भारत की 10 सबसे प्रमुख नदियाँ (10 most important rivers of India)

भारत की 10 सबसे प्रमुख नदियाँ (10 most important rivers of India)

हेलो दोस्तों, आज के इस पोस्ट में भारत की 10 सबसे प्रमुख नदियों के बारे में जानेंगे | भारत को ऋषि-मुनियों का  देश कहा जाता है ,इसलिए यहाँ नदियों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है  भारत में  नदियों को माता  के समान माना जाता है  ,नदियों को देवियों के समान पूजा जाता है ,भारत में रहने  के कारण हम सबका कर्तव्य है कि हम अपनी संस्कृति के बारे में जानकरी रखें ,यह जानकारी परीक्षा की दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है. नदियाँ पर्यटकों को भी आकर्षित करती हैं,साथ ही कृषि के लिए इनके पानी का उपयोग किया जाता है. इसलिए इन नदियों के बारे में हमे जरुर जानना चाहिए 


भारत की 10 सबसे प्रमुख नदियाँ और उनकी कुछ खास बाते :

  1. गंगा नदी
  2. यमुना नदी
  3. नर्मदा नदी
  4. ब्रम्हपुत्र नदी
  5. कावेरी नदी
  6. गोदावरी नदी
  7. कृष्णा नदी
  8. सिंधु नदी
  9. ताप्ती नदी
  10. महानदी


1.गंगा नदी -

10 most important rivers of India

गंगा भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है। यह भारत और बांग्लादेश में कुल मिलाकर 2525 किलोमीटर की दूरी तय करती हुई उत्तराखण्ड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है। देश की प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं, जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है।

लंबाई - 2525  कि.मी.

उद्गम - गंगोत्री हिमनद, नंदादेवी पर्वत

खास बातें - गंगा नदी प्राकृतिक, आर्थिक और आस्था तीनों नजरिए से महत्वपूर्ण है। अपने सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र आपको अपने जल से सिंचित करती हैं। सबसे खास बात यह है कि सबसे गहरी नदी का गौरव मान दर्जा गंगा नदी को ही प्राप्त है।

यूट्यूब में देखें - क्लिक करें

2.यमुना नदी -

10 most important rivers of India

यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और प्रयाग में गंगा से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्धु, बेतवा और केन उल्लेखनीय हैं। यमुना के तटवर्ती नगरों में दिल्ली और आगरा के अतिरिक्त इटावा, कालपी, हमीरपुर और प्रयाग मुख्य है।

लंबाई - 1376 की.मी.

उद्गम - यमुनोत्री

खास बातें - यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री (उत्तरकाशी से ३० किमी उत्तर, गढ़वाल में) नामक जगह से निकलती है और प्रयाग (प्रयागराज) में गंगा से मिल जाती है।


3.नर्मदा नदी -

10 most important rivers of India


नर्मदा, जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। यह गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद भारत के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है। मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे "मध्य प्रदेश की जीवन रेखा" भी कहा जाता है।

लंबाई - 1312 की.मी.

उद्गम - अमरकंटक

खास बातें - नर्मदा भारतीय प्रायद्वीप की सबसे प्रमुख और भारत की पांचवी बड़ी नदी है. इसकी कुल 21 सहायक नदियां हैं. नर्मदा नदी के किनारे 290 प्रमुख प्राचीन मंदिर, 161धर्मशालाएं, 263 आश्रम स्थित हैं. नर्मदा विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वतश्रृंखला के बीच से होते हुए पूर्व से पश्चिम की तरफ बहने वाली नदी है

यूट्यूब में देखें - क्लिक करें

4.ब्रम्हपुत्र नदी -

10 most important rivers of India


यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट होता है, जहाँ इसे यरलुंग त्संगपो कहा जाता है। तिब्बत में बहते हुए यह नदी भारत के अरुणांचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है।

लंबाई - 3848

उद्गम - हिमालय

खास बातें - आपको बता दें कि यह नदी बंगाल की खाड़ी में समाने से पहले लगभग तीन हज़ार किलोमीटर का लंबा सफर तय करती है. इस सफर के दौरान वह 1625 किलोमीटर का सफर तिब्बत में तय करती है, इसके बाद भारत में 918 किलोमीटर तक बहती है और बांग्लादेश में वह 360किलोमीटर की लम्बाई तक बहती है।

यूट्यूब में देखें - क्लिक करें

5.कावेरी नदी -

10 most important rivers of India

यह कर्नाटक तथा उत्तरी तमिलनाडु में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। यह पश्चिमी घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी से निकलती है। दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। सिमसा, हिमावती, भवानी इसकी उपनदियाँ है।

लंबाई - 800 की.मी.

उद्गम - ताला कावेरी

खास बातें - कावेरी नदी प्रकृति ने जल से लेकर जंगल तक बिना किसी भेदभाव के अपनी सम्पदा मानव को दे दी थी और साथ ही अधिकार भी कि जो भी प्राकृतिक है वो तुम्हारा है। मनुष्य ने अपनी स्वार्थी प्रवृत्ति के चलते प्राकृतिक जल के बँटवारे कर डाले और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोग बरसों से पानी-पानी करते जल का बँटवारा करते आ रहे हैं।

यूट्यूब में देखें - क्लिक करें

6.गोदावरी नदी -

10 most important rivers of India

गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है| यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है!  इस नदी का पाट बहुत बड़ा है।

लंबाई - 1465 की.मी.

उद्गम - चक्रथीर्थ

खास बातें- गोदावरी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी है| यह नदी दूसरी प्रायद्वीपीय नदियों में से सबसे बड़ी नदी है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है!  इस नदी का पाट बहुत बड़ा है।

यूट्यूब में देखें - क्लिक करें

7.कृष्णा नदी -

10 most important rivers of India

यह पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर से निकलती है ! यह दक्षिण-पुर्व राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगणा, आंध्र प्रदेश में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।

लम्बाई- 1288 की.मी.

उद्गम - महाबलेश्वर

खास बातें - यह नदी महाराष्ट्र राज्य के महाबलेश्वर पर्वत से बहना शुरू होती है। उसके बाद यह नदी कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, विजयवाड़ा से होकर गुज़रती है और दक्षिण-पूर्व से होती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

जानें- भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल 

8.सिंधु नदी -

10 most important rivers of India

सिन्धु नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत और चीन के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदीका उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। इस नदी की लंबाई प्रायः 3180 किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है।

लंबाई - 3,180 की.मी.

उद्गम - तिब्बत का पठार

खास बातें - सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु. इनमें शतद्रु सबसे बड़ी उपनदी है। सतलुज/शतद्रु नदी पर बना भाखड़ा-नंगल बांध के द्वारा सिंचाई एंव विद्दुत परियोजना को बहुत सहायता मिली है। इसकी वजह से पंजाब (भारत) एंव हिमाचल प्रदेश में खेती ने वहां का चेहरा ही बदल दिया है। वितस्ता (झेलम) नदी के किनारे जम्मू व कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित है।

यूट्यूब में देखें - क्लिक करें

9.ताप्ती नदी -


10 most important rivers of India

ताप्ती पश्चिमी भारत की प्रसिद्ध नदी है। यह मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर सतपुड़ा पर्वतप्रक्षेपों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती और अरब सागर में गिरती है। नदी का उद्गगम् स्थल मुल्ताई है।

लंबाई - 724 की.मी.

