300+ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)

हेलो दोस्तों, इस आर्टिकल में  300+ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution) दिए जा रहे हैं। हिंदी व्याकरण में अनेक शब्दों के लिए एक शब्द एक महत्वपूर्ण भाग है। अनेक शब्दों के लिए एक शब्द से जुड़े प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी में पूछे जाते हैं।  अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की पूरी लिस्ट नीचे दिया गया हैं। इसमें लगभग 300+ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi) के बारे में बताया गया हैं। जो आपकी परीक्षा की तैयारी में आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। 

Anek_Shabdon_Ke_Ek_Shabd

वाक्यांश को संक्षेप में सामासिक पद का भी रूप दिया जाता है। कुछ ऐसे लाक्षणिक पद या शब्द भी है, जो अपने में पूरे एक वाक्य या वाक्यांश का अर्थ रखते है। भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है।

यहाँ पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे है:-

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

(अ)

  1. अनुचित बात के लिए आग्रह- (दुराग्रह)

  2. अण्डे से जन्म लेने वाला- (अण्डज)

  3. आकाश को चूमनेवाला- (आकाशचुंबी)

  4. अपने देश से दूसरे देश में समान जाना- (निर्यात)

  5. अपनी हत्या स्वयं करना- (आत्महत्या)

  6. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला- (अवसरवादी)

  7. अच्छे चरित्र वाला- (सच्चरित्र)

  8. आज्ञा का पालन करने वाला- (आज्ञाकारी)

  9. अपने देश से दूसरे देश में समान जाना- (निर्यात)

  10. अपनी हत्या स्वयं करना- (आत्महत्या)

  11. अत्यंत सुन्दर स्त्री- (रूपसी)

  12. आकाश को चूमने वाला- (गगनचुंबी)

  13. आकाश में उड़ने वाला- (नभचर)

  14. आलोचना करने वाला- (आलोचक)

  15. आशा से अधिक- (आशातीत)

  16. आगे होनेवाला- (भावी)

  17. आँखों के सामने- (प्रत्यक्ष)

  18. आँखों से परे- (परोक्ष)

  19. अपने परिवार के साथ- (सपरिवार)

  20. आशा से अतीत (अधिक)- (आशातीत)

  21. आकाश या गगन चुमनेवाला- (आकाशचुम्बी, गगनचुम्बी)

  22. आलोचना करने वाला- (आलोचक)

  23. आलोचना के योग्य- (आलोच्य)

  24. आया हुआ- (आगत)

  25. अवश्य होनेवाला- (अवश्यम्भावी)

  26. अत्यधिक वृष्टि- (अतिवृष्टि)

  27. अपने बल पर निर्भर रहने वाला- (स्वावलम्बी)

  28. अचानक हो जाने वाला- (आकस्मिक)

  29. आदि से अन्त तक- (आद्योपान्त)

  30. आगे का विचार करने वाला- (अग्रसोची)

  31. आढ़त का व्यापार करने वाला- (आढ़तिया)

  32. आवश्यकता से अधिक वर्षा- (अतिवृष्टि)

  33. अधिकार या कब्जे में आया हुआ- (अधिकृत)

  34. अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला- (अनन्य)

  35. अभिनय करने योग्य- (अभिनेय)

  36. अभिनय करने वाला पुरुष- (अभिनेता)

  37. अभिनय करने वाली स्त्री- (अभिनेत्री)

  38. अच्छा-बुरा समझने की शक्ति का अभाव- (अविवेक)

  39. अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना- (अंशदान)

  40. अनुकरण करने योग्य- (अनुकरणीय)

  41. आत्मा व परमात्मा का द्वैत (अलग-अलग होना) न माननेवाला- (अद्वैतवादी)

  42. अल्प (कम) वेतन भोगने वाला (पानेवाला)- (अल्पवेतनभोगी)

  43. अध्ययन (पढ़ना) का काम करने वाला- (अध्येता)

  44. अध्यापन (पढ़ाने) का काम करने वाला- (अध्यापक)

  45. आग से झुलसा हुआ- (अनलदग्ध)

  46. अपने प्राण आप लेने वाला- (आत्मघाती)

  47. अर्थ या धन से सम्बन्ध रखने वाला- (आर्थिक)

  48. आदि से अन्त तक- (आद्योपान्त)

  49. आशा से अतीत (परे)- (आशातीत)

  50. आयोजन करने वाला व्यक्ति- (आयोजक)

  51. आशुलिपि (शार्ट हैण्ड) जानने वाला लिपिक- (आशुलिपिक)

  52. अपनी इच्छा के अनुसार काम करने वाला- (इच्छाचारी)

  53. आड़ या परदे के लिये रथ या पालकी को ढकनेवाला कपड़ा- (ओहार)

  54. अपनी विवाहित पत्नी से उत्पन्न (पुत्र)- (औरस (पुत्र)

  55. अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला- (किंकर्तव्यविमूढ़)

  56. अधिक दिनों तक जीने वाला- (चिरंजीवी)

  57. अन्न को पचाने वाली जठर (पेट) की अग्नि- (जठराग्नि)

  58. अपनी झक (धुन) में मस्त रहने वाला- (झक्की)

  59. आँवला, हर्र व बहेड़ा- (त्रिफला)

  60. अनुचित या बुरा आचरण करने वाला- (दुराचारी)

  61. अपराध और उन पर दण्ड देने के नियम निर्धारित करने वाला प्रश्न - (दण्डसंहिता)

  62. अभी-अभी जन्म लेने वाला- (नवजात)

  63. आधे से अधिक लोगों की सम्मिलित एक राय- (बहुमत)

  64. अपना हित चाहने वाला- (स्वार्थी)

  65. अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला- (स्वयं सेवक)

  66. अपने देश से प्यार करने वाला- (देशभक्त)

  67. अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला- (देशद्रोही)

  68. अनुचित बात के लिये आग्रह- (दुराग्रह)

  69. आँख की बीमारी- (दृष्टिदोष)

  70. अपने पति के प्रति अनन्य अनुराग रखने वाली- (पतिव्रता)

  71. अपने पद से हटाया हुआ- (पदच्युत)

  72. अपने को पंडित मानने वाला- (पंडितम्मन्य)

  73. आटा पीसने वाली स्त्री-(पिसनहारी)

  74. आँखों के समक्ष- (प्रत्यक्ष)

  75. आय से अधिक व्यर्थ खर्च करने वाला- (फिजूलखर्ची)

  76. आय-व्यय, लेन-देन का लेखा करने वाला- (लेखाकार)

  77. अपने परिवार के साथ है जो- (सपरिवार)

  78. अपने ही बल पर निर्भर रहने वाला- (स्वावलम्बी)

  79. अविवाहित लड़की- (कुमारी)

  80. अगहन और पूस में पड़ने वाली ऋतु- (हेमन्त)

  81. अधः (नीचे) लिखा हुआ- (अधोलिखित)

  82. आचार्य की पत्नी- (आचार्यानी)

  83. अनुवाद करने वाला- (अनुवादक)

  84. अनुवाद किया हुआ- (अनूदित)

  85. अनेक राष्ट्रों में आपस में होने वाली बात- (अन्तर्राष्ट्रीय)

  86. आत्मा या अपने आप पर विश्वास- (आत्मविश्वास)

  87. आलस्य में जँभाई लेते हुए देह टूटना- (अँगड़ाई)

  88. अंग पोंछने का वस्त्र- (अँगोछा)

  89. अति सूक्ष्म परिमाण- (अणिमा)

  90. आज के दिन से पूर्व का काल- (अनद्यतनभूत)

  91. अध्ययन किया हुआ- (अधीत)

  92. अनुभव प्राप्त- (अनुभवी)

  93. असम्बद्ध विषय का- (अविवक्षित)

  94. आठ पद वाला- (अष्टपदी)

  95. अनुमान किया हुआ- (अनुमानित)

  96. अनिश्चित जीविका- (आकाशवृत्ति)

  97. आम का बगीचा- (अमराई)

  98. अनुसंधान की इच्छा- (अनुसंधित्सा)

  99. आकाश से तारे का टूटना- (उपप्लव)

  100. अन्य देश का पुरुष- (उपही)

  101. अंगुलियों में होनेवाला फोड़ा- (इकौता)

  102. अपना नाम स्वयं लिखना- (हस्ताक्षर)

  103. अपना मतलब साधने वाला- (स्वार्थी)

  104. अगस्त्य की पत्नी- (लोपामुद्रा)

  105. अँधेरी रात- (तमिस्रा)

  106. अशुभ विचार- (व्यापाद)

  107. अंडों से निकली छोटी मछलियों का समूह- (पोताधान)

  108. अस्तित्वहीन वस्तु का विश्लेषण- (काकदन्तपरीक्षण)

  109. अधिक रोएँ वाला- (लोमश)

  110. अमावस्या की रात- (कुहू)

Your Queries Solve in This Pages - 

  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 500
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जिसका आदि न हो
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 1000
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द इन हिंदी पीडीएफ
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द जो गर्भ में हो
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द worksheet
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की परिभाषा

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

(इ, ई)

  1. ईश्वर में आस्था रखने वाला- (आस्तिक)

  2. ईश्वर पर विश्वास न रखने वाला- (नास्तिक)

  3. इतिहास का ज्ञाता- (अतिहासज्ञ)

  4. इन्द्रियों को जीतने वाला- (जितेन्द्रिय)

  5. इन्द्रियों की पहुँच से बाहर- (अतीन्द्रिय)

  6. इतिहास से सम्बन्ध रखने वाला- (ऐतिहासिक)

  7. ईश्वर में विश्वास रखने वाला- (आस्तिक)

  8. इन्द्रियों को वश में करने वाला- (इन्द्रियजित)

  9. इंद्रियों पर किया जाने वाला वश- (इंद्रियाविग्रह)

  10. इतिहास को जानने वाला- (इतिहासज्ञ)

  11. इस लोक से सम्बन्धित- (ऐहिक)

  12. इन्द्रजाल करने वाला- (ऐन्द्रजालिक)

  13. इंद्रियों से संबंधित- (ऐंद्रिक)

  14. इस लोक से संबंध रखनेवाला- (ऐहलौकिक)

  15. ईश्वर या स्वर्ग का खजाँची- (कुबेर)

  16. इस्लाम पर विश्वास न करने वाला- (दौहित्र/नाती)

  17. ईश्वर द्वारा भेजा गया दूत- (काफिर)

  18. इन्द्रपुरी की वेश्य- (अमरांगना)

  19. इन्द्र का महल- वैजयन्त

  20. इतिहास से संबंधित- (ऐतिहासिक)

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

(ऊ)

  1. ऊपर कहा हुआ- (उपर्युक्त)

  2. ऊपर आने वाला श्वास- (उच्छवास)

  3. ऊपर की ओर जाने वाला-(उर्ध्वगामी)

  4. ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस- (उर्ध्वश्वास)

  5. उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होने वाला- (औपचारिक)

  6. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश- (न्यायमूर्ति)

  7. उपकार के प्रति किया गया उपकार- (प्रत्युपकार)

  8. ऊपर कहा हुआ- (उपर्युक्त)

  9. ऊपर लिखा गया- (उपरिलिखित)

  10. उतरती युवावस्था का- (अधेर)

  11. उत्तर दिशा- (उदीची)

  12. उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह- (अनुलोम विवाह)

  13. उसी समय का- (तत्कालीन)
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

(ऐ)

  1. एक ही समय में वर्तमान- (समसामयिक)

  2. एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ- (स्थानान्तरित)

  3. एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना- (अनुवाद)

  4. ऐसा व्रत, जो मरने पर ही समाप्त हो- (आमरणव्रत)

  5. ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चन्द्र का पूरा बिम्ब ढँक जाय- (खग्रास)

  6. ऐसा जो अंदर से खाली हो- (खोखला)

  7. ऐसा तर्क जो देखने पर ठीक प्रतीत होता हो, किन्तु वैसा न हो- (तर्काभास)

  8. एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली- (तानाशाही)

  9. एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला- (दलबदलू)

  10. एक देश से माल दूसरे देश में जाने की क्रिया- (निर्यात)

  11. ऐतिहासिक युग के पूर्व का- (प्रागैतिहासिक)

  12. एक महीने में होने वाला- (मासिक)

  13. एक ही जाति का- (सजातीय)

  14. एक ही समय में उत्पन्न होने वाला- (समकालीन)

  15. एक ही समय में वर्तमान- (समसामयिक)

  16. ऐसी भूमि जो उपजाऊ नहीं हो- (ऊसर)

  17. एक सप्ताह में होने वाला- (साप्ताहिक)
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

(क)

  1. किसी पद का उम्मीदवार- (प्रत्याशी)

  2. कीर्तिमान पुरुष- (यशस्वी

  3. कम खर्च करने वाला- (मितव्ययी)

  4. कम जानने वाला- (अल्पज्ञ)

  5. कम बोलने वाला- (मितभाषी)

  6. कम अक्लवाला- (अल्पबुद्धि)

  7. कठिनाई से समझने योग्य- (दुर्बोध)

  8. कल्पना से परे हो- (कल्पनातीत)

  9. किसी की हँसी उड़ाना- (उपहास)

  10. कुछ दिनों तक बने रहने वाला- (टिकाऊ)

  11. किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना- (अतिशयोक्ति)

  12. कठिनता से प्राप्त होने वाला- (दुर्लभ)

  13. किसी पद का उम्मीदवार- (प्रत्याशी)

  14. किसी विषय को विशेष रूप से जानने वाला- (विशेषज्ञ)

  15. किसी काम में दूसरे से बढ़ने की इच्छा या उद्योग- (स्पर्द्धा)

  16. क्रम के अनुसार- (यथाक्रम)

  17. कार्य करने वाला- (कार्यकर्त्ता)

  18. करने योग्य- (करणीय, कर्तव्य)

  19. किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा- (अन्तःकथा)

  20. कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है- (अधिभार)

  21. किसी पक्ष का समर्थन करने वाला- (अधिवक्ता)

  22. किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे- (अधीक्षक)

  23. किसी सभा, संस्था का प्रधान- (अध्यक्ष)

  24. किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता- (अनुदान)

  25. किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया- (अनुमोदन)

  26. किसी व्यक्ति या सिद्धान्त का समर्थन करने वाला- (अनुयायी)

  27. किसी कार्य को बार-बार करना- (अभ्यास)

  28. किसी वस्तु का भीतरी भाग- (अभ्यन्तर)

  29. किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा- (अभीप्सा)

  30. किसी प्राणी को न मारना- (अहिंसा)

  31. किसी बात पर बार-बार जोर देना- (आग्रह)

  32. किसी पात्र आदि के अन्दर का स्थान, जिसमें कोई चीज आ सके-(आयतन)

  33. किसी अवधि से संबंध रखने वाला- (आवधिक)

  34. किसी देश के वे निवासी जो पहले से वहाँ रहते रहे हैं- (आदिवासी)

  35. किसी चीज या बात की इच्छा रखने वाला- (इच्छुक)

  36. किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया वृत- (इतिवृत)

  37. किसी नई चीज का बनाना- (ईजाद, अविष्कार)

  38. किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला- (उत्तराधिकारी)

  39. किसी एक पक्ष से संबंधित- (एकपक्षीय)

  40. कष्टों या काँटों से भरा हुआ- (कंटकाकीर्ण)

  41. किसी के उपकार को न मानने वाला- (कृतघ्न)

  42. किसी की कृपा से पूरी तरह संतुष्ट- (कृतार्थ)

  43. कारागार से संबंध रखने वाला- (कारागारिक)

  44. कार्य करने वाला व्यक्ति- (कार्यकर्ता)

  45. किन्हीं निश्चित कार्यों के लिए बनायी गयी समिति- (कार्यसमिति)

  46. क्रम के अनुसार- (क्रमानुसार)

  47. किसी विचार/निर्णय को कार्य रूप देना- (कार्यान्वयन)

  48. कुंती का पुत्र- (कौंतेय)

  49. किसी के घर की होने वाली तलाशी- (खानातलाशी)

  50. किसी के इर्द-गिर्द घेरा डालने की क्रिया- (घेराबन्दी)

  51. करुण स्वर में चिल्लाना- (चीत्कार)

  52. किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात- (चेतावनी)

  53. किसी वस्तु का चौथा भाग- (चतुर्थाश)

  54. किसी काम या व्यक्ति में छिद्र या दोष निकालने का कार्य- (छिद्रान्वेषण)

  55. कर्मचारियों आदि को छाँटकर निकालने की क्रिया- (छँटनी)

  56. किसी भी बात को जानने की इच्छा- (जिज्ञासा)

  57. कुछ जानने या ज्ञान प्राप्त करने की चाह- (जिज्ञासा)

  58. किसी के सम्पूर्ण जीवन के कार्यों का विवरण- (जीवन चरित)

  59. काँटेदार झाड़ियों का समूह- (झाड़झंखाड़)

  60. किसी ग्रंथ या रचना की टीका करनेवाला- (टीकाकार)

  61. किराए पर चलनेवाली मोटर गाड़ी- (टैक्सी)

  62. किसी पद अथवा सेवा से मुक्ति का पत्र- (त्यागपत्र)

  63. किसी भी पक्ष का समर्थन न करने वाला- (तटस्थ)

  64. कोई काम या पद छोड़ देने के लिये लिखा गया पत्र- (त्यागपत्र)

  65. कुछ निश्चित लम्बाई का कपड़ा- (थान)

  66. किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु- (थाती/धरोहर/अमानत)

  67. कपड़ा साइन का व्यवसाय करने वाला- (दर्जी)

  68. किसी के साथ सम्बन्ध न रखने वाला- (निःसंग)

  69. कही हुई बात को बार-बार कहना- (पिष्टपेषण)

  70. किसी आरोप के उत्तर में किया जाने वाला आरोप- (प्रत्यारोप)

  71. किसी टूटी-फूटी वस्तु का पुनर्निर्माण- (पुनर्निर्माण)

  72. किसी देवता पर चढ़ाने के लिए मारा जाने वाला पशु- (बलि)

  73. (किसी पद पर) जो पहले रहा हो- (भूतपूर्व)

  74. किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला- (मर्मज्ञ)

  75. किसी मत को मानने वाला- (मतानुयायी)

  76. कम खर्च करने वाला- (मितव्ययी)

  77. क्रम के अनुसार- (यथाक्रम)

  78. किसी विषय को विशेष रूप से जानने वाला- (विशेषज्ञ)

  79. कुबेर की नगरी- (अलकापुरी)

  80. किसी छोटे से प्रसन्न हो उसका उपकार करना- (अनुग्रह)

  81. किसी के दुःख से दुःखी होकर उसपर दया करना- (अनुकम्पा)

  82. किसी श्रेष्ठ का मान या स्वागत- (अभिनन्दन)

  83. किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा- (अभिलापा)

  84. किसी के शरीर की रक्षा करने वाला- (अंगरक्षक)

  85. किसी को भय से बचाने का वचन देना- (अभयदान)

  86. केवल फल खाकर रहनेवाला- (फलाहारी)

  87. किसी कलाकार की कलापूर्ण रचना- (कलाकृति)

  88. करने की इच्छा- (चिकीर्षा)

  89. कुबेर का बगीचा- (चैत्ररथ)

  90. कुबेर का पुत्र- (नलकूबर)

  91. कुबेर का विमान- (पुष्पक)

  92. कच्चे मांस की गंध- (विस्र)

  93. कमल के समान गहरा लाल रंग- (शोण)

  94. काला पीला मिला रंग- (कपिश)

  95. केंचुए की स्त्री- (शिली)

  96. कुएँ की जगत- (वीनाह)

  97. किसी के पास रखी हुई दूसरे की सम्पत्ति- (थाती/न्यास)

  98. केवल वर्षा पर निर्भर- (बारानी)

  99. कलम की कमाई खानेवाला- (मसिजीवी)

  100. कुएँ के मेढ़क के समान संकीर्ण बुद्धि वाला- (कूपमंडुक)

  101. काला पानी की सजा पाया कैदी- (दामुल कैदी)

  102. किसी काम में दखल देना- (हस्तक्षेप)

  103. कुसंगति के कारण चरित्र पर दोष- (कलंक)

  104. कुछ खास शर्तों द्वारा कोई कार्य कराने का समझौता- (संविदा) 
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi)

(ख)

  • खाने से बचा हुआ जूठा भोजन- (उच्छिष्ट)

  • खाने योग्य पदार्थ- (खाद्य)

  • खाने की इच्छा- (बुभुक्षा)

  • खून से रँगा हुआ- (रक्तरंजित)

  • खेलना का मैदान- (क्रीड़ास्थल)

(ग)

  • गिरा हुआ- (पतित)

  • गृह (घर) बसाकर स्थित (रहनेवाला)- (गृहस्थ)

  • ग्राम का रहनेवाला- (ग्रामीण)

  • गोद लिया हुआ पुत्र- (दत्तक (पुत्र) )

  • गोपों को घेरा बाँधकर नाचने की क्रिया- (रास)

  • गुरु के समीप रहनेवाला विद्यार्थी- (अन्तेवासी)

  • गुण-दोषों का विवेचन करने वाला- (आलोचक)

  • गणित शास्त्र के जानकार- (गणितज्ञ)

  • गंगा का पुत्र- (गांगेय)

  • गृह (घर) बसा कर रहने वाला- (गृहस्थ)

  • गगन (आकाश) चूमने वाला- (गगनचुम्बी)

(घ)

  • घास छीलने वाला- (घसियारा)

  • घास खानेवाला- (तृणभोजी)

  • घूस लेने वाला/रिश्वत लेने वाला- (घूसखोर/रिश्वतखोर)

  • घुलने योग्य पदार्थ- (घुलनशील)

  • घृणा करने योग्य- (घृणास्पद)

  • घर के सबसे ऊपर के खंड की कोठरी- (अटारी)

  • घर के सामने का मंच- (आलिन्द)

  • घूम-फिरकर सौदा बेचने वाला- (फेरीवाला)

(च)

  • चार वेदों को जानने वाला- (चतुर्वेदी)

  • चार राहों वाला- (चौराहा)

  • चेतन स्वरूप की माया- (चिद्विलास)

  • चूहे फँसाने का पिंजड़ा- (चूहेदानी)

  • चौथे दिन आने वाला ज्वर- (चौथिया)

  • चारों ओर की सीमा- (चौहदी)

  • चारों ओर जल से घिरा हुआ भू-भाग- (टापू)

  • चोरी छिपे चुंगी शुल्क आदि दिये बिना माल लाकर बेचनेवाला- (तस्कर)

  • चौपायों के बाँधने का स्थान- (थान)

  • चार मुखों वाला - (चतुरानन)

  • चिंता में डूबा हुआ- (चिंतित)

  • चुनाव में अपना मत देने की क्रिया- (मतदान)

(छ)

  • छिपे वेश में रहना- (छद्मवेश)

  • छात्रों के रहने का स्थान- (छात्रावास)

  • छः महीने के समय से सम्बन्धित- (छमाही)

  • छत में टाँगने का शीशे का कमल या गिलास, जिसमें मोमबत्तियाँ जलती हों- (फानूस)

  • छोटे कद का आदमी- (बौना)

  • छह कोने वाली आकृति- (षट्कोण)

  • छह-छह महीने पर होने वाला- (षाण्मासिक)

  • छूत से फैलने वाला रोग- (संक्रामक)

  • छाती का घाव- (उरक्षत)

  • छः मुंहों वाला- (षण्मुख/षडानन)

(ज)

  1. जो कभी न मरे- (अमर)

  2. जो पढ़ा-लिखा न हो- (अपढ़, अनपढ़)

  3. जो अक्षर (पढ़ना-लिखना) जानता है- (साक्षर)

  4. जो दूसरों पर अत्याचार करें- (अत्याचारी)

  5. जो दिखाई न दे- (अदृश्य)

  6. जो कभी नष्ट न हो- (अनश्वर)

  7. जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो- (कुलीन)

  8. जो क्षमा के योग्य हो- (क्षम्य)

  9. जो कम बोलता हो- (मितभाषी)

  10. जो अधिक बोलता हो- (वाचाल)

  11. जो सब जगह व्याप्त हो- (सर्वव्यापक)

  12. जो देखने योग्य हो- (दर्शनीय)

  13. जो कुछ न करता हो-(अकर्मण्य)

  14. जो पुत्र गोद लिया हो- (दत्तक)

  15. जो मान-सम्मान के योग्य हो- (माननीय)

  16. जो नष्ट न होने वाला हो- (अविनाशी)

  17. जो किसी का पक्ष न ले- (तटस्थ)

  18. जो परिचित न हो- (अपरिचित)

  19. जो स्थिर रहे- (स्थावर)

  20. जो वन में घूमता हो- (वनचर)

  21. जो इस लोक से बाहर की बात हो- (अलौकिक)

  22. जो धन का दुरुपयोग करता है- (अपव्ययी)

  23. जो कानून के विरुद्ध हो- (अवैध)

  24. जो कानून के अनुसार हो- (वैध)

  25. जो पहले न पढ़ा हो- (अपठित)

  26. जो आँखों के सामने न हो- (अप्रत्यक्ष)

  27. जो आँखों के सामने हो- (प्रत्यक्ष)

  28. जो दो भाषाएँ जानता हो- (दुभाषिया)

  29. जो धर्म का काम करे- (धर्मात्मा)

  30. जो अभी - अभी पैदा हुआ हो- (नवजात)

  31. जो कठिनाई से प्राप्त हो- (दुर्लभ)

  32. जो स्वयं पैदा हुआ हो- (स्वयंभू)

  33. जो शरण में आया हो- (शरणागत)

  34. जो क्षमा करने के योग्य हो- (क्षम्य)

  35. जो बहुत समय कर ठहरे- (चिरस्थायी)

  36. जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो- (कुलीन)

  37. जो कभी नष्ट न हो- (अनश्वर)

  38. जो उदार न हो- (अनुदार)

  39. जो चित्र बनाता हो- (चित्रकार)

  40. जो बूढ़ा न हो- (अजर)

  41. जो नहीं हो सकता- (असंभव)

  42. जो हो सकता- (संभव)

  43. जो आमिष (मांस) नहीं खाता- (निरामिष)

  44. जो पहरा देता है- (प्रहरी)

  45. जो दूसरों पर अत्याचार करें- (अत्याचारी)

  46. जो किसी पक्ष में न हो- (तटस्थ)

  47. जो कभी न मरे- (अमर)

  48. जो कहा न जा सके- (अकथनीय)

  49. जो गिना न जा सके- (अगणित)

  50. जो थोड़ी देर पहले पैदा हुआ हो- (नवजात)

  51. जो जन्म से अंधा हो- (जन्मांध)

  52. जो किये गये उपकारों को जानता या (मानता) है- ( कृतज्ञ)

  53. जो किये गये उपकारों को नहीं मानता है- (कृतघ्न)

  54. जो टुकड़े-टुकड़े हो गया हो- (खंडित)

  55. जो क्षमा के योग्य हो- (क्षम्य)

  56. जो सब जगह व्याप्त हो-(सर्वव्यापक)

  57. जो परिचित न हो- (अपरिचित)

  58. जो सब कुछ जानता है- (सर्वज्ञ)

  59. जो किसी की ओर से है- (प्रतिनिधि)

  60. जो बहुत जानता है- (बहुज्ञ)

  61. जो स्त्री कविता लिखती है- (कवयित्री)

  62. जो पुरुष कविता रचता है- (कवि)

  63. जो शत्रु की हत्या करता है- (शत्रुघ्न)

  64. जो मांस का आहार करता है- (मांसाहारी)

  65. जो शाक का आहार करता है-(शाकाहारी)

  66. जो फल का आहार करता है- (फलाहारी)

  67. जो विज्ञान जनता है- (वैज्ञानिक)

  68. जो व्याकरण जानता है- (वैयाकरण)

  69. जो लोक में संभव न हो- (अलौकिक)

  70. जो स्वार्थ (अपनी ही भलाई) चाहता है- (स्वार्थी)

  71. जो परमार्थ( दूसरों की भलाई) चाहता है-(परमार्थी)

  72. जो देखने में प्रिय लगता है- (प्रियदर्शी)

  73. जो आसानी से लब्ध (प्राप्य) है- (सुलभ)

  74. जो पर (दूसरों) के अधीन है- (पराधीन)

  75. जो मन को हर ले- (मनोहर)

  76. जो धर्म करता है- (धर्मात्मा)

  77. जो साँप पकड़ता है- (सँपेरा)

