हेलो दोस्तों में इस पोस्ट में हम Vande Bharat Train के बारे में जानेंगे जो अभी बहुत अधिक चर्चा में है यह भारत में निर्मित में पूरी तरह से स्वदेशी ,इंजन रहित तथा उच्च गति क्षमता वाला ट्रेन है। आने वाले परीक्षाओं में Vande Bharat Train से जुड़े सवाल पूछे जाने की सम्भावना है। इसलिए इस पोस्ट में उन सभी तथ्यों को सम्मिलित करने का प्रयास किया गया है जो परीक्षापयोगी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है ।
वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train)
वंदे भारत ट्रेन क्या हैं ? विशेषताएं और अन्य जानकारी (Vande Bharat Train)
वर्ष 2022-23 के वित्तीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा आने वाले तीन वर्षों में 400 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया गया है।
वंदे भारत के 400 ट्रेनों के निर्माण में 5000 करोड़ के निवेश की सम्भावना है यह योजना वर्तमान में चल रही योजनाओं को छोड़कर यह अन्य में शामिल है क्यूंकि आने वाले 2023 के स्वतंत्रता दिवस तक वनडे भारत के 75 नयी ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा गया है।
वंदे भारत ट्रेन की विशेषताएं-
- वंदे भारत ट्रेन स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया और हाई स्पीड, स्व-चालित ट्रेन है जिसे गति और यात्री सुविधा के बहुत ही अच्छी है जो भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों के उपहार साबित होगा।
- वर्तमान में चल रही ट्रेनों से यह अलग होगा इसमें ट्रैन सेट तकनीक से यह ट्रैन चलेगा इस क्षेत्र में भारत का यह पहला प्रयास होगा।
- आगे आने वाले वर्षों में जो 400 ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है उसमे स्टील की जगह पर एल्युमिनियम के उपयोग पर विचार किया जा रहा है यदि ऐसा होता है तो ट्रैन के वजन में कमी आएगी हुए ऊर्जा का कम खपत होगा और गति भी बेहतर होगी।
- इसके डिब्बों में जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, सभी डिब्बों में स्वचालित दरवाज़े, घूमने वाली कुर्सियाँ और विमान में बायो-वैक्यूम प्रकार के शौचालय की सुविधा भी होगी।
- यह अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चलती है।
- यह ट्रेन भारत में निर्मित की गयी है और यह भारत की पहली अधिक गति वाली ट्रेन होगी।
- यह पूरी तरह से आटोमेटिक और A.C. कोच वाली ट्रेन है।
- ट्रेन में स्मार्ट सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी जिससे यात्रियों को कम समस्या हो। डिब्बों में विकलांगो के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गयी है।
- ट्रैन के पेंट्री में भोजन को गर्म करने और पेय पदार्थों को ठंडा करने की व्यवस्था की गयी है
वंदे भारत ट्रेन का रूट क्या है?
देश की पांचवीं वंदे भारत चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर दौड़ेगी। वंदे भारत इस रूट पर करीब 500 किमी का सफर तय करेगी। ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 20607 सुबह 05:50 बजे चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना होगी।
क्या वंदे भारत टिकट में खाना शामिल है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस के नए और उन्नत संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे। स्वदेशी विकसित ट्रेन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कम कैलोरी वाले बाजरे से भरपूर क्षेत्रीय मेनू के साथ आएगी ।
आशा करता हूँ कि वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो इस पोस्ट को शेयर अवश्य करें।
0 Comments:
Post a Comment
हमें आपके प्रश्नों और सुझाओं का इंतजार है |