2022 में नोबेल पुरस्कार पाने वालों की सूची (List of Nobel Prize Winners in 2022)

Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

नमस्कार, studypointandcareer.com में आपका स्वागत है। 2022 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की सूची  (List of Nobel Prize Winners in 2022) लिए नामों की  घोषणा हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम 2022 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की सूची  (List of Nobel Prize Winners in 2022) और किस क्षेत्र में दिया जा रहा है इसके बारे में जानेंगे। नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में हुई थी। नोबेल पुरस्कार 'अल्फ्रेड बी नोबेल' की याद में दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार विश्व स्तर पर दिया जाता है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC, STATE PCS, SSC, BANKING, RAILWAY, CDS, इत्यादि में नोबेल पुरस्कार से संबन्धित सवाल पूछे जाते हैं।

2022 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की सूची  (List of Nobel Prize Winners in 2022)

Nobel Prizes to be awarded in 2022

2022 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की सूची  (List of Nobel Prize Winners in 2022)

नोबेल पुरस्कार क्या है? (What is nobel prize)

नोबेल पुरस्कार उन लोंगो को दिया जाता है ,जिन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुँचाया हो। नोबेल पुरस्कार, 'अल्फ्रेड बी नोबेल' की एक वसीयत(1895) के अनुसार दिया जाता है, जिसमें  उन्होंने अपने जीवन भर की कमाई, योग्य लोंगो को पुरस्कृत करने के लिए  एक संस्था को सौंप दिया।

अल्फ्रेड बी नोबेल स्वीडन के एक वैज्ञानिक  थे। इन्होने "डायनामाइट" की खोज की थी। बाद में इन्हे एहसास हुआ कि  डायनामाइट मानव समाज के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ हानिकारक भी है। इसलिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति मानव हित में देने की सोची। 1896  में अल्फ्रेड बी नोबेल की मृत्यु हो गयी । 1900  में नोबेल फाउंडेशन की नींव रखी गयी।

1901  में पहला नोबेल पुरस्कार रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुरांत और फ्रेंच पीस सोसायटी के संस्थापक फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। प्रारम्भ में यह पांच क्षेत्रों में -  शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी विज्ञान और रसायन विज्ञान में पुरस्कार दिया जाता था। 1968  में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने अपनी 300 वीं  वर्षगांठ के दौरान अल्फ्रेड बी नोबेल की याद में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार देना शुरू किया। 

2022 में नोबेल पुरस्कार पाने वालों की सूची   

  • शांति के क्षेत्र में-   शांति के क्षेत्र में 2022 का नोबेल पुरस्कार बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज़ को प्रदान करने की घोषणा हुई है।
  • चिकित्सा के क्षेत्र में - चिकित्सा के क्षेत्र में 2022 का नोबेल पुरस्कार ‘मानव के क्रमिक विकास’ पर खोज के लिए स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो को देने की घोषणा की गई है।
2022 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की सूची  (List of Nobel Prize Winners in 2022)
  • भौतिकी के क्षेत्र क्षेत्र में-  वर्ष 2022 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा जॉन एफ क्लॉजर, एलेन एस्पेक्ट और एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम यांत्रिकी में इनके कार्य के लिये प्रदान करने की घोषणा हुई है।
  • रसायन विज्ञान  के क्षेत्र में-  कैरोलिन आर. बर्टोजी, के. बैरी शार्पलेस और मोर्टन मेल्डल को 'क्लिक केमिस्ट्री एवं बायोऑथोर्गोनल केमिस्ट्री के विकास के लिये' रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा हुई है।
  • साहित्य के क्षेत्र में- साहित्य में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्राँसीसी लेखक "एनी एरनॉक्स" को "साहस और नैदानिक तीक्ष्णता जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती हैं" के लिये प्रदान करने की घोषणा हुई है।

इस आर्टिकल में हमने 2022 में दिए गए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize given in 2022 ) के बारे में जाना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नो को ध्यान में रखकर यह आर्टिकल लिखा गया है।

उम्मीद करता हूँ कि  2022 में दिए गए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize given in 2022 ) का यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा, अगर आपको यह आर्टिकल पसन्द  आये तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें।  

इसे Whatsapp, Telegram, Facebook और Twitter पर शेयर करें।

1 comment:

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Popular Posts