हेलो दोस्तों, इस आर्टिकल में हम स्टेनोग्राफर क्या है (Stenographer kya hai in hindi) के बारे में जानेंगे। आजकल जब नौकरी के लिए युवा भटक रहे हैं इस समय जॉब ढूंढना बहुत ही मुश्किल है। इस समय स्टेनोग्राफर जॉब के लिए एक अच्छा विकल्प है जो आपको रोजगार दिला सकता है। इस आर्टिकल में स्टेनोग्राफर क्या है, स्टेनोग्राफर कैसे बनें, स्टेनोग्राफर बनने के लिए योग्यता इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है। अगर आप स्टेनोग्राफर के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें।
स्टेनोग्राफर क्या है (Stenographer kya hai in hindi)
स्टेनोग्राफर का प्रमुख काम टाइपिंग होता है। वह बड़ी से बड़ी स्पीच को बहुत ही कम समय में तथा कम शब्दों में टाइप करता है। स्टेनोग्राफर बनने के लिए स्टेनोग्राफी सीखनी पड़ती है। स्टेनोग्राफरबनने के लिए शॉर्टहैंड में डिप्लोमा कोर्स भी करना होता है। स्टेनोग्राफर के लिए प्राइवेट या सरकारी सेक्टर दोनों में जॉब उपलब्ध है। जो व्यक्ति किसी भी बात को सुनकर उसे Laptop, Computer या टाइपिंग Machine से पेपर पर टाइप करने का काम करता है,उसे स्टेनोग्राफर कहते हैं,स्टेनोग्राफर की टाइपिंग स्पीड बहुत अधिक होती है।
स्टेनोग्राफर को हिंदी में आशुलिपिक कहते हैं। यह आशुलिपि शब्द से बना है जिसे अंग्रेजी में शोर्ट हैण्ड भी कहते हैं आशुलिपि एक ऐसी लेखन विधि होती है जिसमे सामान्य लेखन से अधिक तीव्र गति से लिखा जाता है। इसमें बहुत सारे प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। आशुलिपि में लिखने की प्रक्रिया को आशुलेखन (Stenography) कहते हैं। ई विधि से लिखने वाले को आशुलिपिक या Stenographer कहते हैं।
लिखने और बोलने की गति में अंतर होता है। सामान्यत: व्यक्ति जिस गति से बोलता है उस गति से नहीं लिख पाता है। इसलिए कुछ शोर्ट कट से कुछ चिन्हों का प्रयोग करके बोली गयी बातों को कोड के रूप में लिखने का काम करना Stenographer का कार्य है। ये वाक्यांशों के संकेत चिन्ह का प्रयोग करते है।
आशुलिपि या Stenography का काम उस समय अधिक हुआ जब रिकॉर्डिंग या डिक्टेशन मशीन नहीं थी।
जानें- इंटर्नशिप क्या होता है?
स्टेनोग्राफर कैसे बनें (How to become a stenographer)
स्टेनोग्राफर को कार्यालय या संस्था के गोपनीय दस्तावेकजों को संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है। स्टेनोग्राफर अपने अधिकारी के प्रति विश्वसनीय पद है। इस पद पर काम करना एक गरिमापूर्ण व चुनौतीपूर्ण है। भारत में स्टेनोग्राफर के पद अदालतों, शासकीय कार्यालयों, मंत्रालयों, रेलवे विभागों में होते हैं। स्टेनोग्राफर का कोर्स करने के लिए कड़े परिश्रम की आवश्कता होती है, क्योंकि इस भाषा में शब्द गति होना आवश्यक है। एक कुशल स्टेनोग्राफर बनने के लिए उस विषय की भाषा का व्याकरण का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। स्टेनोग्राफर बनने के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की गति उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। देश में विभिन्न संस्थाएं स्टेनोग्राफर के कोर्स करवाए जाते हैं। देश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी स्टेनोग्राफर का एक वर्षीय कोर्स करवाया जाता है।
इन संस्थानों में 100 शब्द प्रति मिनट की गति से परीक्षाएं भी ली जाती हैं। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद आप स्टेनोग्राफर बनने के योग्य हो जाते हैं। स्टेनोग्राफर बनने के लिए किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज व अन्य कॉलेज से स्टेनोग्राफी डिप्लोमा कोर्स करना पड़ेगा । बिना डिप्लोमा के स्टेनोग्राफर बनने के लिए किसी कोचिंग संस्थान से शॉर्टहैंड का कोर्स कर सकते हैं। इस प्रकार कम समय में स्टेनोग्राफर बन सकते हैं। स्टेनोग्राफर डिप्लोमा कोर्स 1 से 2 वर्ष का हो सकता है।
स्टेनोग्राफर बनने के लिए योग्यता (Eligibility to become Stenographer)
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से स्टेनोग्राफर का डिप्लोमा करना अनिवार्य है।
एक कुशल स्टेनोग्राफर बनने के लिए उसे उस विषय की भाषा का अच्छा ज्ञान और व्याकरण का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। 80 से 100 शब्द प्रति मिनट की लेखन गति होनी चाहिए।
स्टेनोग्राफर के लिए आयु सीमा (Age Limit for Stenographer)
स्टेनोग्राफर के लिए जब विज्ञापन जारी किया जाता है तब उसमे आयु सीमा का उल्लेख किया जाता है जो शासन के निर्देशानुसार बदलता रहता है सामान्यत: 18 से 30 वर्ष स्टेनोग्राफर के लिए आयु सीमा होती है। आरक्षित वर्गों को छुट भी दी जाती है जो शासन के आरक्षण नियमानुसार दी जाती है।
stenographer kya hai in hindi
ssc stenographer kya hai in hindi
stenographer kya hota hai in hindi
stenography kya hai
what is stenographer hindi
इस आर्टिकल में हमने स्टेनोग्राफर क्या है, स्टेनोग्राफर कैसे बनें, स्टेनोग्राफर बनने के लिए योग्यता इत्यादि के बारे में जाना।
उम्मीद करता हूँ कि स्टेनोग्राफर क्या है (Stenographer kya hai in hindi) का यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा , अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें।
FAQs:-
Q. स्टेनोग्राफर का काम क्या होता है?
Ans:- स्टेनोग्राफर का प्रमुख काम टाइपिंग होता है। वह बड़ी से बड़ी स्पीच को बहुत ही कम समय में तथा कम शब्दों में टाइप करता है। सामान्य लेखन से अधिक तीव्र गति से लिखा जाता है। इसमें बहुत सारे प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है।
Q. स्टेनोग्राफर की सैलरी कितनी होती है?
Ans:- SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड D कर्मचारी का वेतन 35,400 से INR 46,600 प्रति माह होता है।
Q. स्टेनोग्राफर के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
Ans:- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
किसी मान्यता प्राप्त संस्था से स्टेनोग्राफर का डिप्लोमा करना अनिवार्य है।
Q. स्टेनो की पढ़ाई कैसे की जाती है?
Ans:- अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री और स्टेनोग्राफर का डिप्लोमा है उसके पश्चात आपको स्टेनोग्राफर बनने के लिए लिखित परीक्षा और शॉर्टहैंड परीक्षा को पास करना जरूरी होता है।
0 Comments:
Post a Comment
हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...