भारत की महान और उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं की सूची | List of great and accomplished women of India in Hindi।

भारत की महान और उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं की सूची  (List of great and accomplished women of India)

आज के इस पोस्ट  में भारत की महान और उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं के बारे में जानेंगे। भारत की महिलाओ में पुरुषो के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलने की ताकत है, यह बात बहुत सारी महिलाओ ने साबित भी किया है. भारत में महान और कई उपलब्धियों को प्राप्त करने वाली बहुत सी महिलाएं और लड़कियाँ है. इस पोस्ट में  उनमे से  कुछ महिलाओं के नाम और उनके बारे में जानकारी दी जा रही है ।विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भारत की महान और उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं से संबधित प्रश्न पूछे जाते हैं।भारत की महान और उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं की सूची के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें। 
भारत की महान और उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं की सूची | List of great and accomplished women of India in Hindi।


List of great and accomplished women of India in Hindi

  • लता मंगेशकर : भारत रत्न लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका है। इन्हे भारत की 'स्‍वर कोकिला' खा जाता हैं. लता मंगेशकर जी ने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाये है। इनकी बहुत सारी उपलब्धियां है.

  • आशा भोंसले : आशा भोंसले ने बॉलीवुड में अपना करियर 1943 में शुरू किया था और वो अब तक हजार से अधिक गाने गा चुकी हैं. हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका हैं। लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं. इन्होने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं।

  • सानिया मिर्जा : वह टेनिस स्टार है. उन्होंने 2006 और 2014 एशियाई खेलों और 2003 एफ्रो-एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक अर्जित किया है। सानिया के नाम पर कई पुरस्कार हैं, सबसे महत्वपूर्ण, अर्जुन पुरस्कार (2004), पद्म श्री (2006), राजीव गांधी खेल रत्न (2015) और पद्म भूषण (2016)।

    पढ़ें- महिला सशक्तिकरण क्या है?
  • गीता फोगाट : यह भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान है जिन्होंने पहली बार भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। गीता ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

  • बबीता फोगाट :  यह भारतीय महिला पहलवान हैं। इन्होने फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की महिला पहलवान ब्रितानी लाबेरदूरे पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

  • मिताली राज : यह महिला भारतीय क्रिकेटर है, को की भारत की सबसे सफल बल्लेबाज हैं.

  • स्मृति नागपाल : बिजनेस की डिग्री लेकर जब स्मृति कालेज से निकलीं तो उन्होंने बधिर (सुनने में अक्षम) कलाकारों के लिए एक सामाजिक उद्यम शुरू किया। इन्हे बीबीसी की साल 2015 की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में जगह मिली।

  • मुमताज शेख : इन्होंने मुंबई में सभी को सार्वजनिक शौचालय मुहैया कराने का एक सफल शुरू किया था। वर्ष 2015 में बीबीसी ने इन इन्हें अपनी 100 इंस्पिरेशनल वुमेन कैम्पेन के लिए चुना था।

  • कनिका टेकरीवाल : बिजनेस वुमन (800 करोड़ का बिजनेस), इन्होने वर्ष 2014 में अपनी जेटसेटगो कंपनी की शुरुआत की थी।

  • धोंडो केशव कर्वे : पहला महिला विश्वविद्यालय, एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना समाज सुधारक धोंडो केशव कर्वे द्वारा केवल पांच छात्रों के साथ 2 जून 1916 को की गई।

  • सुज़ान आरडी टाटा : कार चलाने वाली पहली भारतीय महिला सुज़ान आरडी टाटा थीं।

  • चंद्रमुखी बसु और कादम्बिनी गांगुली : ब्रिटिश साम्राज्य और भारत में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिलायें बनीं।

  • जॉन इलियट ड्रिंकवाटर बिथयून : इन्होने 1849 में बिथयून स्कूल स्थापित किया, जो 1879 में बिथयून कॉलेज बनने के साथ भारत का पहला महिला कॉलेज बन गया।

    भारत की महान नारियां - पूरा लिस्ट

  • एनी बेसेंट : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली अध्यक्ष महिला बनीं।

  • सरोजिनी नायडू : 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता के बाद, सरोजिनी नायडू संयुक्त प्रदेशों की राज्यपाल बनीं और इस तरह वे भारत की पहली महिला राज्यपाल बनीं। भारतीय मूल की पहली महिला थीं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

  • प्रेम माथुर : डेक्कन एयरवेज में प्रथम भारतीय महिला व्यावसायिक पायलट बनीं।

  • विजय लक्ष्मी पंडित : यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेम्बली की पहली महिला (और पहली भारतीय) अध्यक्ष बनीं।

  • अन्ना चान्डी : उच्च न्यायालय की पहली भारतीय महिला जज बनीं। (केरल उच्च न्यायालय)

  • सुचेता कृपलानी : उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं, भारतीय राज्यों में से यह पद सँभालने वाली वे पहली महिला थीं।

  • कैप्टेन दुर्गा बनर्जी : सरकारी एयरलाइन्स, भारतीय एयरलाइंस, की पहली भारतीय महिला पायलट बनीं।

  • इंदिरा गाँधी : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

  • कमलजीत संधू : एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

  • >>भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीकों की पूरी सूची
    >>उत्तर प्रदेश के महान व्यक्तित्व

  • किरण बेदी : भारतीय पुलिस सेवा (इंडियन पुलिस सर्विस-IPS) में भर्ती होने वाली पहली महिला थीं।

  • मदर टेरेसा : इन्होने नोबेल शान्ति पुरस्कार प्राप्त किया और यह सम्मान प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला नागरिक बनीं।

  • बचेन्द्री पाल : 23 मई 1984 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

  • न्यायमूर्ति एम॰ फातिमा बीबी : भारत के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला जज बनीं।

  • कल्पना चावला : भारत में जन्मी ऐसी प्रथम महिला थीं जो अंतरिक्ष में गयीं। प्रथम महिला अतरिक्ष यात्री.

  • प्रिया झिंगन : भारतीय थलसेना में भर्ती होने वाली पहली महिला कैडेट थीं.

  • हरिता कौर देओल : भारतीय वायु सेना में अकेले जहाज उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनी।

  • कर्णम मल्लेश्वरी : ओलिंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं (वर्ष 2000 - कांस्य पदक)

  • पुनीता अरोड़ा : भारतीय थलसेना में लेफ्टिनेंट जनरल के सर्वोच्च पद तक पहुँचने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

  • प्रतिभा पाटिल : भारत की प्रथम भारतीय महिला राष्ट्रपति बनीं।

  • मीरा कुमार : भारतीय लोक सभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

  • पी वी सिंधु : इन्होने रियो ओलंपिक (2016) में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।

आज के इस पोस्ट में भारत की महान और उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं के बारे में जाना ।भारत में आज तक बहुत नारियों ने अपने शौर्य का लोहा मनवाया है। उनमे से ही कुछ महिलाओं के बारे में यहाँ जानकारी दी गयी है।

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर अवश्य करें।  

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply