मुगलकाल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Important facts related to Mughal period in Hindi)

📌GK Question about Mughal Empire in Hindi (मुगल काल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य)

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम मुगलकाल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानेंगे। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं  जैसे- UPSC, STATE PCS,SSC,RRB,NTPC,RAILWAY, BANKING PO, BANKING CLERK, NET /JRF,CDS.S.I..POLICE इत्यादि में मुगलकाल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। मुगलकाल भारतीय इतिहास में अपनी एक अलग ही पहचान बनाये हुए हैं। मुग़ल काल प्रतापी राजाओं का काल था। मुग़ल काल में ही कला संस्कृति के विकास को फिर से बढ़ावा मिलने लगा।

Mughal Empire GK Questions In Hindi

मुगलकाल (1526 ई.-1857 ई.) | Mughal Empire GK Questions In Hindi

  1. 📌 मुगल वंश का संस्थापक कौन था? -बाबर

  2. 📌 1526 ई. में बाबर ने किस वंश के शासक को परास्त कर मुगल साम्राज्य की नींव डाली? -लोदी वंश के

  3. 📌 पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ? -21 अप्रैल, 1526

  4. 📌 भारत में ग्रांड ट्रंक रोड बनवाई थी -शेर शाह

  5. 📌 सूरी ने गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किसका निर्माण कराया था? -बुलंद दरवाजा

  6. 📌 'आइन-ए-अकबरी' एक महान् ऐतिहासिक कृति किसके द्वारा लिखी गई थी? -अबुल फजल के

  7. 📌 अप्रैल, 1956 को पानीपत की दूसरी लड़ाई किसके बीच हुई थी? -अकबर और हेमू के

  8. 📌 'दीन-ए-इलाही' नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था? -अकबर के द्वारा

  9. 📌 मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारम्भ किया ? -अकबर ने

  10. 📌 अपने काल का महान् संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे?-अकबर

  11. 📌 मुगलकाल की राजभाषा कौन थी? -फारसी

  12. 📌 मुगल चित्रकारी ने किसके शासनकाल में पराकाष्ठा/चरमोत्कर्ष प्राप्त किया? - जहाँगीर के

  13. 📌 किसने अकबर की जीवन-कथा लिखी थी? -अबुल फजल ने

  14. 📌 किस मुगल शासक ने भारत की वनस्पतियों और प्राणी जगत्, ऋतुओं और फलों का विशद् विवरण अपनी दैनन्दिनी (डायरी) में दिया है? -बाबर ने

  15. 📌 शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है? -प्रशासनिक सुधार

  16. 📌 'हुमायूँनामा' किसने लिखा था? -गुलबदन बेगम ने

  17. 📌 अकबर के शासन में 'महाभारत' का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया था, वह किस नाम से जाना जाता है? -रज्पनामा (जंग की किताब)

  18. 📌 किस मुगल सम्राट् ने सैय्यद भाइयों को गिराया? -मुहम्मदशाह ने

  19. 📌 कौन अन्तिम मुगल सम्राट् थे? - बहादुर शाह जफर

  20. 📌 अकबर के शासनकाल में भूराजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी था? - टोडरमल

  21. 📌 अकबर द्वारा बनवाए गए उपासना-भवन/पूजा-गृह का क्या नाम था? - इबादतखाना

  22. 📌 सुप्रसिद्ध संगीतज्ञद्वय तानसेन और बैजू बावरा किसके शासनकाल में सुविख्यात थे? -अकबर के

  23. 📌 'रामचरितमानस' के लेखक तुलसीदास किसके शासनकाल से सम्बन्धित थे? -अकबर के

  24. 📌 बाबर मूल रूप से कहाँ का शासक था? -फरगना का

  25. 📌 किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानान्तरित की? -शाहजहाँ ने अकबर के युवावस्था में उसका संरक्षक था -बैरम खाँ

  26. 📌 किस स्थान पर नादिरशाह ने चढ़ाई नहीं की थी? -कन्नौज

  27. 📌 किसने ऐसे बाग-बगीचे, जिसमें बहता पानी हो, के निर्माण को परम्परा की शुरुआत की थी? -बाबर ने

  28. 📌 राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई थी? -महेश दास को

  29. 📌 औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण नहीं करवाया क्योंकि -उसे अपने शासनकाल में निरन्तर युद्ध करने पड़े

  30. 📌 किस मुगल शासक का दो बार राज्याभिषेक हुआ? -औरंगजेब का

  31. 📌 ग्रांड ट्रंक सड़क जोड़ती है -कोलकाता व अमृतसर को

  32. 📌 वर्ष 1526 ई. में लड़ी गई पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर से कौन पराजित हुआ था? -इब्राहिम लोदी

  33. 📌 शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है? -सासाराम में (बिहार)

  34. 📌 अकबर का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था? -कालानौर में

