परमाणु किसे कहते हैं (Parmanu Kise Kahte Hain)

Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

हम जहाँ रहते हैं उसके आस पास बहुत सारे पदार्थ होते हैं। जो विभिन्न  अणुओं से मिलकर बने होते हैं। ये अणु जिनसे बनते हैं उन्हें परमाणु कहते हैं। इस आर्टिकल में हम परमाणु किसे कहते हैं (Parmanu Kise Kahte Hain) के बारे में जानेंगे। परमाणु से सम्बंधित प्रश्न अक्सर परीक्षा में देखने को मिल जाते हैं इसलिए इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी एक विद्यार्थी को अवश्य होनी चाहिए। परमाणु से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिये इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें।

परमाणु किसे कहते हैं (Parmanu Kise Kahte Hain)

परमाणु (Atom)

परमाणु पदार्थ की सबसे छोटी इकाई होती है जो स्वतंत्र अवस्था में नहीं पाई जाती है। परमाणु एक रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है और रासायनिक अभिक्रिया द्वारा अलग भी किया जा सकता है। ठोस, तरल, गैस सभी परमाणु से ही मिलकर बने होते हैं। पहले माना जाता था की अणुओं से मिलकर कोई भी पदार्थ है , लेकिन बाद में वैज्ञानिक खोजों से ज्ञात हुआ कि अणु से भी छोटा कण होता है जिसे परमाणु खा जाता है। किसी पदार्थ के इससे छोटे कण नहीं हो सकते हैं।

इन्हें भी जानें- Biology Gk in Hindi

परमाणु की सरंचना (Structure of Atom)

परमाणु जिसे अंग्रेजी में Atom कहते हैं । इसका अर्थ अविभाज्य होता है। परमाणु मुख्य रूप तीन कणों प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और  इलेक्ट्रॉन से मिलकर बने होते हैं। जिनमे से प्रोटॉन और न्यूट्रॉन  परमाणु के नाभिक में पाए जाते हैं। प्रोटॉन और न्यूट्रॉन को एक साथ न्यूक्लिऑन कहा जाता है। जबकि इलेक्ट्रॉन , परमाणु के नाभिक के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
प्रोटॉन एक धनावेशित कण होता है, इलेक्ट्रॉन ऋणावेशित कण होता है और न्यूट्रॉन आवेश हीन कण होता है।

भारतीय दार्शनिक महर्षि कणाद ने 500 ई.पू. में प्रतिपादित किया था कि किसी पदार्थ को विभाजित करते जाएँ तो अंतत: ऐसी परिस्थति आएगी कि उस पदार्थ को और विभाजित नहीं किया जा सकता । ऐसे सूक्ष्मतम कण को पामाणु कहते हैं। ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिटस एवं लियुसीपस ने सूक्ष्मतम अविभाज्य  कणों को “Atoms” कहा। जो यूनानी भाषा के atomio से लिया गया था - जिसका शाब्दिक अर्थ न काटे जाने वाला था। दर्शन शास्त्र पर आधारित इन खोजो का कोई प्रायोगिक आधार नहीं था।

परमाणु के कण

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि परमाणु  तीन कणों प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और  इलेक्ट्रॉन से मिलकर बना है। तो आगे हम इन कणों के बारे में जानेंगे।

प्रोटॉन 

प्रोटॉन परमाणु के नाभिक में पाया जाने वाला एक धनावेशित कण है। इसका द्रव्यमान 1.6726 × 10−24 ग्रा॰/1.6726 (yg/योक्टोग्राम) है जो इलेक्ट्रान के द्रव्यमान के 1,836 गुना है। एक परमाणु में प्रोटॉन की संख्या को परमाणु क्रमांक कहते हैं। प्रोटॉन की खोज 1919 में अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने की थी।

इलेक्ट्रॉन

इलेक्ट्रॉन परमाणु के नाभिक के चारों परिक्रमा करने वाला एक कण है जो ऋणावेषित होता है। इलेक्ट्रॉन की  खोज  जे. जे. थॉमसन ने 19वीं सदी के अंत में की थी। द्रव्यमान 9.11 × 10−31 कि. ग्रा. है। परमाणु के कणों में सबसे छोटा और हल्का कण इलेक्ट्रॉन होता है।

न्यूट्रॉन 

न्यूट्रॉन, परमाणु के नाभिक में पाए जाने वाला एक आवेशहीन कण है। इसका द्रव्यमान 1.6929 × 10−27 कि.ग्रा. है जो इलेक्ट्रान के द्रव्यमान के 1,839 गुना है। अंग्रेज भौतिक वैज्ञानिक जेम्स चैडविक ने 1932 में न्यूट्रॉन की खोज  की थी।

परमाणु क्रमांक(Atomic Number)

किसी पदार्थ का अंतिम अविभाज्य कण तत्व होता है। अलग अलग तत्वों का अपना एक परमाणु क्रमांक होता है। अब तक ज्ञात तत्वों की संख्या 118 है। सभी का अपना एक परमाणु क्रमांक है। परमाणु के नाभिक में पाए जाने वाले प्रोटॉन की संख्या को परमाणु क्रमांक (Atomic Number) कहते हैं। इसे Z से प्रदर्शित करते हैं। रासायनिक तत्वों को उनके बढते हुए परमाणु क्रमांक के क्रम में विशेष रीति से सजाने से आवर्त सारणी का निर्माण होता है जिससे अनेक रासायनिक एवं भौतिक गुण स्वयं स्पष्ट हो जाते हैं।

परमाणु द्रव्यमान (Atomic Mass)

किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को उस परमाणु की द्रव्यमान संख्या (mass number in Hindi) कहते हैं। इसे A प्रदर्शित करते हैं। 

समस्थानिक (Isotopes)

परमाणु में प्रोटॉनों की संख्या को परमाणु क्रमांक कहा जाता है। और  परमाणु में प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को परमाणु द्रव्यमान कहा जाता है। जब किन्ही तत्वों के परमाणु क्रमांक समान होते हैं और परमाणु भार अलग-अलग होते हैं। तो इसे समस्थानिक कहते हैं।

समभारिक (Burdensome)

किसी तत्व का परमाणु भार एक समान हो पर परमाणु क्रमांक अलग अलग हो ऐसे तत्वों को समभारिक कहते हैं।

डाल्टन का परमाणु सिद्धांत (Dalton's Atomic Theory)

सन 1808 में वैज्ञानिक जॉन डाल्टन ने प्रयोगों के आधार पर एक सिद्धांत प्रस्तुत किया। जिसे डाल्टन का परमाणु सिद्धांत कहते हैं। डाल्टन के अनुसार -
  • द्रव्य अतिसूक्ष्म अविभाज्य कणों से मिलकर बना होता है, जिसे परमाणु कहते हैं। 
  • एक तत्व के सभी परमाणु आकार, आकृति तथा द्रव्यमान आदि गुणों में समान होते हैं। जबकि भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु इन गुणों में भिन्न भिन्न होते हैं।
  • परमाणु को उत्पन्न और नष्ट नहीं किया जा सकता है।
parmanu kise kahate hain hindi mein, परमाणु किसे कहते हैं (Parmanu Kise Kahte Hain), परमाणु की सरंचना (Structure of Atom), parmanu kise kahate hain answer

इस आर्टिकल में हमने परमाणु किसे कहते हैं (Parmanu Kise Kahte Hain) के बारे में जाना। जो परिक्षापयोगी दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा , अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करें।
इसे Whatsapp, Telegram, Facebook और Twitter पर शेयर करें।

0 Comments:

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Popular Posts