GOA Gk In Hindi 2023- गोवा सामान्य ज्ञान
GOA Gk In Hindi 2023
- गोवा के कई नाम थे; जैसे-गोमान्तक, गोवापुरी, गोपेकपुरी, गोपकपट्टम तथा गोमांचल इत्यादि ।
- इसका उल्लेख ई.पू. तीसरी शताब्दी में मौर्य साम्राज्य के समय में मिलता है। गोवा सातवाहन साम्राज्य का अंग था । तत्पश्चात यही कदम्ब, मलखेड, चालुक्यों व सिलाहार राजवंशों का शासन रहा।
- सल्लनतकाल में खिलजी वंश द्वारा इसे अधिक्य किया गया। 1510 ई. में यह पुर्तगाली अल्बुकर्क के अधीन आ गया।
- भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात भी गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में रहा । 19 दिसम्बर,1961 को मुक्त करा लिया गया और दमन और दीव के साथ मिलाकर केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया।
- 30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
इसे भी जानें- 2022 में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की सूची
गोवा के विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्य - GOA Gk In Hindi 2023- गोवा सामान्य ज्ञान - गोवा जीके
- गोवा भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसके उत्तर में तेरेखोल नदी बहती है जो गोवा को महाराष्ट्र से अलग करती है ।
- इसके दक्षिण में कर्नाटक का उत्तरी कन्नड जिला, पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में पश्चिमी घाट है ।
- डायबिटिक रजिस्ट्री शुरू करने वाला गोवा देश का पहला राज्य है ।
- वन -गोवा राज्य के 34% हिस्से पर वन हैं।
- बिजली -राज्य के सभी गाँवों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है और शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।
- यहाँ की 90% जनसंख्या मत्स्य उद्योग में लगी है।
- नदी -माण्डवी नदी. जुआरी, तेरेखोल, चपोरा और बैतूल
- बन्दरगाह -मर्मुगाँव राज्य का महत्वपूर्ण बन्दरगाह है।
- पणजी, तिराकोल, चपोरा, बैतूल और तालपोना में भी छोटे बन्दरगाह हैं । पणजी सबसे व्यस्ततम बन्दरगाह हे ।
- हवाई अड्डा -डबोलिम
- पर्यटन -कोलवा, कालगुरे, बागा, बागाटोर, अंजुना, हरमल और मीरामार समुद्र तट हैं।
- वैसीलिका ऑफ बोम जीसस और सेण्ट कैथेड्रल चर्च, कावलेम, मंगेशी, मारडोल तथा बनडोरा मन्दिर मुख्य आकर्षण केन्द्र हैं। अगुडा, चपोरा, काबी तथा तेरखोल किले महत्वपूर्ण हैं ।
- प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध दूधसागर और हरवालेम जलप्रपात तथा माएम झील हैं।
- वन्यप्राणी उद्यान -बोण्डला, कोटीगांव तथा मोलेम और चोराव में डॉ. सालिम अली पक्षी उद्यान है।
- जनजातियाँ -गोदास, कुन्बी, बेलिप्स, टांगरस इत्यादि
- सडकें राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 264 किमी तथा प्रान्तीय राजमार्गो की लम्बाई 2794 ‘ है। इसके अलावा 4501 किमी जिला मार्ग है।
- रेलवे गोवा कोकण रेलवे के माध्यम से मुम्बई, मंगलौर और तिरुवनन्तपुरम से जुड़ा है। इस रेलमार्ग पर अनेक तेज-रफ्तार रेलगाडियाँ शुरू की गई है।
- वास्को डि गामा दक्षिण मध्य रेलवे के बगलुस और बेलगाँव स्टेशनों से जुड़ा है। इस मार्ग का इस्तेमाल फिलहाल माल यातायात के लिए हो रहा है।
- गोवा का प्रधान भोजन मछली है
- गोवा लगभग 500 साल तक पुर्तगाली शासन के अधीन रहा इस कारण यूरोपीय संस्कृति का प्रभाव बहुत महसूस होता है
- गोवा को गोमांचल, गोयकपुरी, गोमांतक आदि नामों से भी जाना जाता है
- गोवा 19 दिसंबर 1961 को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्वतंत्र हुआ वर्ष 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला
- गोवा का प्रमुख बंदरगाह मार्मोगोवा है
- गोवा का प्रमुख उद्योग पर्यटन है पर्यटन के अलावा गोवा में लौह खनिज बिल्कुल मात्रा में पाया जाता है
- गोवा का मत्स्य बाजार बहुत ही प्रसिद्ध है क्योंकि यहां की मछली का स्थानीय बाजार में बहुत खपत है
- महाभारत में गोवा का उल्लेख गोपराष्ट्र यानी गाय चराने वाले देश के रूप में मिलता है
इन्हें भी पढ़ें- हरियाणा महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान 2023
गोवा पर प्रश्न और उत्तर GOA Gk In Hindi Questions & Answer
प्रश्न . गोवा की राजधानी का सही नाम चुने?
(अ) गांधीनगर
(ब) कोहिमा
(स) पणजी
(द) मुंबई
उत्तर: पणजी
प्रश्न . गोवा का सबसे बड़ा शहर कौनसा है?
(अ) वास्को द गामा
(ब) अमेरिगो वेस्पुक्की
(स) पेद्रो अल्वारेस काब्रल
(द) फेर्दिनंद मैगलन
उत्तर: वास्को द गामा
प्रश्न . गोवा की राजभाषा क्या है?
(अ) मद्रासी
(ब) उर्दू
(स) कोंकणी
(द) तेलगु
उत्तर: कोंकणी
प्रश्न . गोवा के वाहनों में प्रयोग होने वाला वाहन अक्षर कौनसा है?
(अ) GO
(ब) GW
(स) GA
(द) GWA
उत्तर: GA
प्रश्न . क्षेत्रफल के हिसाब से गोवा भारत का किस स्थान का राज्य है?
(अ) सबसे छोटा
(ब) सबसे बढ़ा
(स) दसवां
(द) दूसरा
उत्तर: सबसे छोटा
प्रश्न . जनसंख्या के हिसाब से गोवा किस स्थान पर है?
(अ) पांचवा
(ब) तीसरा
(स) चौथा
(द) पहला
उत्तर: चौथा
प्रश्न . पुर्तगालियों ने किस वर्ष गोवा से अपना प्रशासन भारत को सौंपा?
(अ) दिसंबर 1961
(ब) अप्रैल 1981
(स) मार्च 1971
(द) जनवरी 1661
उत्तर: दिसंबर 1961
प्रश्न . महाभारत में गोवा का उल्लेख किसके के रूप में मिलता है?
(अ) गोपराष्ट्र यानि गाय चरानेवालों के देश
(ब) चावल कृषि क्षेत्र
(स) बाघ बाधित क्षेत्र
(द) ईश्वर की भूमि
उत्तर: गोपराष्ट्र यानि गाय चरानेवालों के देश
प्रश्न . गोवा में किस वंश की स्थापना हुई थी?
(अ) मुग़ल वंश
(ब) गुप्त वंश
(स) मौर्य वंश
(द) कुशान वंश
उत्तर: मौर्य वंश
प्रश्न . बहामी शासकों के पतन के बाद गोवा में किसका कब्जा हुआ था?
(अ) बीजापुर के आदिल शाह
(ब) अशोका
(स) चन्द्रगुप्त मौर्य
(द) शालिशुका
उत्तर: बीजापुर के आदिल शाह
प्रश्न . किस वर्ष गोवा को भारत का राज्य बनाया गया?
(अ) 30 मई 1997
(ब) 30 जनवरी 1937
(स) 30 मई 1987
(द) 30 मई 1887
उत्तर: 30 मई 1987
पढ़ें- राजस्थान सामान्य ज्ञान 2023
प्रश्न. गोवा भारत का कौनसा राज्य है?
(अ) पच्चीसवां राज्य बनाया
(ब) दूसरा राज्य बनाया
(स) दसवां राज्य बनाया
(द) पन्द्रहवां राज्य बनाया
उत्तर: पच्चीसवां राज्य बनाया
प्रश्न. भारत का हिस्सा बनने से पहले गोवा का शासक कौन था
(अ) ब्रिटिश
(ब) डच
(स) पुर्तगाली
(द) फ्रेंच
उत्तर: (स) पुर्तगाली
प्रश्न. ऑपरेशन विजय किस वर्ष में गोवा के विलय के परिणामस्वरूप आयोजित किया गया था
(अ) 1947
(ब) 1961
(स) 1967
(द) 1977
उत्तर: (ब) 1961
प्रश्न. किस वर्ष गोवा को एक राज्य के रूप में मान्यता दी गई
(अ) 1980
(ब) 1982
(स) 1985
(द) 1987
उत्तर: (द) 1987
प्रश्न. गोवा में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा शहर कौन सा है
(अ) वास्को डी गामा
(ब) पणजी
(स) मडगांव
(द) पोंडा
उत्तर: (अ) वास्को डी गामा
प्रश्न. गोवा में सबसे लंबा समुद्र तट कौन सा है
(अ) अंजुना बीच
(ब) कोलावा बीच
(स) वागाटोर बीच
(द) पालोलेम बीच
उत्तर: (ब) कोलावा बीच
प्रश्न. किस वर्ष पुर्तगालियों ने राजधानी को पुराने गोवा से पंजिम स्थानांतरित किया
(अ) 1834
(ब) 1840
(स) 1843
(द) 1856
उत्तर: (स) 1843
प्रश्न. गोवा में सबसे बड़ा चर्च कौन सा है
(अ) सेंट काजेटन का चर्च
(ब) से कैथेड्रल
(स) चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी
(द) बेदाग गर्भाधान चर्च
उत्तर: (ब) से कैथेड्रल
प्रश्न. गोवा के पहले मुख्यमंत्री कौन हैं
(अ) लुइस प्रोटो बारबोसा
(ब) प्रतापसिंह राणे
(स) शशिकला काकोडकर
(द) दयानंद बंदोदकर
उत्तर: (द) दयानंद बंदोदकर
इस आर्टिकल में हमने 100+ GOA Gk In Hindi 2023- गोवा सामान्य ज्ञान के बारे में जाना ,जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछी जा रही प्रश्नों की प्रकृति को ध्यान में रखकर यह आर्टिकल संग्रहित किया गया है।
आशा करता हूँ कि 100+ GOA Gk In Hindi 2023- गोवा सामान्य ज्ञान का यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करें। धन्यवाद!!
0 Comments:
Post a Comment
हमें आपके प्रश्नों और सुझाओं का इंतजार है |