  35. 📌 गुरु अर्जुनदेव (सिखों के 5वें गुरु) समकालीन थे -जहाँगीर के

  36. 📌 किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था? -सिसोदिया वंश ने

  37. 📌 किस मुगल शासक को 'आलमगीर' कहा जाता था? -औरंगजेब को

  38. 📌 सम्राट अकबर द्वारा किसको 'जरीकलम' की उपाधि से अलंकृत किया गया था? -मोहम्मद हुसैन को

  39. 📌 बाबर ने पहली बार पश्चिम से कहाँ होकर भारत में प्रवेश किया?-पंजाब

  40. 📌 हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया? -1576 ई. में

  41. 📌 फैजी किसके दरबार में रहा? -अकबर के

  42. 📌 किसके समय में मलिक मोहम्मद जायसी ने 'पद्मावत' की रचना की? -शेरशाह के

  43. 📌 किसने चौसा की लड़ाई (1539 ई.) में हुमायूँ को पराजित किया था? -शेरशाह ने

  44. 📌 हुमायूँ का मकबरा कहाँ है? -दिल्ली में

  45. 📌 किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया? -हुमायूँ ने

  46. 📌 भारत में बीबी का मकबरा स्थित है -औरंगाबाद में

  47. 📌 फतेहपुर सीकरी स्थित लाल पत्थर से निर्मित शेख सलीम चिश्ती के मकबरे को किसने संगमरमर का करवाया? -जहाँगीर ने

  48. 📌 किस मुगल शासक को पहले आगरा में दफनाया गया बाद में उसकी एक अफगान विधवा शव को काबुल ले गयी और वहीं एक बाग में दफनाया? -बाबर को

  49. 📌 किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की? -बिलग्राम का युद्ध

  50. 📌 शाहजहाँ ने किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी? -आगरा में

  51. 📌 किस मुगल बादशाह ने जजिया नामक कर पुनः लगाया? -औरंगजेब

  52. 📌 अकबर के शासनकाल में 'अमलगुजार' नामक अधिकारी का कार्य था -भूमि राजस्व का मूल्यांकन और संग्रह करना

  53. 📌 शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलों को हस्तान्तरित किया? -पुरंदर की संधि

  54. 📌 मुगल प्रशासन में 'मुहसिब' था -लोक आचरण अधिकारी

  55. 📌 कौन-सा मुगल बादशाह पहले तो अंग्रेजों का कैदी रहा और बाद में जीवनपर्यन्त मराठी का पेंशनभोगी रहा? -शाहआलम ॥

  56. 📌 दक्षिण में किसके शासन में मुगल साम्राज्य तमिल राज्य-क्षेत्र तक फैला? -औरंगजेब के

  57. 📌 किस मुगल बादशाह की मृत्यु दीनपनाह पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई? - हुमायूँ की

  58. 📌 'दास्तान-ए-अमीर हम्जा' का चित्रांकन किसके द्वारा किया गया? -अब्दुस् समद द्वारा

  59. 📌 किस सुल्तान ने पहले 'हजरत-ए-आला' की उपाधि अपनाई और बाद में -शेरशाह सूरी ने

  60. 📌 किस मुगल बादशाह को वजीर गाजीउद्दीन ने दिल्ली में दाखिल नहीं होने दिया? -शाह आलम द्वितीय को

  61. 📌 मसनवी जो बाबर द्वारा मुस्लिम कानून नियमों का संग्रह है- मुवायीन

  62. 📌 औरंगजेब द्वारा चलाये जिहाद का अर्थ है -दार-उल-इस्लाम (दारूल इस्लाम)

  63. 📌 दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था? -शाहजहाँ ने

  64. 📌 किस इतिहासकार ने शाहजहाँ के शासनकाल को 'मुगलकाल का स्वर्णयुग' कहा है? -ए. एल. श्रीवास्तव ने

  65. 📌 पटना को प्रान्तीय राजधानी बनाया था -शेरशाह ने

  66. 📌 मयूर सिंहासन ('तख्त-ए-ताऊस') पर बैठने वाला अन्तिम मुगल बादशाह कौन था? -मुहम्मद शाह रंगीला

  67. 📌 किसमें हिन्द तथा ईरानी वास्तुकला का सर्वप्रथम समन्वय देखने को मिलता है? -शेरशाह के मकबरे में

  68. 📌 शेर शाह के बचपन का नाम था -फरीद खाँ

  69. 📌 शेर शाह को उसके पिता हसन खाँ ने एक जागीर के प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया था, वह जागीर थी -सहसराम/सासाराम

  70. 📌 पानीपत के युद्ध में बाबर की जीत का मुख्य कारण क्या था? -उसकी सैन्य कुशलता

आज के इस लेख में हमने मुगलकाल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जाना। यह लेख कम शब्दों में महत्वपूर्ण प्रश्नों को संग्रित करता है जिससे कम समय में आपकी तयारी अधिक हो सके।

आशा करता हूँ कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगी अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर अवश्य करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply