हिंदी व्याकरण - संधि सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
हेलो दोस्तों, इस आर्टिकल में हिंदी व्याकरण के संधि से सम्बंधित से महत्वपूर्ण दिया जा रहे हैं । विभिन्न प्रतियोगी में संधि से जुड़े प्रश्न पूछे जाते रहते हैं । अनेक परीक्षाओं में पूछे गए संधि के प्रश्नो को इस आर्टिकल में संकलित किया गया है जो आपकी परीक्षा की तैयारी में सहायक होगा।
प्रश्न.1 मनोबल में संधि है -
उत्तर:- विसर्ग संधि
प्रश्न.2 ‘मात्रानंद’ का विच्छेद है-
उत्तर:- मातृ+आनंद
प्रश्न.3 दयानन्द में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- दीर्घ स्वर संधि
प्रश्न.4 कपीश में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- दीर्घ स्वर संधि
प्रश्न.5 दैत्य + अरि' संधि - विच्छेद का सही संधि शब्द है -
उत्तर:- दैत्यारि
प्रश्न.6 ज्ञानोदय में प्रयुक्त संधि है
उत्तर:- स्वर संधि
प्रश्न.7 महोदय में कौन सी संधि है
उत्तर:- गुण स्वर संधि
प्रश्न.8 'अन्तर्निहित' शब्द का सही संधि - विच्छेद होगा -
उत्तर:- अंत:+ निहित
प्रश्न.9 पवित्र में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- अयादि स्वर संधि
प्रश्न.10 इत्यादि का सही संधि-विच्छेद है
उत्तर:- इति + आदि
प्रश्न.11 निरर्थक का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- नि:+अर्थक
प्रश्न.12 धरेश का सही संधि विच्छेद है –
उत्तर:- धरा +ईश
प्रश्न.13 ‘उच्छिष्ट’ का संधि विच्छेद होगा-
उत्तर:- उत+शिष्ट
प्रश्न.14 महोष्ण का सही संधि विच्छेद है-
उत्तर:- महा+उष्ण
प्रश्न.15 आशीर्वाद का सही संधि-विच्छेद है –
उत्तर:- आशी:+वाद
प्रश्न.16 सन्मति का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- सत+मति
प्रश्न.17 अन्वय का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- अनु+अय
प्रश्न.18महेश का सही संधि-विच्छेद है
उत्तर:- महा +ईश
प्रश्न.19 परोपकार में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- गुण स्वर संधि
प्रश्न.20 धनुष्टंकार का संधि विच्छेद होगा
उत्तर:- धनुः +टंकार
प्रश्न.21 निश्चल का सही संधि-विच्छेद है –
उत्तर:- नि:+चल
प्रश्न.22 सप्तर्षि का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- सप्त + ऋषि
प्रश्न.23 तपोवन में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- विसर्ग संधि
प्रश्न.24 स्वागत में प्रयुक्त संधि का नाम है
उत्तर:- यण स्वर
प्रश्न.25 दिगम्बर में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- व्यंजन संधि
प्रश्न.26 प्रत्युपकार का संधि विच्छेद है-
उत्तर:- प्रति +उपकार
प्रश्न.27 गायक का संधि विच्छेद है
उत्तर:- गै +अक
प्रश्न.28 अभिषेक का संधि-विच्छेद है –
उत्तर:- अभि +सेक
प्रश्न.29 ‘निरोग’ का विच्छेद है-
उत्तर:- नि :+रोग
प्रश्न.30 ‘सच्चिदानन्द का विच्छेद हैं-
उत्तर:- सत् + चित + आनंद
प्रश्न.31 यद्यपि में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- यण संधि
प्रश्न.32पवित्र कासंधि-विच्छेद है –
उत्तर:- पो + इत्र
प्रश्न.33 नायक में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- अयादि संधि
प्रश्न.34 चन्द्रोदय में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- गुण स्वर संधि
प्रश्न.35 अभ्युदय शब्द में कौन-सी संधि है?
उत्तर:- यण संधि
प्रश्न.36 घुड़दौड़ का सही संधि-विच्छेद है –
उत्तर:- घोड़ा + दौड़
प्रश्न.37 परमौदार्य में कौन सी संधि है
उत्तर:- वृद्धि स्वर संधि
प्रश्न.38 परमौदार्य का संधि विच्छेद होगा
उत्तर:- परम+औदार्य
प्रश्न.39अत्युत्तम में कौन सी संधि है
उत्तर:- यण स्वर संधि
प्रश्न.40 तन्मय का संधि-विच्छेद है –
उत्तर:- तत् + मय
प्रश्न.41 तेजोमेय का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- तेज:+मय
प्रश्न.42 निर्जन में प्रयुक्त संधि का नाम है –
उत्तर:- विसर्ग संधि
प्रश्न.43 वातानुकूल का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- वात+अनुकूल
प्रश्न.44 ब्रह्मास्त्र का संधि-विच्छेद है –
उत्तर:- ब्रह्म+अस्त्र
प्रश्न.45 उच्छवास कासंधि-विच्छेद है –
उत्तर:- उत् + श्वास
प्रश्न.46 प्रत्युत्तर का संधि-विच्छेद है –
उत्तर:- प्रति+उत्तर
प्रश्न.47 नमस्ते का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- नम:+ते
प्रश्न.48 संतोष का सही संधि-विच्छेद है ?
उत्तर:- सम् + तोष
प्रश्न.49 उज्ज्वल का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- उत् + ज्वल
Hindi Grammar Questions Answer- संधि सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न.50 संगम का सही संधि विच्छेद है
उत्तर:- सम् + गम
प्रश्न.51 स्वागतम् में प्रयुक्त संधि का नाम है
उत्तर:- यण स्वर संधि
प्रश्न.52 भानूदय में प्रयुक्त संधि का नाम है ?
उत्तर:- दीर्घ स्वर संधि
प्रश्न.53 अत्याचार का संधि-विच्छेद है ?
उत्तर:- अति+आचार
प्रश्न.54 उड्डयनम का संधि विच्छेद है
उत्तर:- उत् + डयनम
प्रश्न.55 काव्योर्मि का संधि-विच्छेद है ?
उत्तर:- काव्य + उर्मि
प्रश्न.56 ‘निरुत्तर’ शब्द का शुद्ध संधि-विच्छेद है ?
उत्तर:- निः + उत्तर
प्रश्न.57 सज्जन का संधि विच्छेद क्या है
उत्तर:- सत् + जन
प्रश्न.58 ‘मतैक्य’ में कौन-सी संधि है?
उत्तर:- वृद्धि स्वर संधि
प्रश्न.59 ‘निरालंब’ शब्द का संधि-विच्छेद करें
उत्तर:- नि:+आलम्ब
प्रश्न.60 “संजीव” का संधि-विच्छेद है
उत्तर:- सम+जीव