200+ MP GK Questions Answer in Hindi [2022] मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान

Top 200 Most Important Madhya Pradesh GK Question and answer in Hindi 2022

नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के बारे में जानेंगे। मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश भारत के प्रमुख राज्यों में से एक है इस कारण इससे सम्बंधित gk के प्रश्न-उत्तर बहुत से परीक्षाओं में पूछा जाता है। नीचे हम आपको MP से सम्बंधित GK के Questions Answer दे रहे हैं, जिसे आप पढ़कर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बारे में सामान्य जानकारी जान पाएंगे।

madhya_pradesh_one_liner_gk_in_hindi

MP GK Questions Answer in Hindi

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र कहां स्थापित किया गया है ?

उत्तर -: जबलपुर


प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?

उत्तर -: जबलपुर


प्रश्न -: भरहुत में किसके स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश के सतना जिले के भरहुत में अशोक के स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इसकी खोज अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी।


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में मैंगनीज नगरी किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer

उत्तर -: बालाघाट जिले के भरवेली में मैंगनीज खदान स्थित है। इसलिए बालाघाट को मैंगनीज नगरी भी कहा जाता है।


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में तांबा नगरी किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: बालाघाट में स्थित मलाजखंड भारत का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक स्थल है। मलाजखंड को तांबा नगरी भी कहा जाता है।


प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?

उत्तर -: सन् 1946 में मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय सागर में स्थापित किया गया था। 1983 में इसका नाम हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। तथा इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा सन् 2008 में प्राप्त हुआ।


प्रश्न -: जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी कहां स्थित है ?

उत्तर -: सागर में


प्रश्न -: मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण्य कौन सा है ? mp gk questions answer

उत्तर -: नौरादेही अभ्यारण


प्रश्न -: विदिशा को किन अन्य नामों से भी जाना जाता था ?

उत्तर -: मुगल काल में विदिशा को आलमगीरपुर कहा जाता था। 1952 में भारत के राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसका नाम विदिशा कर दिया। प्राचीन काल में विदिशा को बेसनगर, भेलसा या महावालिस्तान कहा जाता था।


प्रश्न -: उदयगिरी की गुफाएं कहां स्थित हैं ?

उत्तर -: विदिशा के उदयगिरी की गुफाएं गुप्तकालीन हैं। इन गुफाओं के द्वार पर विष्णु भगवान की वराह अवतार की प्रतिमा है। यहां वीरसेन साव का अभिलेख भी है।


प्रश्न -: दक्कन का दरवाजा नाम से किस किले को जाना जाता है ? mp gk questions answer

उत्तर -: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में स्थित असीरगढ़ किले को ‘दक्कन का दरवाजा’ के नाम से जाना जाता है। 1601 में अकबर ने अपनी अंतिम विजय में असीरगढ़ का किला जीता था।


प्रश्न -: बुनकरों का नगर किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: बुरहानपुर


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सबसे अधिक लाख उत्पादन किस जिले में किया जाता है ?

उत्तर -: उमरिया जिले में


प्रश्न -: भारत की पहली किन्नर विधायक कौन है ? mp gk questions answer

उत्तर -: भारत की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी मध्य प्रदेश के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र (शहडोल जिला) से चुनाव जीती थी।


प्रश्न -: बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में स्थित है ?

उत्तर -: बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया जिले में स्थित है। यह पार्क 32 पहाड़ियों से घिरा है।


प्रश्न -: क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

उत्तर -: क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है। इसका क्षेत्रफल 11815 वर्ग किलोमीटर है।


प्रश्न -: छिंदवाड़ा का नाम छिंदवाड़ा कैसे पड़ा ?

