भारत के उपराष्ट्रपति की सूची (List of Vice Presidents Of India)
नमस्कार दोस्तों, studypointandcareer.com के इस वेब पेज में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में भारत के उपराष्ट्रपतियों Vice Presidents Of India के नाम की सूची दी गई है। जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च पद होता है। आधिकारिक क्रम में उसका पद राष्ट्रपति के बाद आता है। संविधान के अनुच्छेद 63-71 तक उपराष्ट्रपति पद से संबंधित प्रावधान दिये गए हैं।
राष्ट्रपति की तरह उपराष्ट्रपति भी जनता द्वारा सीधे नहीं चुना जाता बल्कि परोक्ष विधि से चुना जाता है। अनुच्छेद 66 में बताया गया है कि उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किस प्रकार होगा। कोई व्यक्ति भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिये तभी अर्हत होगा जब वह निम्न तीन शर्तें पूरी करेगा –
- वह भारत का नागरिक हो।
- वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
- वह राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने की अर्हताओं को पूरा करता हो।
पद ग्रहरण करने के पहले उपराष्ट्रपति को शपथ, राष्ट्रपति अथवा उनके द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति द्वारा दिलवाई जाती है। अपने शपथ में उपराष्ट्रपति, संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा तथा अपने कर्तव्य का निर्वाह श्रद्धापूर्वक करने की शपथ लेता है।
Vice President Of India कि सूची
S.N. | Vice President | Years |
---|---|---|
1 | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई 1952 – 12 मई 1962 |
2 | जाकिर हुसैन | 13 मई 1962 – 12 मई 1967 |
3 | वी वी गिरी | 13 मई 1967 – 3 मई 1969 |
4 | गोपाल स्वरूप पाठक | 31 अगस्त 1969 – 30 अगस्त 1974 |
5 | बी डी जत्ती | 31 अगस्त 1974 – 30 अगस्त 1979 |
6 | मोहम्मद हिदायतुल्ला | 31 अगस्त 1979 – 30 अगस्त 1984 |
7 | रामस्वामी वेंकटरमण | 31 अगस्त 1984 – 24 जुलाई 1987 |
8 | शंकर दयाल शर्मा | 3 सितम्बर 1987 – 24 जुलाई 1992 |
9 | के आर नारायणन | 21 अगस्त 1992 – 24 जुलाई 1997 |
10 | कृष्णकांत | 21 अगस्त 1997 – 27 जुलाई 2002 |
11 | भैरो सिंह शेखावत | 19 अगस्त 2002 – 21 जुलाई 2007 |
12 | हामिद अंसारी | 11 अगस्त 2007 – 10 अगस्त 2017 |
13 | वेंकैया नायडू | 11 अगस्त 2017 से अब तक |
इस पोस्ट में हमने (1952 से अब तक ) के List of names of vice Presidents of india|भारत के उपराष्ट्रपति कि सूची दिये है | इस सूची से भारत के उपराष्ट्रपति कि सूची जानने में आसानी होगी |
देश को अब तक 13 उपराष्ट्रपति मिल चुके हैं आप सभी को हमारे दवारा दी गयी जानकारी आपको अच्छा लगे तो आप इस पोस्ट को जरुर शेयर करे |