List of all Prime Ministers of India| भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची
नमस्कार दोस्तों इस आर्टिकल में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची नीचे के लिस्ट में दी गयी हैं। प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को कहते है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री "जवाहर लाल नेहरू जी" थे। भारत में देश का संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति होता है, लेकिन वास्तविक प्रमुख प्रधानमंत्री होता है।
भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची
देश के जरुरी फासले प्रधानमंत्री द्वारा लिए जाते हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-UPSC,STATE PCS,SSC,RRB,NTPC,RAILWAY,CDS,S.I., R.I., NET/JRF इत्यादि में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
क्र. | भारत के प्रधानमंत्री की सूची | कार्यकाल | राजनीतिक दल |
---|---|---|---|
1 | श्री जवाहरलाल नेहरु | 15 अगस्त 1947- 27 मई 1964 | कांग्रेस |
2 | श्री गुलजारी लाल नन्दा ( कार्यवाहक ) | 27 मई 1964- 9 जून 1964 | कांग्रेस |
3 | श्री लालबहादुर शास्त्री | 9 जून 1964 -11 जनवरी 1966 | कांग्रेस |
4 | श्री गुलजारी लाल नन्दा ( कार्यवाहक ) | 11 जनवरी 1966- 24 जनवरी 1966 | कांग्रेस |
5 | श्रीमती इंदिरा गाँधी | 24 जनवरी 1966- 24 मार्च 1977 | कांग्रेस |
6 | श्री मोरारजी देसाई | 24 मार्च 1977- 28 जुलाई 1979 | जनता पार्टी |
7 | श्री चौधरी चरण सिंह | 28 जुलाई 1979- 14 जनवरी 1980 | जनता पार्टी ( सेक्युलर ) |
8 | श्रीमती इंदिरा गाँधी | 14 जनवरी 1980- 31 अक्टूबर 1984 | कांग्रेस |
9 | श्री राजीव गाँधी | 31 अक्टूबर 1984- 2 दिसंबर 1989 | कांग्रेस |
10 | श्विश्वनाथ प्रताप सिंह | 2 दिसंबर 1989- 10 नवंबर 1990 | जनता दल |
11 | श्री चंद्र शेखर सिंह | 10 नवंबर 1990-21 जून 1991 | समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) |
12 | श्री पी. वी. नरसिम्हा राव | 21 जून 1991- 16 मई 1996 | कांग्रेस |
13 | श्री अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996-1 जून 1996 | भारतीय जनता पार्टी |
14 | श्री एच. डी. देवगौड़ा | 1 जून 1996- 21 अप्रैल 1997 | जनता दल |
15 | श्री इंद्र कुमार गुजराल | 21 अप्रैल 1997- 18 मार्च 1998 | जनता दल |
16 | श्री अटल बिहारी वाजपेयी | 18 मार्च 1998- 22 मई 2004 | भारतीय जनता पार्टी |
17 | डॉ. मनमोहन सिंह | 22 मई 2004 -17 मई 2014 | कांग्रेस |
18 | श्री नरेंद्र मोदी | 26 मई 2014 -अब तक | भारतीय जनता पार्टी |
भारत के प्रधानमंत्री से संबंधित प्रश्न उत्तर (Prime minister of India gk question answer in Hindi)
प्रश्न -: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर -: जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न -: भारत के पहले उपप्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर -: सरदार वल्लभभाई पटेल
प्रश्न -: भारत की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री कौन है ?
उत्तर -: इंदिरा गांधी
प्रश्न -: भारत के कौन से प्रधानमंत्री की मृत्यु देश के बाहर हुई थी ?
उत्तर -: लाल बहादुर शास्त्री
प्रश्न -: भारत के प्रधानमंत्री पद पर सबसे अधिक समय का कार्यकाल किसका है ?
उत्तर -: पंडित जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न -: कौन से प्रधानमंत्री एक भी दिन संसद में उपस्थित नहीं हुए थे ?
उत्तर -: चौधरी चरण सिंह
प्रश्न -: प्रधानमंत्री पद से त्याग-पत्र देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर -: श्री मोरारजी देसाई
प्रश्न -: लोकसभा में बहुमत दल का नेता कौन होता है ?
उत्तर -: प्रधानमंत्री
प्रश्न -: प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितने समय का होता है ?
उत्तर -: 5 वर्ष
प्रश्न -: भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
उत्तर -: भारत के राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न -: केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर -: प्रधानमंत्री
प्रश्न -: भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर -: भारत का प्रधानमंत्री
प्रश्न -: भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति किस प्रक्रिया द्वारा की जाती है ?
उत्तर -: मनोनयन प्रक्रिया द्वारा
प्रश्न -: भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है ?
उत्तर -: 25 वर्ष
प्रश्न -: भारत के प्रधानमंत्री को पद व गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है ?
उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति
प्रश्न -: केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और सदस्यों की संख्या का निर्णय कौन करता है ?
उत्तर -: भारत का प्रधानमंत्री
प्रश्न -: केंद्रीय सरकार के मंत्रालयों व विभागों का सृजन कौन करता है ?
उत्तर -: भारत का प्रधानमंत्री
प्रश्न -: भारत में एक व्यक्ति कितनी बार प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हो सकता है ?
उत्तर -: कोई उल्लेख नहीं ( अनगिनत बार )
प्रश्न -: किसकी सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने से पहले लोकसभा को भंग किया जा सकता है ?
उत्तर -: प्रधानमंत्री
प्रश्न -: भारत का प्रधानमंत्री कब तक अपने पद पर बना रह सकता है ?
उत्तर -: भारत का प्रधानमंत्री अपने पद पर तब तक बना रहता है, जब तक उसे लोकसभा के बहुमत का समर्थन प्राप्त हो।
प्रश्न -: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर -: श्री जवाहरलाल नेहरु
प्रश्न -: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है? 2022
उत्तर -: श्री नरेंद्र मोदी
प्रश्न -: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी ?
उत्तर -: श्रीमती इंदिरा गाँधी
इस आर्टिकल में हमने भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची के बारे में जाना। देश का वास्तविक प्रमुख प्रधानमंत्री होता है। भारत के इतिहास में कई प्रधानमंत्री आये। जिनके बारे में हमें जरुर जानना चाहिए ।
उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर अवश्य करें।
0 Comments
हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...