Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत के झील सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण तथ्य | Important Facts about Lakes in India

भारत के झील सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण तथ्य |Important Facts about Lakes in India

आज के इस आर्टिकल में भारत के झील सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण तथ्य के बारे में विस्तार से जानेंगे। यदि आप UPSC,STATE PCS, NTPC ,बैंकिंग परीक्षा और आईबीपीएस पीओ/क्लर्क, आरआरबी पीओ/क्लर्क, एसबीआई पीओ/क्लर्क, एलआईसी  एएओ, एसबीआई पीओ/क्लर्क, नाबार्ड ग्रेड ए/बी, एसएससी, रेलवे, एफसीआई, सीडब्ल्यूसी, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए लाभदायक साबित होगी क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे जुड़े प्रश्न पूछे  जाते हैं । नीचे दिए गये भारत के झील सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण तथ्य आगे आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाले हैं इसलिए भारत के झील सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण तथ्य को पूरा जरुर पढ़ें। 

     पर्यटन की दृष्टि से भी  भारत के झील के बारे में जानना चाहिए ताकि ,जब भी आप कहीं टूर का प्लान बनायें, भारत के झील के नाम आपके दिमाग में रहें।


  1. स्टेनले जलाशय तमिलनाडु में कावेरी नदी पर बने मेट्टूर बाँध के पीछे बनी झील है।

  2. बेम्बनाड झील (केरल) में वेलिंग्टन द्वीप है जहाँ पर नौकायन प्रतियोगिताएँ भी होती है।

  3. राणा प्रताप सागर जवाहर सागर (राजस्थान) एवं गांधी सागर (मध्य प्रदेश) चम्बल नदी पर स्थित झीलें है।

  4. गोविन्द वल्लभ पन्त सागर (उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) सोन की सहायक नदी रिहंद पर बनाई गई झील है।

  5. पेरियार झील एक कृत्रिम झील (artificial lake) है।

  6. कश्मीर की वूलर झील झेलम नदी पर बनी गोखुर झील है| यह भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील (The largest freshwater lake) है।

  7. चिल्का झील खारे पानी की भारत की सबसे बड़ी झील है. इस लैगून झील में नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र (Naval Training Center)भी है।

  8. ज्वालामुखी क्रिया द्वारा निर्मित महाराष्ट्र के बुलढाना की लोनार झील एक क्रेटर झील (crater lake) है।

  9. उकाई (गुजरात) ताप्ति नदी पर स्थित मानव निर्मित झील (man-made lake) है।

  10. लोकटक झील (मणिपुर) मीठे पानी की पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी झील है. इस झील में “किबुललामजाओ” नामक तैरता हुआ राष्ट्रीय पार्क (Keibul Lamjao National Park) है।

  11. राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना (National Lake Conservation Project) का आरम्भ केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जून, 2001 में किया गया था|

  12. भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील (artificial lake) गोविन्द सागर झील है. यह पंजाब के रोपड़ जिले में सतलज नदी पर स्थित भाखड़ा-नांगल परियोजना के तहत बने बाँध से निर्मित हुआ है।

  13. साम्भर एवं डीडवाना लार मरुस्थल के पूर्वी सिरे पर खारे पानी की झीलें (salt water lakes) हैं। साम्भर झील बौलसन (bolsena lake) एवं डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है।

आज के इस पोस्ट में आपने भारत के झील सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण तथ्य के बारे में जाना जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है ही साथ पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,यदि आपको पोस्ट अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर अवश्य करें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Channel

Stay updated with latest jobs news and updates!

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और ताजा खबरें पाएं!