उत्तर -: छिंदवाड़ा में छिंद यानि ताड़ के पेड़ बहुत संख्या में उपस्थित हैं। इसलिए इसका नाम छिंदवाड़ा पड़ा। किसी समय में यहां पर शेरों की संख्या बहुत ज्यादा थी इसलिए इसे पहले सिन्हवाड़ा भी कहा जाता था।


प्रश्न -: कुंडलपुर जैन तीर्थ स्थान कहां स्थित है ? mp gk questions answer

उत्तर -: दमोह जिले में


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस जिले को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर -: दमोह जिले को


प्रश्न -: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा नेशनल पार्क डिंडोरी जिले में स्थित है।यह एक जीवाश्म पार्क है। जो मात्र 270 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ।


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस जिले को चूना नगरी के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश के कटनी जिले को ‘चूना नगरी’ या ‘चूना पत्थर के शहर’ के नाम से भी जाना जाता है।


प्रश्न -: मालवा का कश्मीर किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer

उत्तर -: राजगढ़ जिले के ‘चिड़ी खो’ को  मालवा का कश्मीर भी कहा जाता है।


प्रश्न -: सम्राट अशोक का मौर्यकालीन अभिलेख मध्य प्रदेश के किस जिले से प्राप्त हुआ है ?

उत्तर -: कटनी जिले के रूपनाथ नामक स्थान पर पाली भाषा में लिखित सम्राट अशोक का मौर्यकालीन अभिलेख प्राप्त हुआ है।


प्रश्न -: मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थान मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?

उत्तर -: मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थान बैतूल जिले में स्थित है। यहां पर जैन धर्म के 56 मंदिर स्थित हैं ।


प्रश्न -: भारत की पहली किन्नर महापौर कौन है ?

उत्तर -: भारत की पहली किन्नर महापौर कमला जान कटनी से ही निर्वाचित हुई।


प्रश्न –: मध्य प्रदेश का कौन सा स्थान साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर –: चंदेरी


प्रश्न -: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है ?

उत्तर.  भोपाल


प्रश्न -: रामायण कला संग्रहालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर.  ओरछा ( निवाड़ी जिला )


प्रश्न -: भारत भवन के वास्तुकार कौन हैं ?

उत्तर.  चार्ल्स कोरिया


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के पुराने विधान सभा भवन को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर.  मिंटो हॉल


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सांची का स्तूप कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में


प्रश्न -: आर सी वी पी नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी कहां स्थित है ?

उत्तर.  भोपाल में


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में प्रथम बाघ संरक्षण परियोजना कब और कहां से शुरू हुई थी ?

उत्तर. 1974 में कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से


प्रश्न -: चंदेरी के किले का निर्माण किसने और कब करवाया था ?

उत्तर. प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने 11 वीं शताब्दी में


प्रश्न -: झाबुआ में होने वाला भगोरिया हाट किस जनजाति का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है ?

उत्तर. भील जनजाति


प्रश्न -: भारत का एकमात्र दक्षिण-मुखी शिवलिंग कहां स्थित है ?

उत्तर. उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में


प्रश्न -: खजुराहो के विष्णु मंदिर की स्थापना किसने की ?

उत्तर. यशोवर्मन चंदेल ने


प्रश्न -: भीमबेटका की खोज किसने की ?

उत्तर. विष्णु वाकणकर


प्रश्न -: गुप्त वंश का राजकीय चिन्ह क्या था ?

उत्तर. गरुड़


प्रश्न -: लोक कथाओं में वर्णित आल्हा-ऊदल किसके सेनापति थे ?

उत्तर.  परमार्दिदेव चंदेल


प्रश्न -: मध्य प्रदेश की न्यायिक राजधानी किसे कहते हैं ?

उत्तर. जबलपुर


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर. कैलाशचंद्र जोशी


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में तेजाजी का मेला कहां लगता है ?

उत्तर. भामावद ( गुना )


प्रश्न -: जबलपुर का नाम किसके नाम पर रखा गया है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. जाबालि ऋषि


प्रश्न -: राजा नल और रानी दमयंती का संबंध किस क्षेत्र से रहा है।

उत्तर.  नरवर क्षेत्र ( शिवपुरी )


प्रश्न -: माताटीला बांध परियोजना किन प्रदेशों की संयुक्त परियोजना है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित जंतर मंतर का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर -: राजा सवाई जयसिंह


प्रश्न -: बाघ की गुफाएं मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर -: धार जिले में


प्रश्न -: मध्य प्रदेश की सबसे कम सीमा किस प्रदेश से लगती है ?

उत्तर -: गुजरात


प्रश्न -: माखनलाल चतुर्वेदी जी का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?

उत्तर -: होशंगाबाद


प्रश्न -: हेलियोडोरस का गरुड़ स्तंभ मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: विदिशा जिले में


प्रश्न -: मालवा की गंगा किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर -: क्षिप्रा नदी


प्रश्न -: ISO 9001-2008 अवॉर्ड पाने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान


प्रश्न -: सतपुड़ा की रानी के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर -: पचमढ़ी


प्रश्न -: सहस्त्रधारा जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: नर्मदा नदी


प्रश्न -: रानी लक्ष्मीबाई की समाधि मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: ग्वालियर


प्रश्न -: डचेस फॉल जल प्रपात कहां स्थित है ?

उत्तर -: पचमढ़ी


प्रश्न -: राणा प्रताप सागर किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: चंबल नदी


मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर, mppsc quiz in hindi, mp gk test in hindi

प्रश्न -: तानसेन समारोह मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?

उत्तर -: ग्वालियर


प्रश्न -: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा अभ्यारण्य कौन सा है ?

उत्तर -: रालामंडल अभ्यारण्य


प्रश्न -: ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस शहर को मिनी मुंबई कहा जाता है ?

उत्तर -: इंदौर


प्रश्न -: ग्रेटर गंगऊ परियोजना किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: केन नदी


प्रश्न -: कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है ?

उत्तर -: 14 जिले


प्रश्न -: ताज-उल-मस्जिद, भोपाल का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर -: शाहजहां बेगम


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में प्रकाशित होने वाला पहला अख़बार कौन सा है ?

उत्तर -: ग्वालियर अख़बार


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला प्रथम अखबार कौन सा था ?

उत्तर -: मालवा अख़बार


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस किले को भारत का जिब्राल्टर कहा जाता है ?

उत्तर -: ग्वालियर के किले को


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तर की है ?

उत्तर -: तीन स्तरीय


प्रश्न -: मध्य प्रदेश की संगीत राजधानी किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: मैहर


प्रश्न -: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद मध्य प्रदेश में कितने जिले रह गए थे ?

उत्तर -: 45


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के विधि पुरुष किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: पंडित कुंजीलाल दुबे

इन्हें भी पढ़े -: Constitution and Polity One Liner GK  


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में कौन सी मिट्टी सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है ?

उत्तर -: काली मिट्टी


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सिंगाजी का मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है ?

उत्तर -: खंडवा


प्रश्न -: राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: ग्वालियर


प्रश्न -: ऐशबाग स्टेडियम मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: भोपाल


प्रश्न -: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर -: 1994


प्रश्न -: नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 % आरक्षण देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश


प्रश्न -: विश्व विरासत स्थल खजुराहो के मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ?

उत्तर -: छतरपुर


प्रश्न -: जोगेश्वरी देवी का मेला मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?

उत्तर -: चंदेरी


mp gk mock test in hindi, mp gk test series in hindi, mp gk questions answer


प्रश्न -: तात्या टोपे स्मारक कहां स्थित है ?

उत्तर.  शिवपुरी


प्रश्न -: मालनपुर औद्योगिक विकास क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?

उत्तर. भिण्ड जिले में


प्रश्न -: चौंसठ योगिनी मंदिर कहां स्थित है ?

उत्तर.  मितावली ( मुरैना )


प्रश्न -: चूलिया जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर.  चंबल नदी पर


प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला आदिवासी खेल विद्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर. अलीराजपुर


प्रश्न -: खरबूजा महल कहां स्थित है ?

उत्तर. धार के किले में


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कहां और कब हुई थी ?

उत्तर.  इंदौर में 22 मई 1955 को


प्रश्न -: देश की सबसे छोटी मस्जिद “ढाई सीढ़ी मस्जिद” कहां स्थित है ?

उत्तर. भोपाल


प्रश्न -: “किलों का मणि” किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर.  ग्वालियर के किले को


प्रश्न -: कछवाहा वंश कालीन ककनमठ मंदिर कहां स्थित है ?

उत्तर.  सिहोनिया क्षेत्र में ( मुरैना जिला )


mp gk question in hindi, mppsc quiz in hindi 2021, mp gk test in hindi 2021


प्रश्न -: गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?

उत्तर.  पत्रकारिता के क्षेत्र में


प्रश्न -: ओरछा की स्थापना किसने और कब की थी ?

उत्तर.  राजा रुद्रप्रताप ने 1531 में


प्रश्न -: मोगली लैंड कहां स्थित है ?

उत्तर. पेंच राष्ट्रीय उद्यान ( सिवनी )


प्रश्न -: जंगलों को जलाकर भील जनजाति द्वारा की जाने वाली कृषि क्या कहलाती है ? mp gk questions answer

उत्तर.  चिमाता कृषि


प्रश्न -: होलकर वंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर.  मल्हार राव होलकर


प्रश्न -: रातापानी अभ्यारण कहां स्थित है ?

उत्तर.  रायसेन जिले में


प्रश्न -: किस अभिलेख में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर.  ऐरण अभिलेख ( सागर )


प्रश्न -: चटकोरा नृत्य किसके द्वारा किया जाता है ? mp gk questions answer

उत्तर.  कोरकू आदिवासियों द्वारा


प्रश्न -: “माचा” कहां का प्रमुख लोक नाट्य है ?

उत्तर.  मालवा अंचल


प्रश्न -: गधों का मेला कहां लगता है ?

उत्तर.  चित्रकूट ( सतना )


प्रश्न -: “बूढ़ा देव” किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं ?

उत्तर.  गोंड जनजाति


प्रश्न -: माखनलाल चतुर्वेदी समारोह मध्य प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है ?

उत्तर. खंडवा


प्रश्न -: मध्य प्रदेश का जलियां वाला बाग हत्याकांड किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. चरण पादुका नरसंहार (1931 में)


प्रश्न -: मध्य प्रदेश की पर्यटन राजधानी किसे कहते हैं ?

उत्तर. पचमढ़ी


प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे ?

उत्तर. श्री एच. एस. कामथ


प्रश्न -: मध्य प्रदेश में भोज नगरी किसे कहा जाता है ?

उत्तर. मांडू


प्रश्न -: सिवनी जिले का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?

उत्तर. सिवना वृक्ष


प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला जैव आरक्षित मंडल कहां स्थित है ?

उत्तर. पचमढ़ी


प्रश्न -: मध्यप्रदेश में सांची स्तूप का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ?

उत्तर. सम्राट अशोक

इन्हें भी पढ़े -: 100+ Polity One Questions-Anwer in hindi 


mp gk questions answer in hindi, mp gk quiz in hindi,

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान  ( India Gk Free in Hindi )

यदि आप मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान   से जुड़ी पूरी जानकारी चाहते हैं या भारत सामान्य ज्ञान  पीडीऍफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही वेबसाइट में आये हैं।

MP Gk in Hindi 2022 

आज के पोस्ट में हमने मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के बारे में जाना। मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के सभी  महत्वपूर्ण प्रश्नों को इस पोस्ट में लिया गया है । जिससे कम समय में आप मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के अधिक प्रश्नों को जान सकें ।

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा ,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर अवश्य करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply