भारतीय दर्शन Top 10 MCQ - Indian Philosophy MCQs in Hindi [2023]

Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

भारतीय दर्शन MCQ (Indian Philosophy MCQs) 

हेलो दोस्तों, आपका studypointandcareer.com में स्वागत है। इस लेख में हम भारतीय दर्शन MCQ ( Indian Philosophy MCQs) के बारे में जानेंगे। भारत में दर्शन उस विद्या को कहा जाता है जिससे तत्व का ज्ञान हो सके। मानव के दुखों की निवृत्ति करने और  तत्व का ज्ञान कराने  के लिए भारत में दर्शन का जन्म हुआ। 

भारतीय दर्शन का आरंभ वेदों से होता है। हिन्दू धर्म में दर्शन अत्यंत प्राचीन परंपरा रही है। विभिन्न परीक्षाओं में भी दर्शन से जुड़े सवाल पूछे जाते रहें हैं । इन्हीं  परीक्षाओं को ध्यान में रखकर भारतीय दर्शन का MCQ इस लेख में दिया जा रहा है ,जिससे कम समय में अधिक से अधिक जानकारी आपको मिल सके।
Indian Philosophy MCQs in Hindi

Indian Philosophy mcq in Hindi | भारतीय दर्शन MCQ

प्रश्न: वैशेषिक दर्शन के प्रणेता कहे जाते है। 

उत्तर:- कणाद 

प्रश्न: कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली है-

उत्तर:- सांख्य दर्शन 

प्रश्न: पतंजलि का संम्बन्ध है -

उत्तर:- योग दर्शन से 

प्रश्न: रामानुजाचार्य किससे संम्बन्धित है?

उत्तर:- विशिष्टाद्वैत 

प्रश्न: महर्षि गौतम का संम्बन्ध किस दर्शन से है ?

उत्तर:- न्याय दर्शन से 

प्रश्न: भारत का प्राचीनतम दर्शन है 

उत्तर:- सांख्य 

प्रश्न: अष्टांगिक मार्ग किस धर्म से संम्बन्धित है ?

उत्तर:- बौद्ध दर्शन 

प्रश्न: कर्म का सिद्धांत संबंधित है –

उत्तर:- मीमांसा से 


जानें- बाल विकास से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 


प्रश्न: द्वैतवाद सिद्धांत के प्रतिपादक हैं

उत्तर:- माधवाचार्य 

प्रश्न: द्वैताद्वैत सिद्धांत के प्रवर्तक हैं-

उत्तर:- निम्बकाचार्य 

प्रश्न: भक्ति को दार्शनिक आधार प्रदान करने वाले प्रथम आचार्य कौन थे?

उत्तर:- रामानुज 

प्रश्न: महर्षि कपिल का नाम दर्शन की किस विधि से जुड़ा हुआ है?

उत्तर:- सांख्य दर्शन 

प्रश्न: लोकायत दर्शन का प्रतिपादक कौन हैं?

उत्तर:- चार्वाक 

प्रश्न: शून्यवाद के प्रतिपादक कौन माने जाते हैं

उत्तर:- नागार्जुन 

प्रश्न: अद्वैतवाद सिधांत के प्रतिपादक कौन हैं?

उत्तर:- शंकराचार्य 

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन भारतीय दर्शन की अपेक्षा पाश्चात्य दर्शन से कहीं अधिक प्रभावित थे ?

उत्तर:- राजा राममोहन राय 

प्रश्न: पुष्टि मार्ग के दर्शन की स्थापना किसने की थी?

उत्तर:- बल्लभाचार्य 

प्रश्न: कर्म का सिद्धांत संबंधित है -

उत्तर:- मीमांसा से 

प्रश्न: आजीवक सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर:- मक्खली गोपाल 

प्रश्न: जब तक जीवित रहो सुखी रहो सुख से से जीवित रहो, चाहे इसके लिए ऋण ही लेना पड़े,क्यूंकि शरीर के भस्मीभूत हो जाने पर पुनरागमन नहीं हो सकता |पुनर्जन्म का निषेध करने वाली यह युक्ति किसकी है?

उत्तर:-  चार्वाकों की 

प्रश्न: आदिशंकर को बाद में शंकराचार्य बने,उनका जन्म हुआ था-

उत्तर:- केरल में 

प्रश्न: भाग्य ही सब कुछ निर्धारित करता है, मनुष्य असमर्थ होता है ऐसा किसका मानना  है 

उत्तर:- आजीवकों का 

प्रश्न: कौन सा दर्शन व्यक्तिवाद को बढ़ावा देता है 

उत्तर:- जैन दर्शन 

प्रश्न:  जैन धर्म में शिक्षा का अंतिम लक्ष्य क्या है 

उत्तर:- मानव कल्याण के स्वैच्छिक 

प्रश्न: जैन धर्म का क्या मंत्र है 

उत्तर:- सभी पाप कृत्य जीवन भर के लिए त्यागना 

प्रश्न:निम्नलिखित मे से कौन-सा दर्शन भागवत धर्म का प्रमुख आधार है ?

उत्तर:- विशिष्टाद्वैत 

philosophy multiple choice questions and answers in hindi | दर्शनशास्त्र के प्रश्न उत्तर | शिक्षा से संबंधित प्रश्न और उत्तर

Indian Philosophy MCQs in Hindi

इस लेख में हमने भारतीय दर्शन से सम्बंधित महत्वपूर्ण  प्रश्नो के बारे में जाना । विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में  भारतीय दर्शन से जुड़े  सवाल पूछे जाते हैं । 

आशा करता हूँ कि भारतीय दर्शन का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा , अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस लेख को शेयर जरूर करें। 

इसे Whatsapp, Telegram, Facebook और Twitter पर शेयर करें।

0 Comments:

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Popular Posts