उद्गम - सतपुड़ा

खास बातें - ताप्ती नदी में इससे पहले भी प्राचीन शिवलिंग, नंदी और मंदिर मिले है। नदी में बीचोंबीच कई स्थानों पर शिवलिंग और मंदिर है। इससे पहले नदी में जो नंदी मिला था, वह एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है। इसे पुरातत्व विभाग को दे दिया गया था।

यूट्यूब में देखें - क्लिक करें

10.महानदी -


10 most important rivers of India


छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा अंचल की सबसे बड़ी नदीहै। प्राचीनकाल में महानदी का नाम चित्रोत्पला था। महानन्दा एवं नीलोत्पला भी महानदी के ही प्राचीन नाम हैं। महानदी का उद्गम रायपुर के समीप धमतरी जिले में स्थित सिहावा नामक पर्वत श्रेणी से हुआ है। महानदी का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की तरफ है।

लंबाई - 858 की.मी.

उद्गम - सिहावा पर्वत

खास बातें - यह उड़ीसा में सम्बलपुर जिले से प्रवेश कराती है, बलांगीर, कटक आदि स्थान तट पर स्थित हैं। महानदी सिंचाई परियोजना, छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी सिंचाई परियोजना में से एक है, जो की 1915 ई. के बाद से चलाई जा रही है। इस पर बने प्रमुख बाँध हैं- रुद्री, गंगरेल तथा इस नदी पर उड़ीसा में भारत का सबसे लंबा बांध हीराकुंड है।


इस आर्टिकल में आपने भारत की 10 प्रमुख नदियों के बारे में जाना,जो ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है.नदियों से सम्बंधित प्रश्न  प्राय: परीक्षाओं में  भी पूछे जाते हैं.इसलिए इन्हें जानना आवश्यक  है.

 आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिया फायदेमंद साबित होगी ,अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट  को  शेयर अवश्य करें.

अन्य विषय के PDF डाउनलोड  करें- क्लिक करें 

यूट्यूब में देखें - क्लिक करें


TELEGRAM ग्रुप में जुड़ने के लिए - क्लिक करें



फ्री पीडीऍफ़ डाउनलोड करें:-

  1. ENGLISH CONFUSION LIST PDF DOWNLOAD (अंग्रजी के उलझाने वाले शब्द)
  2. INDIAN CROP GK PDF DOWNLOAD IN HINDI (भारत के महत्वपूर्ण फसले)
  3. SATELLITE PDF DOWNLOAD IN HINDI (उपग्रह)
  4. INDIAN ALL TYPE SOIL PDF DOWNLOAD IN HINDI (भारत की मिट्टियाँ)
  5. INDIAN MOUNTAIN PDF DOWNLOAD IN HINDI (भारत के प्रमुख पर्वत पीडीऍफ़ डाउनलोड)
  6. INDIAN TEMPLE PDF DOWNLOAD IN HINDI (भारत के प्रमुख मंदिर PDF डाउनलोड)
  7. INDIAN RIVER PDF DOWNLOAD IN HINDI (भारत की नदियाँ)
  8. INDIAN DAM PDF DOWNLOAD IN HINDI (भारत के बांध)
  9. PHD PDF DOWNLOAD IN HINDI (पीएचडी कोर्स)
  10. TECHNOLOGY PDF FREE DOWNLOAD IN HINDI (टेक्नोलॉजी पीडीऍफ़)
  11. REASONING GK PDF DOWNLOAD IN HINDI (रीजनिंग पीडीऍफ़)
  12. HUMAN BODY GK PDF DOWNLOAD IN HINDI (मानव के शरीर)
  13. INDIAN FESTIVAL PDF DOWNLOAD IN HINDI (भारतीय त्यौहार)
  14. CORONA GK PDF DOWNLOAD IN HINDI (कोरोना का पीडीऍफ़)
  15. CAREER RELATED PDF FREE DOWNLOAD IN HINDI
  16. INDIAN GK FREE PDF (भारत का सामान्य ज्ञान) PDF DOWNLOAD
  17. AFTER 10TH FREE PDF DOWNLOAD ( 10 वीं के बाद क्या करें)
  18. PSYCHOLOGY FREE PDF DOWNLOAD (मनोविज्ञान का पीडीऍफ़)
  19. HUMAN BODY (मानव का शरीर)

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply