महाद्वीप। continent। One liner Gk question answer in Hindi।

महाद्वीप(continent)One liner Gk question answer

One liner gk question answer किसी भी सवाल के जवाब को कम समय में याद करने में मदद करता हैं. इसके साथ ही वन लाइनर जीके प्रश्न उत्तर (one liner gk question answer) से कई तरह के ऑप्शनल प्रश्न भी बना कर परीक्षाओ में पूछे जाते हैं. आप किसी भी one liner gk question answer की तैयारी कर उससे डील (विस्तार) करके बड़े प्रश्नों को भी हल कर सकते हैं. आज के इस one liner gk question answer in Hindi के आर्टिकल हमने महत्वपूर्ण महाद्वीपों से जुडी वन लाइनर जीके प्रश्न उत्तर को दिया हैं. यह आपको सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओ में मदद करता हैं.

                                  महाद्वीप। continent। One liner Gk question answer in Hindi।

Table of content:-

  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
  • दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप
  • यूरोप महाद्वीप
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
  • अंटार्कटिका महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप:-

  •  उत्तरी अमेरिका ( North America ) विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप हैं जिसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किमी. हैं. 
  •  उत्तरी अमेरिका ( Uttari America ) की खोज 1492 ई. में कोलम्बस द्वारा की गई थी जिसकी वजह से इसे नई दुनिया ( New World ) कहा जाता हैं. 
  •  उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरेबियन सागरीय क्षेत्र में कुल 29 देश हैं. 
  •  उत्तरी अमेरिका का नाम “अमेरिगो वेसपुस्सी” नामक साहसी यात्री के नाम पर ‘अमेरिका’ पड़ा. पनामा नहर उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती हैं जिसके कारण अन्ध और प्रशांत महासागरों के बीच जहाज़ों का यातायात सुगम हो गया हैं. 
  •  उत्तरी अमेरिका का उच्चतम शिखर माउंट मैकिन्ले | Mount McKinley (6194 मी.) अलास्का में हैं. 
  •  उत्तरी अमेरिका महादेश में ‘रेड इन्डियन’ और ‘नीग्रो’ नामक प्रमुख जनजातियाँ निवास करती हैं. 
  •  उत्तरी अमेरिका का मैक्सिको ( Mexico )विश्व में सार्वधिक चाँदी उत्खनित करने वाला देश हैं. 
  •  जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर ‘Mexico City ( मैक्सिको सिटी )’ हैं. विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह न्यूयार्क (New York) हैं. 
नई भर्ती - इंडियन नेवी भर्ती 2021 Click Here

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप:-

  • इस महाद्वीप में, वेनेजुएला में कैरो नदी पर स्थित ‘एंजिल’ नामक झरना विश्व का सबसे ऊँचा झरना हैं. 
  • दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेंटीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेस डेल सलाडो (6868 मी.) एण्डीज पर्वतमाला में स्थित हैं. 
  • दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सार्वधिक कॉफ़ी उत्पादित करने वाला देश हैं. 
  • दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सार्वधिक सोयाबीन उत्पादक देश हैं. इसका दूसरा स्थान हैं. दक्षिण अमेरिका के वनों से रबड़, सिनकोना, चंदन, कार्नोबा आदि वस्तुएँ प्राप्त होती हैं. 
  • दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदान को ‘पम्पास’ कहते हैं. ब्राजील का सान्टोस बंदरगाह कॉफ़ी बंदरगाह के नाम से जाना जाता हैं. 
  • दक्षिणी अमेरिका का सार्वधिक मछली पकड़ने वाला देश पेरू हैं. 
  • पम्पास को अर्जेन्टीना का हृदय कहते हैं. चुकीकामाता ताँबा खान दक्षिण अमेरिका के एण्डीज पर्वत पर 3000 मी. की ऊँचाई पर हैं. 
  • एण्डीज पर्वत की सबसे ऊँची चोटी ‘एकांकागुआ’ (6960 मी. उंचाई) हैं. 
  • एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला हैं. 
  • दक्षिणी अमेरिका में सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे हैं. 

Go- टॉप 20 GK 2022 in Hindi

यूरोप महाद्वीप:-

  • यूरोप यूराल और काकेशश पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है 
  • यूरोप (Europe) महाद्वीप में 46 देश है | 
  • यह विश्व का सबसे नगरीकृत महाद्वीप है | 
  • यूरोप (Europe) को प्रायद्वीपो का प्रायद्वीप भी कहा जाता है | 
  • यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया को छोडकर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है 
  • उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर ,दक्षिण में भूमध्य सागर एवं काला सागर तथा पश्चिम में अंध महासागर से घिरा है | 
  • यूरोप (Europe) का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज (5642 मीटर) रूस में स्थित है | 
  • आल्पस की सबसे ऊँची छोटी माउंट ब्लैक फ्रांस में है | 
  • यूरोप (Europe) की सबसे लम्बी नदी वोल्गा नदी (3687 किमी ) है | इसे डॉन नदी में मिला दिया गया है | 
  • इससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज महाद्वीप के भीतरी भागो में जाने लगे है | 
  • यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लन्दन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है फ्रांस की राजधानी पेरिस है जो सीन नदी के तट पर बसा है | 
  • यह विश्व का सुंदर नगर माना जाता है इसे फैशन की नगरी भी माना जाता है. 

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप:-

  • ‘ऑस्ट्रेलिया’ (Australia) शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द ‘ऑस्ट्रलिज़’ (Australis) से हुई है, जिसका अर्थ है – दक्षिणी (Southern). 
  • ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा स्थान है, जो एक साथ एक महाद्वीप, द्वीप और राष्ट्र है. 
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है और सबसे बड़ा द्वीप है. 
  • ऑस्ट्रेलिया का दो तिहाई हिस्सा पठारी है, जिसे ‘वेस्टर्न पठार’ कहा जाता है. 
  • यहाँ अत्यंत कम वर्षा होती है. ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी हिस्सा केप यार्क से तस्मानिया द्वीप तक उच्च भूमि की श्रृंखला से ढका है, जो ‘ग्रेट डिविज़निंग रेंज’ के नाम से जाना जाता है. 
  • ऑस्ट्रेलिया के मूल-निवासी अंग्रेजों के आने के लगभग 65,000 वर्ष पहले से यहाँ निवास कर रहे थे. 
  • 26 जनवरी 1788 को अंग्रेजों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला उपनिवेश स्थापित किया. 
  • आज भी यह दिन ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिन (Australia’s National Day) के रूप में मनाया जाता है. 
  • ब्रिटिश यात्री मैथ्यू फ्लिंडर्स (Matthew Flinders) ने 1804 में इस महाद्वीप के लिए Terra Australia नाम प्रस्तावित किया था, जो कालांतर में वर्तमान में प्रयुक्त नाम Australia बना. 

अंटार्कटिका महाद्वीप:-

  • अंटार्कटिका की 98% भाग बर्फ से ढकी हुई है जिसको बर्फ शीट कहते हैं । 
  • बर्फ शीट की औसत मोटाई 2-5 कि.मी है। इस महाद्वीप पर कोई तटीय मैदान नहीं है और केवल 2% हिस्सा गर्मियों में बर्फ मुक्त हो जाता है। 
  • अंटार्कटिका की पामर प्रायद्वीप जो कुछ हद तक बर्फ मुक्त है। 
  • इसे 'गतिशील या सक्रिय महाद्वीप' के रूप में जाना जाता है क्योंकि अंटार्कटिका का आकार मौसम के परिवर्तन के साथ बदलता है। 
  • विदा अंटार्कटिका की खारे पानी का झील है जो 19 मीटर मोटी बर्फ से ढकी हुई है। 
  • इसकी लवणता मृत सागर के बराबर है। 
  • रानी मौड रेंज महाद्वीप को भागों में विभाजित करती है। 
  • यहाँ व्यापक कोयला भंडार शामिल हैं। 
  • माउंट विंसन मासिफ अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी है। 
  • माउंट एरेबस अंटार्कटिका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। 
  • यहाँ 22 मार्च से 23 सितंबर तक सूर्योदय नहीं होता है और यह 24 सितंबर और 21 मार्च के बीच यहाँ सूर्यास्त नहीं होता है। 
  • वनस्पति: लाइकेन और मोस यहाँ की मुख्य वनस्पति हैं। पेंगुइन जो प्रसिद्ध उड़ानहीन पक्षी है इसी महाद्वीप पर पायी जाती है।
इस One liner gk question answer की जानकारी में हमने उत्तरी अमेरिका महाद्वीप, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप, यूरोप महाद्वीप, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और अंटार्कटिका महाद्वीप से जुडी सभी महत्वपूर्ण वन लाइनर जीके प्रश्न उत्तर (one liner gk question answer) को जाना. यदि आपको इस one liner gk question answer in hindi में दी गयी जानकारी सही और अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें.

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply