मानव शरीर के रोचक तथ्य -Interesting Facts of Human Body in Hindi ।

मानव शरीर के रोचक तथ्य -Interesting Facts of Human Body in Hindi ।

आज के इस पोस्ट में मानव शरीर के रोचक तथ्य के बारे में जानेंगे, हमें हमारे शरीर की  आवश्यक जानकारी  पता न हो तो ये अच्छी बात नही हैं. मानव शरीर हमेशा से एक पहेली बनी हुई है. इस पोस्ट में हम आपको मानव शरीर के रोचक तथ्य बताने जा रहे है. 

 यदि आप UPSC,STATE PCS, NTPC ,बैंकिंग परीक्षा और आईबीपीएस पीओ/क्लर्क, आरआरबी पीओ/क्लर्क, एसबीआई पीओ/क्लर्क, एलआईसी  एएओ, एसबीआई पीओ/क्लर्क, नाबार्ड ग्रेड ए/बी, एसएससी, रेलवे, एफसीआई, सीडब्ल्यूसी, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए लाभदायक साबित होगी क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में मानव शरीर से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं।

मानव शरीर का आवश्यक - Rochak Tathya

  1. शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांघ की हड्डी (femur) होती है। सामान्य व्यक्ति की जांघ की हड्डी लगभग 48 से.मी. लम्बी होती है।

  2. शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की स्टअप (stirrup) हड्डी होती है।

  3. मनुष्य के शरीर में दो फेफड़े होते हैं। दाहिना फेफड़ा बायें फेफड़े से बड़ा होता है।

  4. शरीर में सबसे बड़ा ग्लैंड जिगर/यकृत (liver) है।

  5. मनुष्य के शरीर में लगभग 650 मांसपेशियां होती है।

  6. वयस्क पुरुष के मस्तिष्क का वजन लगभग 1400 ग्राम होता है।

  7. छोटी आंत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है और उसका व्यास लगभग 2.5 से.मी. होता है।

  8. प्रोटीन शरीर के बढ़ने में सहायता देते हैं।

  9. कार्बोहाइड्रेट्स और वसा (fats) शरीर को ऊर्जा देते हैं। 

  10. सामान्य व्यक्ति के हृदय का वजन लगभग 350 ग्राम होता है।

  11. हृदय की रक्त पंप करने की क्षमता प्रति मिनट लगभग 4.5 लिटर होती है।

  12. सामान्य वयस्क के हृदय की धड़कन एक मिनट में. 70-72 बार होती है।

  13. बच्चे के हृदय की धड़कन वयस्क से ज्यादा होती है।

  14. मानव शरीर में लगभग 60 प्रतिशत जल होता है- मस्तिष्क में 85 प्रतिशत जल है, रक्त में 79 प्रतिशत जल है तथा फेफड़ों में लगभग 80 प्रतिशत जल होता है।

  15. जो हवा हम सांस के द्वारा अन्दर ले जाते हैं, उसमें 21% ऑक्सीजन और 0.03% कार्बन डाइऑक्साइड होती है।

  16. जो हवा हम सांस के द्वारा बाहर छोड़ते हैं उसमें 16% ऑक्सीजन और 4.5% कार्बन डाइऑक्साइड होती है।

  17. शान्ति से बैठा या लेटा हुआ मनुष्य प्रति मिनट 15 या 16 बार सांस लेता है। 

  18. नवजात शिशु प्रति मिनट लगभग 45 बार सांस लेता है और 6 साल का बच्चा लगभग 25 बार सांस लेता है।

  19. एक बार सांस अन्दर लेने में सामान्य वयस्क लगभग 500 मि.लि. हवा अन्दर ले जाता है।

  20. हमारे शरीर में पित्त (bile) यकृत (liver) में बनता है और गाल ब्लैडर (gall blader) में इकट्ठा रहता है।

  21. शरीर के भीतर रक्त परिभ्रमण (blood circulation) में लगभग 23 सेकेण्ड का समय लगता है।

  22. कोशिकाओं तक आक्सीजन पहुंचाने का काम हेमोग्लोविन (haemoglobin) करता है।

  23. शरीर के भीतर प्रति सेकेण्ड लगभग 150 लाख कोशिकायें नष्ट होती हैं।

  24. छोटी आंत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है और उसका व्यास लगभग 2.5 से.मी. होता है।

  25. प्रोटीन शरीर के बढ़ने में सहायता देते हैं।

  26. कार्बोहाइड्रेट्स और वसा (fats) शरीर को ऊर्जा देते हैं।

  27. सामान्य व्यक्ति के हृदय का वजन लगभग 350 ग्राम होता है।

  28. व्यायाम, कड़े परिश्रम और उत्तेजना के समय धड़कन बढ़ जाती है।

  29. एक सामान्य वयस्क पुरुष के शरीर में लगभग 4.5 से 5 लीटर रक्त होता है।


  30. मनुष्य के रक्त को चार वर्गों में बांटा गया है – A, B, AB और O ।

  31. जिस व्यक्ति का रक्त O वर्ग का हो, वह सभी वर्गों के रक्त वालों को अपना रक्त दे सकता है।

  32. शरीर में रक्त की लाल कोशिकायें बोन मैरो (bone) marrow) में पैदा होती है।

  33. शरीर में रक्त को जमने में मदद करने वाला पदार्थ फिब्रिनोजिन (fibrinogen) है।

  34. हमारे कान में लेब्रिन्थ नाम का अंग है, जिसमें पेरीलिम्फ नामक तरल पदार्थ होता है, जो हमारे शरीर के संतुलन को नियमित करता है।

  35. शरीर में सबसे दृढ़ (मजबूत) तत्त्व दांतों का एनामिल होता है।

  36. हमारे शरीर में अन्तःस्रावी ग्रन्थियों (endocrine glands) से हार्मोन्स पैदा होते हैं।

  37. हमारे शरीर में तापमान का नियंत्रण मस्तिष्क के क हाईयलमस नामक भाग से होता है।

  38. रक्त की सफेद कोशिकायें (WBC) इन्फेक्शन से लड़कर उसे समाप्त करने का काम करती है।

  39. आंख के भीतर प्रकाश के प्रति संवेदनशील अंग का नाम रेटिना (retina) है।

  40. छींकते समय आंख खुली नहीं रखी जा सकतीं।

आज के इस पोस्ट में आपने मानव शरीर के रोचक तथ्यों के बारे में जाना जो प्राय: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं और साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी  इन तथ्यों के बारे में जानना आवश्यक है ।

आशा करता हूँ कि मानव शरीर के रोचक तथ्य की यह पोस्ट आपके लिए लाभदायक साबित होगी ,अगर आपको पोस्ट अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर जरुर करें। 

>>गंगा नदी के 40 रोचक तथ्य 

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply