhugol ki jankari
bharat ka bhugol in hindi
भूगोल की जानकारी
geography facts about india
geography of india in hindi
fact about geography
part of geography
bharat ki jankariyan
geography fact
important facts about indian geography
important facts about geography
india geography in hindi
bhugol in hindi
geographical facts about india
भारत का भूगोल हिंदी
indian geography facts for upsc
bharat ki mahiti
0 Comments:
Post a Comment
हमें आपके प्रश्नों और सुझाओं का इंतजार है |