बौद्ध धर्म सामान्य ज्ञान (Buddhism General Knowledge in Hindi)

बौद्ध धर्म सामान्य अध्ययन के वन लाइनर प्रश्न उत्तर (One Liner Question Answer of Buddhism General Studies)

हेलो दोस्तों,आज के इस पोस्ट में हम बौद्ध धर्म के बारे में जानने वाले हैं। बौद्ध धर्म यथार्थ के सही रूप को  अपनाकर मानवीय गुणों को विकसित करने की बात कहता है। छठवीं शताब्दी में गौतम बुद्ध द्वारा बौद्ध धर्म की स्थापना की गयी थी। जिसके बाद से ही बौद्ध धर्म विश्व का दूसरा सबसे बड़ा धर्म बना है। गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। गौतम बुद्ध के जन्म के सात दिन के बाद ही उनकी माता मायादेवी का देहांत हो गया। इस पोस्ट में बौद्ध धर्म के बारे में वन लाइनर प्रश्नों के माध्यम से बताया जा रहा है जिससे कम समय में आप बौद्ध धर्म के बारे में जान सकें। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बौद्ध धर्म से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

Buddhism General Knowledge in Hindi



Baudh Dharm General knowledge Question-Answer Answer in Hindi

Baudh Dharm GK Question & Answer in Hindi
प्रश्न: गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
उत्तर:- 563 ई.पू.
प्रश्न: गौतम बुद्ध का जन्म स्थल था
उत्तर:- लुम्बिनी
प्रश्न: वह आद्यतम बौद्ध साहित्य जो बुद्ध के विभिन्न जन्मों की कथाओं के विषय में है, क्या है?
उत्तर:- जातक
प्रश्न: 'त्रिपिटक' धर्म ग्रन्थ है
उत्तर:- बौद्धों का
प्रश्न: बुद्ध ने किस स्थान पर महापरिनिर्वाण (मृत्यु) प्राप्त किया था?
उत्तर:- कुशीनगर में
प्रश्न: भारत में सबसे प्राचीन विहार है
उत्तर:- नालंदा
प्रश्न: बुद्ध की मृत्यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की?
उत्तर:- महाकस्सप
प्रश्न: नागार्जुन कौन थे?
उत्तर:- बौद्ध दार्शनिक
प्रश्न: किस नगर में प्रथम बौद्ध संगीति/सभा आयोजित की गई थी?
उत्तर:- राजगृह
प्रश्न: आष्टांगिक मार्ग की संकल्पना, अंग है
उत्तर:- धर्मचक्रप्रवर्तन सुत्त के विषयवस्तु का
प्रश्न: "मिलिंदपण्हो" राजा मिलिंद और किस बौद्ध भिक्षु के मध्य संवाद के रूप में है?
उत्तर:- नागसेन
प्रश्न: महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को और किस अन्य नाम से जानते है?
उत्तर:- पद्यपाणि
प्रश्न: बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म दोनों ही विश्वास करते हैं कि
उत्तर:- कर्म तथा पुनर्जन्म के सिद्धान्त सही हैं
प्रश्न: कनिष्क के शासनकाल में चतुर्थ बौद्ध संगीति/सभा किस नगर में आयोजित की गई थी?
उत्तर:- कुण्डलवन, कश्मीर
प्रश्न: तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ आयोजित हुई?
उत्तर:- पाटलिपुत्र में
प्रश्न: गौतम बुद्ध के गुरु कौन थे?
उत्तर:- आलार कलाम
प्रश्न: बुद्ध में वैराग्य भावना किन चार दृश्यों के कारण बलवती हुई?
उत्तर:- बूढ़ा, रोगी, लाश, संन्यासी
प्रश्न: बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहाँ दिए?
उत्तर:- श्रावस्ती में
प्रश्न: बौद्ध शिक्षा का केन्द्र था -विक्रमशिला भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहाँ स्थित है?
उत्तर:- सांची में
प्रश्न: किस शासक ने बौद्धों के लिए विख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
उत्तर:- धर्मपाल ने
प्रश्न: किसके द्वारा तृतीय बौद्ध संगीति को संरक्षण प्रदान किया गया था?
उत्तर:- अशोक
प्रश्न: बौद्ध ग्रंथ 'पिटकों' की रचना किस भाषा में की गई थी?
उत्तर:- पालि
प्रश्न: कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी उसकी अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर:- वसुमित्र ने
प्रश्न: मठ, मन्दिर और स्तूप किस धर्म से सम्बन्धित है?
उत्तर:- बौद्ध धर्म
प्रश्न: बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म दोनों के उपदेश किसके शासनकाल में दिए गए थे?
उत्तर:- बिम्बिसार के
प्रश्न: गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था?
उत्तर:- सारनाथ में
प्रश्न: बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर:- महाप्रजापति गौतमी
प्रश्न: बोधगया स्थित है
उत्तर:- बिहार में
प्रश्न: 'जातक' किसका ग्रन्थ है?
उत्तर:- बौद्धों का
प्रश्न: सिद्धार्थ (बुद्ध) को ज्ञान प्राप्ति कहाँ हुई थी?
उत्तर:- बोधगया
प्रश्न: सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन कहलाता है
उत्तर:- धर्मचक्रप्रवर्तन
प्रश्न: बौद्ध धर्म ने समाज के किन वर्गों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला?
उत्तर:- महिला और शूद्र
प्रश्न: बुद्ध के गृहत्याग का प्रतीक है
उत्तर:- घोड़ा
प्रश्न: गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गयी थी?
उत्तर:- कपिलवस्तु में
प्रश्न: सर्वप्रथम शून्यवाद (शून्यता का सिद्धान्त) का प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का नाम है
उत्तर:- नागार्जुन
प्रश्न: किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था?
उत्तर:- अशोक
प्रश्न: सांची क्यों विख्यात है?
उत्तर:- सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप के लिए
प्रश्न: किस भाषा का ज्यादा प्रयोग बौद्धवाद के प्रचार के लिए किया गया है?
उत्तर:- पालि
प्रश्न: बुद्ध के जीवन की किस घटना को 'महाभिनिष्क्रमण' के रूप में जाना जाता है?
उत्तर:- उनका गृह-त्याग
प्रश्न: गौतम बुद्ध को माँ किस वंश से सम्बन्धित थीं?
उत्तर:- कोलिय वंश से
प्रश्न: किस राजा के एक अभिलेख से सूचना मिलती है कि शाक्य मुनि बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था?
उत्तर:- अशोक
प्रश्न: बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिए थे
उत्तर:- श्रावस्ती में

आज के इस पोस्ट में हमने बौद्ध धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण वन लाइनर प्रश्नों के बारे में पढ़ा और जाना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बौद्ध धर्म से जुड़ प्रश्न पूछे जाते हैं,इसलिए इन प्रश्नों के बारे में हमें जरुर जानना चाहिए।

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर अवश्य करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply