विश्व में बहने वाली प्रमुख नदियों की सूची कुछ इस प्रकार है - Rivers of the World in Hindi
पुरे दुनिया में पानी का कितना बड़ा हिस्सा हैं ये सब जानते हैं पर ऐसे में विश्व स्तर में बहने वाली नदियों के ऊपर आज हम चर्चा करने वाले हैं साथ ही आपको अनेक विश्व के प्रमुख नदियों की सूची भी देने वाले हैं |
Rivers of the World in Hindi 2023
यदि हम बात
एशिया की प्रमुख नदियां -
अमूर नदी (Amur River)
अमूर नदी दुनिया की दसवीं सबसे लम्बी नदी है। (डिटेल)
ह्वांगहो नदी (hwangho river)
ह्वांगहो या ह्वांगहे या ह्वांगहा जिसे पीली नदी भी कहा जाता है। पीली नदी अपनी बेसिन के रूप में "चीनी सभ्यता का उद्गम स्थल" कहा जाता है। (डिटेल)
ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River)
यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र नदी एक बहुत लम्बी (2900 किलोमीटर) नदी है। (डिटेल)
गंगा नदी (Ganga River)
भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है। यह भारत और बांग्लादेश में कुल मिलाकर 2525 किलोमीटर (कि॰मी॰) की दूरी तय करती है। (डिटेल)
यमुना नदी (Yamuna river)
यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। लंबाई -1,376 कि.मी. (855 मील) (डिटेल)
लेना नदी (Lena River River)
लेना नदी उत्तरी एशिया के पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है और दुनिया की 11वीं सबसे लम्बी नदी है। (डिटेल)
कावेरी नदी (Kaveri River)
इसे दक्षिण भारत की गंगा भी कहते है। कावेरी कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। (डिटेल)
नर्मदा नदी (Narmada river)
इसकी लम्बाई प्रायः 1312 किलोमीटर है। यह गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। (डिटेल)
सिन्धु नदी (Indus River)
एशिया की सबसे लम्बी नदियों में से एक है। इस नदी की लम्बाई प्रायः 3610(2880) किलोमीटर है। (डिटेल)
यांग्त्सी नदी (Yangtze River)
चीन की सबसे लम्बी नदी है। यह विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। (डिटेल)
मीकांग नदी (Mekog River)
लंबाई के अनुसार यह विश्व की 13वीं सबसे बड़ी नदी है। (डिटेल)
अफ्रीका की प्रमुख नदियां -
नील नदी (nile river)
संसार की सबसे लम्बी नदी नील है। इसकी लम्बाई लगभग 6,650 किलोमीटर है। (डिटेल)
कांगो नदी (Congo River)
4,700 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह नदी पश्चिम मध्य अफ़्रीका की सबसे विशाल और नील नदी के बाद अफ़्रीका की सबसे लम्बी नदी है। (डिटेल)
नाइजर नदी (Niger River)
नील और कांगो नदी के बाद यह अफ़्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी है। इस नदी में मछलियाँ , मगर तथा दरियाई घोड़े अधिक मिलते हैं। (डिटेल)
जाम्बेजी नदी (Zambezi River)
ज़ाम्बेज़ी नदी (Zambezi River) अफ़्रीका की चौथी सबसे लंबी और हिन्द महासागर मे गिरने वाली सबसे बड़ी अफ़्रीकी नदी है। (डिटेल)
लिंपोपो नदी (limpopo river)
जेम्बेजी नदी के बाद यह दुसरी सबसे बड़ी अफ़्रीकी नदी है जो हिन्द महासागर मे गिरती है। (डिटेल)
उत्तर अमेरिका की प्रमुख नदियां -
मिसीसिपी नदी (Mississippi River)
यह नदी 'इतास्का' नामक झील से निकलती है और मैक्सिको की खाड़ी में जाकर गिरती है। (डिटेल)
हडसन नदी (Hudson River)
हडसन नदी एक 315 मील (507 किमी) है नदी है कि मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में पूर्वी के माध्यम से उत्तर से दक्षिण तक बहती है। (डिटेल)
मैकेंजी नदी (Mackenzie River)
मैकेन्ज़ी नदी कनाडा के नदियों में विशालतम और सबसे बडी नदी है, और मिसीसीपी नदी से छोटी है। नदी की लम्बाई 1,738 किलोमीटर है और यह उत्तर की तरफ़ आर्कटिक महासागर में मिलती है। (डिटेल)
दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदियां -
अमेजन नदी (amazon river)
अमेज़न के वर्षावन से होकर बहने वाली 6,437 से 7000 किलोमीटर लंबी मानी जाती है। इसकी चोड़ाई 140 किलोमीटर है। (डिटेल)
यूरोप की प्रमुख नदियां -
वोल्गा नदी (volga river)
वॉल्गा नदी यूरोप तथा यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी तथा रूस का महत्वपूर्ण जलमार्ग है। (डिटेल)
टेम्स नदी (River Thames)
यह नदी चैल्थनम में सेवेन स्प्रिंग्स से निकलती है और ऑक्सफ़र्ड, रैडिंग, मेडनहैड, विंड्सर, ईटन, लंदन जैसे शहरों से होती हुई 346 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके इंगलिश चैनल में जा गिरती है। (डिटेल)
यूराल नदी (Ural River)
यूराल नदी रूस और काज़ाख़स्तान से बहने वाली एक नदी है। यह यूराल पहाड़ों के दक्षिणी भाग में उत्पन्न होती है और 1,511 किमी के लम्बे सफ़र के बाद कैस्पियन सागर में मिल जाती है। (डिटेल)
ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख नदियां -
मर्रे नदी (Murray River)
मरे नदी लम्बाई के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी है। यह 2575 किलोमीटर (1600 मील) लंबी नदी ऑस्ट्रेलियन एल्पस से निकलती है। (डिटेल)
डार्लिंग नदी (darling river)
डार्लिंग नदी लम्बाई के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी है। यह 2739 किलोमीटर लंबी नदी उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में निकलती है। ये मर्रे की सहायक नदी है। (डिटेल)