  78. जो पीने योग्य हो- (पेय)

  79. जो नाचता है- (नर्तक, नृत्यकार)

  80. जो अभिनय करता है- (अभिनेता)

  81. जो कुछ नहीं जानता है- (अज्ञ)

  82. जो अग्र (आगे) की बात सोचता है- (अग्रशोची)

  83. जो नया आया हुआ हो- (नवागन्तुक)

  84. जो भू के गर्भ (भीतर) का हाल जानता हो- (भूगर्भवेत्ता)

  85. जो कहा न जा सके- (अकथनीय)

  86. जो भू को धारण करता है- (भूधर)

  87. जो सर्वशक्तिसम्पत्र है- (सर्वशक्तिमान्)

  88. जो कर्तव्य से च्युत हो गया है- (कर्त्तव्यच्युत)

  89. जो (बात) वर्णन के अतीत (बाहर) है- (वर्णनातीत)

  90. जो स्त्री सूर्य भी न देख सके- (असूर्यम्पाश्या)

  91. जो अत्यन्त कष्ट से निवारित किया जा सके- (दुर्निवार)

  92. जो आग्रह सत्य हो- (सत्याग्रह)

  93. जो मुकदमा दायर करता है- (वादी)

  94. जो अश्व (घोड़े) का आरोही (सवार) है- (अश्र्वारोही)

  95. जो संगीत जानता है- (संगीतज्ञ)

  96. जो कला जानता है या कला की रचना करता है- (कलाकार)

  97. जो सरों में जनमता है- (सरसिज)

  98. जो अच्छे कुल में उत्पत्र हुआ है- (कुलीन)

  99. जो सबमें व्याप्त है- (सर्वव्यापी)

  100. जो किसी की ओर (प्रति) से है- (प्रतिनिधि)

  101. जो मुकदमा लड़ता रहता है- (मुकदमेबाज)

  102. जो देने योग्य है- (देय)

  103. जो देखा नहीं जा सकता- (अदृश्य)

  104. जो वचन से परे हो- (वचनातीत)

  105. जो कहा गया है-(कथित)

  106. जो स्त्री के वशीभूत या उसके स्वभाव का है- (स्त्रैण)

  107. जो बहुत बोलता है- (वाचाल)

  108. जो स्त्री अभिनय करें- (अभिनेत्री)

  109. जो पुरुष अभिनय करें- (अभिनेता)

  110. जो दूसरे से ईर्ष्या करता है- (ईर्ष्यालु)

  111. जो शत्रु की हत्या करता है- (शत्रुघ)

  112. जो पिता की हत्या कर चुका- (पितृहन्ता)

  113. जो माता की हत्या कर चुका- (मातृहन्ता)

  114. जो अपनी हत्या करता है- (आत्मघाती)

  115. जो पर के अधीन है- (पराधीन)

  116. जो देखने में प्रिय लगता है- (प्रियदर्शी)

  117. जो नभ या ख (आकाश) में चलता है- (नभचर, खेचर)

  118. जो द्वार का पालन (रक्षा) करता है- (द्वारपाल)

  119. जो शास्त्र जानता है- (शास्त्रज्ञ)

  120. जो कोई वस्तु वहन करता है- (वाहक)

  121. जो पोत (जहाज) युद्ध का है- (युद्धपोत)

  122. जो चक्र धारण करता है- (चक्रधर)

  123. जो नष्ट होनेवाला है- (नश्वर)

  124. जो सबको समान भाव से देखे- (समदर्शी)

  125. जो भेदा या तोड़ा न जा सके- (अभेद्य)

  126. जो कठिनाई (दुर ) से भेदा या तोड़ा जा सके- (दुर्भेद्य)

  127. जो मापा न जा सके- (अपरिमेय)

  128. जो प्रमेय (प्रमाण से सिद्ध) न हो- (अप्रमेय)

  129. जो इच्छा के अधीन है- (इच्छाधीन)

  130. जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करें- (स्थानापत्र)

  131. जो विधि या कानून के विरुद्ध है- (अवैध, गैरकानूनी)

  132. जो लोक में सम्भव न हो- (अलौकिक)

  133. जो मन को हर ले- (मनोहर)

  134. जो अनुकरण करने योग्य हो- (अनुकरणीय)

  135. जो दायर मुकदमे का प्रतिवाद (बचाव या काट) करें- (प्रतिवादी)

  136. जो राजगद्दी का अधिकारी हो- (युवराज)

  137. जो धर्माचरण करता है- (धर्मात्मा)

  138. जो पुस्तकों की आलोचना या समीक्षा करता है- (आलोचक, समीक्षक)

  139. जो व्याख्या करता है- (व्याख्याता)

  140. जो साँप पकड़ता और उसका खेल करता है- (सँपेरा)

  141. जो मोक्ष चाहता हो- (मुमुक्षु)

  142. जो स्मरण रखने योग्य है- (स्मरणीय)

  143. जो पांचाल देश की है - (पांचाली)

  144. जो किसी का पक्ष न ले- (निष्पक्ष)

  145. जो यान (सवारी) जल में चलता है- (जलयान)

  146. जो पुरुष लोहे की तरह बलिष्ठ है- (लौह पुरुष)

  147. जो खाया न जा सके- अखाद्य

  148. जो सबके आगे रहता हो- (अग्रणी)

  149. जो नेत्रों से दिखाई न दे- (अगोचर)

  150. जो खाली न जाये- (अचूक)

  151. जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके- (अच्युत)

  152. जो छूने योग्य न हो- (अछूत)

  153. जो छुआ न गया हो- (अछूता)

  154. जो बूढा न हो- (अजर)

  155. जो न जाना गया हो- (अज्ञात)

  156. जो अपनी बात से न टले- (अटल)

  157. जो अपनी जगह से न डिगे- (अडिग)

  158. जो सबके मन की जनता हो- (अंतर्यामी)

