विभिन्न भाषाओं के महान कवि और लोकप्रिय कवि | Great Poets and Popular Poets of different Languages
इस पाठ में हम महान कवि और लेखकों की सूचि दे रहें है, जिनके नाम अक्सर आप सुनते रहते है. हम पहले महान कवियों की सूचि देखेंगे फिर उनके बारे में और उनकी कुछ प्रमुख रचनाओं के बारे में जानेंगे.
विभिन्न भाषाओं के महान कवि (Great Poets of different Languages)
भाषा | महान कवि |
---|---|
हिन्दी | तुलसीदास |
संस्कृत | कालिदास |
बंगला | रबीन्द्रनाथ टैगोर |
उर्दू | मिर्जा गालिब |
फारसी (पर्सियन) | शेख साादी |
लैटिन | वर्जिल |
ग्रीक | होमर |
अंग्रेजी | शेक्सपीयर |
जर्मन | गोटे |
इटैलियन | दांते |
फ्रेंच | सली प्रोजोन |
पंजाबी | वारिसशाह |
इन सभी महान कवियों के बारे में जानकारी निचे दी गयी है.
Great Poets of different Languages in Hindi
हिन्दी के प्रमुख कवि तुलसीदास
गोस्वामी तुलसीदास (Tulsidas) हिन्दी साहित्य के महान सन्त कवि थे। इन्होने ही रामचरितमानस की रचना की है। इनकी इस राचन को सामान्यतः 'तुलसी रामायण' या 'तुलसीकृत रामायण' भी कहा जाता है। रामचरितमानस को पुरे उत्तर भारत में बड़े भक्तिभाव से पढ़ा जाता है। तुलसीदास जी की हस्तलिपि (हैण्ड राइटिंग) अत्यधिक सुन्दर थी। विस्तार
संस्कृत के प्रमुख कवि कालिदास
कालिदास (Kalidasa) गुप्त साम्राज्य के संस्कृत भाषा के महान कवि और नाटककार थे। अभिज्ञान शाकुन्तलम् महाकवि कालिदास का विश्वविख्यात नाटक है। कुछ विद्वान कालिदास को राष्ट्रीय कवि का स्थान तक देते हैं। इनकी रचना अभिज्ञान शाकुन्तलम् पूरे विश्व साहित्य में अग्रगण्य रचना मानी जाती है। विस्तार
बंगला के प्रमुख कवि रबीन्द्रनाथ टैगोर
रबीन्द्रनाथ ठाकुर विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता हैं। इन्हें भारत में गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। हमारे देश के राष्ट्रगान 'जन गण मन' और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान 'आमार सोनार बांङ्ला' रबीन्द्रनाथ टैगोर की ही रचनाएँ हैं। इनकी रचनाओं में गीतांजलि अधिक प्रसिद्द है. विस्तार
उर्दू के प्रमुख कवि मिर्जा गालिब
मिर्ज़ा ग़ालिब (Mirza Ghalib) उर्दू एवं फ़ारसी भाषा के एक महान शायर कवि थे। ग़ालिब को भारत और पाकिस्तान में एक महत्वपूर्ण कवि के रूप में जाना जाता है। ग़ालिब मुग़ल काल के आख़िरी शासक बहादुर शाह ज़फ़र के दरबारी कवि भी रहे थे। मिर्जा गालिब के बहुत से शेर-शायरी बोले और सुने जाते है। विस्तार
फारसी (पर्शियन) के प्रमुख कवि शेख सादी
शेख सादी (Sheikh Saadi या Saadi Shirazi) मध्ययुग के एक प्रमुख ईरानी फ़ारसी कवि और साहित्यकार थे। इनकी लिखी पुस्तक "गुलिस्तां" सबसे व्यापक रूप से पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में से एक माना जाता है। विस्तार
लैटिन के प्रमुख कवि वर्जिल
इनका असली नाम पुब्लियस वर्जिलियस मारो है, जिन्हें वर्जिल कहा जाता है। यह प्राचीन रोम का एक प्रतिनिधि कवि थे। Eclogues (या Bucolics), Georgics, और महाकाव्य Aeneid इनकी प्रमुख रचनाएँ है। इनके द्वारा रचित महाकाव्य एनीड को प्राचीन रोम का राष्ट्रीय महाकाव्य माना जाता है। विस्तार
ग्रीक के प्रमुख कवि होमर
होमर यूनान (ग्रीक) के ऐसे प्राचीनतम कवियों में से हैं जिनकी रचनाएँ आज भी उपलब्ध हैं और जो बहुमत से यूरोप के सबसे महान कवि स्वीकार किए जाते हैं। होमर ग्रीक और रोमन लेखकों में सबसे महत्वपूर्ण थे। यूनानियों और रोमियों ने खुद को तब तक शिक्षित नहीं माना जब तक कि वे उनकी कविताओं को नहीं जानते। अन्धे होने के बावजूद उन्होंने दो महाकाव्यों की रचना की - इलियड और ओडिसी। विस्तार
अंग्रेजी के प्रमुख कवि शेक्स्पीयर
शेक्स्पीयर जिनका पुरा नाम विलियम शेक्स्पीयर (William Shakespeare) था। शेक्स्पीयर अंग्रेज़ी के कवि, काव्यात्मकता के विद्वान नाटककार तथा अभिनेता थे। शेक्सपियर चूँकि ख़ुद अभिनेता थे, इसलिए उन्होंने अक्सर काव्य-नाटक और नाटिकाएँ लिखीं। शेक्सपियर की कुछ प्रमुख रचनाएँ रोमियो और जूलियट, द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स, जूलियस सीज़र, हैमलेट आदि। विस्तार
जर्मन के प्रमुख कवि गेटे
जर्मन कवि गेटे जिनका पूरा नाम योहान वुल्फगांग फान गेटे (Johann Wolfgang von Goethe) है। गेटे लिखा नाटक फ़ाउस्ट (Faust) विश्व साहित्य में उच्च स्थान रखता है। गेटे जर्मनी के महानतम साहित्यिक हस्तियों में से एक माने जाते हैं। विस्तार
इटैलियन के प्रमुख कवि दांते
दांते एलीगियरी प्रमुख इतालवी कवि थे। ये इटली के राष्ट्रकवि भी रहे थे। इनका सुप्रसिद्ध महाकाव्य डिवाइन कॉमेडिया प्रमुख है। कुछ और रचनाएँ है जैसे- डी वल्गारी एलोक्वेंटा, डी मोनार्किया, एक्लोग्यूस और ले रिमे। विस्तार
फ्रेंच के प्रमुख कवि सुली प्रुधोम
इनके बारे में खास बात यह है की ये 1901 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति थे। सुली प्रुधोम (Sully Prudhomme) एक विख्यात फ्रांसीसी कवि और निबंधकार थे। इनकी कुछ प्रमुख रचनाएँ - स्टेंस एट पोएम्स, ला जस्टिस, क्यू सैस-जे? और लेट्रेस-पेन्सी आदि। विस्तार
पंजाबी के प्रमुख कवि वारिस शाह
वारिस शाह (Waris Shah) मुख्य रूप से अपने "हीर रांझा" नामक काव्य-कथा के लिये मशहूर हैं। हीर रांझा पंजाब की प्रसिद्ध प्रेम-कथा है। जोकि काफी प्रसिद्ध भी है। पंजाब में इनके नाम से एक मजार भी है जिसका नाम 'पीर सैयद वारिस शाह' है। विस्तार