20+ भारतीय संविधान सामान्य ज्ञान 2023 (Indian Constitution General Knowledge pdf)

Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

भारतीय संविधान से जुड़े हुए कुछ प्रश्न उत्तर ( Question Answer related with Indian Constitution General Knowledge ) 

हेलो दोस्तों, इस आर्टिकल  में भारतीय संविधान सामान्य ज्ञान 2023 के बारे में जानेंगे। प्रत्येक प्रजातान्त्रिक देश का अपने एक संविधान होता है चूँकि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है इसलिए भारत का अपना एक सांविधान है। भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था। शासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान बनाया गया है। भारतीय संविधान  से जुड़े प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-UPSC,STATE PCS,SSC,RRB,NTPC,RAILWAY, BANKING PO,BANKING CLERK NET/JRF इत्यादि में पूछे जाते हैं।

20-indian-constitution-general

प्रश्न -: भारतीय संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किस के द्वारा पेश किया गया था ?

उत्तर -: भारतीय संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के द्वारा पेश किया गया था। इसे ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ के नाम से जाना जाता है। यह प्रस्ताव 13 दिसंबर 1946 को लाया गया था। तथा संविधान सभा ने इस प्रस्ताव को 22 जनवरी 1947 को स्वीकार कर लिया।

प्रश्न -: भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान का परिचय पत्र किसने कहा है ?

उत्तर -: प्रसिद्ध न्यायविद तथा संवैधानिक विशेषज्ञ एन. ए. पालकीवाला ( नानाभोय ‘नानी’ अर्देशिर पालकीवाला )

प्रश्न -: संविधान की कुंजी किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: भारतीय संविधान की प्रस्तावना को

प्रश्न :-“समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता” शब्दों को किस संविधान संशोधन द्वारा भारत की प्रस्तावना में जोड़ा गया ?

उत्तर -: 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 ई. द्वारा

प्रश्न:- भारत के संविधान की प्रस्तावना किन शब्दों से शुरू होती है ?

उत्तर:- हम, भारत के लोग

प्रश्न :- संविधान दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर :- 26 नवंबर

प्रश्न :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संशोधन कब किया गया था ?

उत्तर :- सन् 1976 में, 42वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा

प्रश्न -: भारत की प्रस्तावना की भाषा किस देश के संविधान से ली गई है ?

उत्तर -: ऑस्ट्रेलिया

क्लिक करे :-  संविधान और राजव्यवस्था सामान्य ज्ञान 

प्रश्न -: भारतीय संविधान की प्रस्तावना का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है ?

उत्तर -: अमेरिका

Indian Constitution GK in Hindi

प्रश्न -: भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार संविधान की सर्वोच्च शक्ति किस में निहित है ?

उत्तर -: भारत की जनता ( हम, भारत के लोग )

प्रश्न -: भारतीय संविधान का उद्देश्य बताने वाले वे शब्द कौन से हैं जो भारत की प्रस्तावना में लिखे हुए हैं ?

उत्तर -: भारत की प्रस्तावना में लिखे हुए वे शब्द, जो भारतीय संविधान का उद्देश्य बताते हैं। निम्नलिखित हैं।

  • न्याय
  • स्वतंत्रता
  • समता
  • गरिमा
  • एकता
  • अखंडता
  • बंधुता

प्रश्न -: भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार के न्याय का उल्लेख है ?

उत्तर -: तीन प्रकार के न्याय ( सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक )

क्लिक करे :-  संविधान और राजव्यवस्था महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान

प्रश्न -: भारत की प्रस्तावना में कितने प्रकार की स्वतंत्रता का उल्लेख किया गया है ?

उत्तर -: पांच प्रकार की स्वतंत्रता ( विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म व उपासना )

प्रश्न -: भारत की प्रस्तावना में कितने प्रकार की समानता का उल्लेख किया गया है ?

उत्तर -: दो प्रकार की समता ( प्रतिष्ठा और अवसर )

प्रश्न -: भारत की प्रस्तावना के अनुसार वे कौन से शब्द हैं जो भारत की प्रकृति या भारत की अवधारणा के बारे में उल्लेख करते हैं ?

उत्तर -: भारत की प्रस्तावना के अनुसार निम्नलिखित शब्द भारत की प्रकृति के बारे में बताते हैं।

  • सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न
  • समाजवादी
  • पंथनिरपेक्ष
  • लोकतंत्रात्मक
  • गणराज्य
आज के इस आर्टिकल में हमने भारतीय संविधान के सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के बारे में जाना। भारतीय संविधान के सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का यह संग्रह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर लिखा गया है जिससे कम समय में आप अधिक उपयोगी चीजों को पढ़ सकें।

आशा करता हूँ कि भारतीय संविधान का यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करें।  

TAGS

भारतीय संविधान जनरल नॉलेज
भारतीय संविधान जनरल नॉलेज pdf
संविधान सामान्य ज्ञान
भारतीय संविधान जनरल नॉलेज मराठी
भारतीय संविधान सामान्य ज्ञान
samvidhan basic knowledge
संविधान जनरल नॉलेज
संविधान के बारे में सामान्य ज्ञान
प्रस्तावना को संविधान की कुंजी किसने कहा
भारतीय संविधान gk
भारतीय संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न pdf download
samvidhan se related question
gk facts about indian constitution
gk questions about indian constitution
indian constitution general knowledge
constitution of india general knowledge
how many words in indian constitution 2022
general knowledge of indian constitution
भारतीय संविधान gk in hindi
संविधान के क्वेश्चन
संविधान से रिलेटेड क्वेश्चन
भारतीय संविधान जीके
संविधान के बारे में जीके क्वेश्चन
samvidhan gk
samvidhan general knowledge

इसे Whatsapp, Telegram, Facebook और Twitter पर शेयर करें।

0 Comments:

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Popular Posts