  159. जो बीत गया है- (अतीत)

  160. जो दबाया न जा सके- (अदम्य)

  161. जो देखा न जा सके- (अदृश्य)

  162. जो देखने योग्य न हो-(अदर्शनीय)

  163. जो पहले न देखा गया हो- (अदृष्टपूर्व)

  164. जो किसी विशेष समय तक ही लागू हो- (अध्यादेश)

  165. जो परीक्षा में परीक्षा में उत्तीर्ण न हुआ हो- (अनुत्तीर्ण)

  166. जो मापा न जा सके- (अपरिमेय)

  167. जो आँखों के सामने न हो- (अप्रत्यक्ष/परोक्ष)

  168. जो पूरा या भरा हुआ न हो- (अपूर्ण)

  169. जो किसी की ओर मुँह किये हुए हो- (अभिमुख)

  170. जो कभी मृत्यु को प्राप्त न हो- (अमर)

  171. जो काव्य, संगीत आदि का रस न ले- (अरसिक)

  172. जो इस लोक का न हो- (अलौकिक)

  173. जो साधा (ठीक किया) न जा सके- (असाध्य)

  174. जो शोक करने योग्य नहीं है- (अशोच्य)

  175. जो स्त्री (ऐसी पर्दानशीन है कि) सूर्य को भी न देख सके- (असूर्यम्पश्या)

  176. जो विधान या नियम के विरुद्ध हो- (असंवैधानिक)

  177. जो पहले कभी न हुआ हो- (अभूतपूर्व)

  178. जो सदा से चलता आ रहा है- (अनवरत)

  179. जो आगे की न सोचता हो- (अदूरदर्शी)

  180. जो समय पर न हो- (असामयिक)

  181. जो दिया न जा सके- (अदेय)

  182. जो मानव के योग्य न हो- (अमानुषिक)

  183. जो हिसाब-किताब की जाँच करता हो- (अंकेक्षक)

  184. जो पहले कभी घटित न हुआ हो- (अघटित)

  185. जो पहले कभी नहीं सुना गया- (अश्रुतपूर्व)

  186. जो जन्म लेते ही गिर या मर गया हो- (आदण्डपात)

  187. जो आलोचना के योग्य हो- (आलोच्य)

  188. जो इंद्रियों के ज्ञान के बाहर है- (इंद्रियातीत)

  189. जो छाती के बल चलता हो- (उदग (सर्प)

  190. जो धरती फोड़ कर जनमता है- (उदभिज)

  191. जो उद्धार करता है- (उद्धारक)

  192. जो किसी नियम को न माने- (उच्छृंखल)

  193. जो भूमि उपजाऊ हो- (उर्वरा)

  194. जो दिन में एक बार भोजन करता है- (एकाहारी)

  195. जो अपनी इच्छा पर निर्भर हो- (ऐच्छिक)

  196. जो कान को कटु लगे- (कर्णकटु)

  197. जो कटु बोलता है- (कटुभाषी)

  198. जो कष्ट को सहन कर सके- (कष्टसहिष्णु)

  199. जो काम से जी चुराता है- (कामचोर)

  200. जो कर्तव्य से च्युत हो गया है- (कर्तव्यच्युत)

  201. जो पुरुष कविता रचता है- (कवि)

  202. जो स्त्री कविता रचती है- (कवियित्री)

  203. जो कल्पना से परे हो- (कल्पनातीत)

  204. जो केन्द्र की ओर उन्मुख होता हो- (केन्द्राभिमुख)

  205. जो सदैव हाथ में खड्ग लिए रहता हो- (खड़गहस्त)

  206. जो गाँव से सम्बन्धित हो- (ग्रामीण)

  207. जो कठिनाइयों से पचता है- (गरिष्ठ/गुरुपक)

  208. जो गिरि (पहाड़) को धारण करता हो- (गिरधारी)

  209. जो छिपाने योग्य हो- (गोपनीय)

  210. जो चक्र धारण करता हो- (चक्रधारी/चक्रधर)

  211. जो चंद्र धारण करता हो- (चंद्रधारी)

  212. जो चिरकाल तक बना रहे- (चिरस्थायी)

  213. जो चर्चा का विषय हो- (चर्चित)

  214. जो अपने स्थान से डिग गया हो- (च्युत)

  215. जो जरायु (गर्भ की थैली) से जनमता है- (जरायुज)

  216. जो यान जल में चलता हो- (जलयान)

  217. जो तर्क योग्य हो- (तार्किक)

  218. जो तर्क के आधार पर सही सिद्ध हो- (तर्कसंगत)

  219. जो तीन गुणों (सत्व, रज, व तम) से परे हो- (त्रिगुणातीत)

  220. जो दर्शन-शास्त्र का ज्ञाता हो- (दार्शनिक)

  221. जो द्वार का पालन (रक्षा) करता है- (द्वारपाल)

  222. जो मुश्किल से प्राप्त हो- (दुष्प्राप्य)

  223. जो विलंब या टालमटोल से काम करें- (दीर्घसूत्री)

  224. जो वस्तु दूसरे के यहाँ रखी हो- (धरोहर)

  225. जो एक अक्षर भी न जानता हो- (निरक्षर)

  226. जो तेजहीन हो- (निस्तेज)

  227. जो अपने लाभ या स्वार्थ का ध्यान न रखता हो- (निःस्वार्थ)

  228. जो कामना रहित हो- (निष्काम)

  229. जो चिन्ता से रहित हो- (निश्चिंत)

  230. जो उत्तर न दे सके- (निरुत्तर)

  231. जो न्याय जनता हो- (नैयायिक)

  232. जो अति (बहुत) लघु (छोटा) नहीं है- (नातिलघु)

  233. जो अति (बहुत) दीर्घ (बड़ा) नहीं है- (नातिदीर्घ)

  234. जो नृत्य करता है- (नृत्यकार/नर्तक)

  235. जो नीचे लिखा गया है- (निम्नलिखित)

  236. जो दृष्टि के क्षेत्र से परे हो- (परोक्ष)

  237. जो परायों का अर्थ (हित) चाहता है- (परमार्थी)

  238. जो अपने पथ से भटक गया हो- (पथभ्रष्ट)

  239. जो दूसरों का भला चाहने वाला हो- (परार्थी)

  240. जो दूसरों का उपकार करने वाला हो)- (परोपकारी)

  241. जो पृथ्वी से सम्बन्धित हो- (पार्थिव)

  242. जो पिंड से जनमता है- (पिंडज)

  243. जो उक्ति बार-बार कही जाये- (पुनरुक्ति)

  244. जो किसी का प्रतिनिधित्व (किसी की जगह काम) करता है- (प्रतिनिधि)

  245. जो शीघ्र किसी बात या युक्ति को सोच ले- (प्रत्युत्पन्नमति)

  246. जो प्रणाम करने योग्य हो- (प्रणम्य)

  247. जो मुकदमे का प्रतिवाद करें- (प्रतिवादी)

  248. जो पहरा देने वाला हो- (प्रहरी)

  249. जो पूछने योग्य हो- (प्रष्टव्य)

  250. जो प्रिय बोलता हो- (प्रियवादी)

  251. जो दूसरे के अधीन हो- (पराधीन)

  252. जो प्रशंसा के योग्य हो- (प्रशंसनीय)

  253. जो अपने मातृभूमि छोड़ विदेश में रहता हो- (प्रवासी)

  254. जो केवल फल खाकर निर्वाह करता हो- (फलाहारी)

  255. जो बुद्धि द्वारा जाना जा सके- (बुद्धिजीवी)

  256. जो भाग्य की धनी हो- (भाग्यवान)

  257. जो भू धारण करता है- (भूतेश)

  258. जो पृथ्वी के गर्भ (भीतर) के हाल/शास्त्र जानता हो- (भूगर्भवेत्ता/भूगर्भशास्त्री)

  259. जो पूर्व में था या हुआ पर अभी नहीं है - (भूतपूर्व)

  260. जो मछली का आहार करता है- (मत्स्याहारी)

  261. जो हाथों से मुक्त है अर्थात अधिक देने वाला- (मुक्तहस्त)

  262. जो एक स्थान पर टिक कर नहीं रहता- (यायावर)

  263. जो युद्ध में स्थिर रहता है- (युधिष्ठिर)

  264. जो क्रम के अनुसार हो- (यथाक्रम)

  265. जो रंग (नाट्य) का मंच (स्टेज) है- (रंगमंच)

  266. जो रथ पर सवार है- (रथी)

  267. जो राज्य या राजा से द्रोह करे- (राजद्रोही)

  268. जो राजनीति जानता है- (राजनीतिज्ञ)

  269. जो भूमि का हिसाब-किताब रखता हो- (लेखपाल)

  270. जो आसानी से पचता हो- (लघुपाक)

  271. जो वर्णन के बाहर हो- (वर्णनातीत)

  272. जो पूर्ण रूप से बहरा हो- (वज्रबधिर)

  273. जो मुकदमा दायर करता है- (वादी /मुदई)

  274. जो कोई वस्तु वहन करता है- (वाहक)

  275. जो अपने धर्म के विपरीत आचरण करता हो- (विधर्मी)

  276. जो विश्व भर का बंधु है- (विश्वबंधु)

  277. जो विषयों में आसक्त है- (विषयासक्त)

  278. जो विषय विचार में आ सकता है- (विचारगम्य)

  279. जो विश्वास करने योग्य हो- (विश्वसनीय)

  280. जो विश्व का हित चाहता है- (विश्वहितैषी)

  281. जो व्याख्या करता हो- (व्याख्याता)

  282. जो शक्ति का उपासक हो- (शाक्त)

  283. जो अन्न और साग-सब्जी खाता हो- (शाकाहारी)

  284. जो तेज चलता हो- (शीघ्रगामी)

  285. जो सुनने योग्य हो- (श्रोतव्य/श्रवणीय)

  286. जो सुनने में मधुर हो- (श्रुतिमधुर)

  287. जो संगीत जनता हो- (संगीतज्ञ)

  288. जो सबको एकसमान देखता है- (समदर्शी)

  289. जो किसी सभा का सदस्य हो- (सभासद)

  290. जो सबको प्यारा है- (सर्वप्रिय)

  291. जो रथ पर सवार है- (रथी)

  292. जो सव्य (बायें हाथ से हथियार आदि चलाने में) सध हुआ हो- (सव्यसाची)

  293. जो नाटक का सूत्र धारण (संचालन) करता है- (सूत्रधार)

  294. जो दया के साथ (दयालु) है- (सदय)

  295. जो सरलता से बोध्य (समझने योग्य) हो- (सुबोध)

  296. जो सर्वशक्ति संपन्न है- (सर्वशक्तिमान)

  297. जो स्मरण करने योग्य है- (स्मरणीय)

  298. जो स्त्री के वशीभूत या उसके स्वभाव का हो- (स्त्रैण)

  299. जो स्वयं ही सिद्ध (ठीक) हो- (स्वयंसिद्ध)

  300. जो दूसरे की हत्या करता है- (हत्यारा)

300+ Anek Shabdon Ke Ek Shabd अनेक शब्दों के लिए एक शब्द आपको इस पोस्ट में दिए हैं हिंदी व्याकरण में एक महत्वपूर्ण भाग में से एक जो कई परीक्षा में भी पूछे जाते हैं आपको यदि अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की पूरी लिस्ट निचे दिया गया हैं। इसमें लगभग सभी 300+ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution in Hindi) के बारे में बताया गया हैं।


उम्मीद करता हूँ कि अनेक शब्दों के लिए एक शब्द  की यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,यदि आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply