30+ रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Facts about Reserve Bank of India in hindi)

30+ Facts about Reserve Bank of India

नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया(RBI) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानेंगे। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य से जुड़े ये प्रश्न कई परीक्षा में भी पूछे जा चुके हैं इसलिए आपको RBI से जुडी इन सभी पॉइंट को अच्छे से पढना चाहिए और नोट करके भी रखना चाहिए। 

क्या आप  RBI के बारे में  जानते है ? अगर नहीं  जानते है तो आज हम आपको  RBI के बारे में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है जो आपको  प्रतियोगिता परीक्षा दिलाने में बहुत मदद करेगी | तथा RBI का पूरा नाम "रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया" है | यह देश का केन्द्रीय बैंक है |

30-facts-about-reserve-bank-of-india-in

प्रश्न -: भारत में किस कमीशन की रिपोर्ट पर केंद्रीय बैंक की स्थापना की गई ?

उत्तर -: भारत में चैम्बरलिन कमीशन ने 1914 में अपनी रिपोर्ट में बताया कि 3 प्रेसीडेंसी बैंकों को मिलाकर एक केंद्रीय बैंक की स्थापना की जाए। इसी रिपोर्ट की संस्तुति पर ही 1921 में इंपीरियल बैंक की स्थापना की गई।


प्रश्न -: किस आयोग ने केंद्रीय बैंक के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( reserve Bank of India ) नाम का सुझाव दिया ?

उत्तर -: सन् 1926 में हिल्टन यंग आयोग (रॉयल कमीशन ऑन इंडियन करेंसी एंड फाइनेंस) ने ही पहली बार केंद्रीय बैंक के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India ) नाम की संस्तुति की।


प्रश्न -: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई थी?

उत्तर -: भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) की स्थापना “भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934” के प्रावधानों के अनुसार की गई थी।


प्रश्न -: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर -: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी।


प्रश्न -: आरबीआई की स्थापना के समय कितनी अधिकृत पूंजी केंद्रीय बैंक के पास थी ?

उत्तर -: 1935 में इसकी शुरुआत एक निजी बैंक के रूप में हुई थी। आरबीआई (RBI) की स्थापना के समय इसकी अधिकृत पूंजी 5 करोड़ रुपए थी। तब लगभग संपूर्ण पूंजी निजी लोगों के हाथ में थी।


प्रश्न -: प्रारम्भ में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया का कार्यालय कहां स्थापित किया गया था ?

उत्तर -: प्रारंभ में भारतीय रिज़र्व बैंक ( reserve Bank of India ) का कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था।


प्रश्न -: वर्तमान में आरबीआई का कार्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर -: वर्तमान में आरबीआई ( rbi ) का कार्यालय मुंबई में स्थित है। सन् 1937 में इसे कोलकाता से मुंबई स्थानान्तरित कर दिया गया था।


प्रश्न -: भारतीय रिजर्व बैंक ( reserve Bank of India ) ने किन और देशों के केंद्रीय बैंक के रूप में कार्य किया था ?

उत्तर -: स्वतंत्रता के बाद भी जून 1948 तक भारतीय रिज़र्व बैंक ने पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के रूप में काम किया। आरबीआई ने ( rbi ) म्यांमार (बर्मा) सरकार के बैंकर के रूप में भी कार्य किया।

प्रश्न -: भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम गवर्नर कौन थे ? (first governer of reserve bank of india in hindi)

उत्तर -: सर आस्बॉर्न स्मिथ भारतीय रिजर्व बैंक के प्रथम गवर्नर थे।


प्रश्न -: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे ? (first indian governer of reserve bank of india in hindi)

उत्तर -: सी. डी. देशमुख, आरबीआई ( rbi ) के तीसरे गवर्नर थे। यह प्रथम भारतीय गवर्नर तथा स्वतंत्र भारत के पहले आरबीआई गवर्नर थे।


RBI Gk Question Answer 2022


प्रश्न -: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था ?

उत्तर -: सी. डी. देशमुख के कार्यकाल में ही 1-1-1949 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण हुआ।

क्लिक करे :-  भारत के झील सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण तथ्य  

प्रश्न -: बैंकों के राष्ट्रीयकरण के समय भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन थे ?

उत्तर -: 1969 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण के समय एल. के. झा भारतीय रिजर्व बैंक ( reserve Bank of India ) के गवर्नर थे।


प्रश्न -: आरबीआई का प्रतीक चिन्ह क्या है ?

उत्तर -: आरबीआई RBI का आधिकारिक प्रतीक चिन्ह – ताड़ का पेड़ और बाघ है। इसे ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतीक चिन्ह से लिया गया है


प्रश्न -: क्या आरबीआई सामान्य बैंकिंग कार्य करता है?

उत्तर -: आरबीआई (RBI) सामान्य बैंकिंग व्यवसाय नहीं करता है।


प्रश्न -: आरबीआई का पूर्ण स्वामित्व किस के पास है ?

उत्तर -: वर्तमान में आरबीआई (RBI) का पूर्ण स्वामित्व भारत सरकार के पास है।


प्रश्न -: भारतीय रिज़र्व बैंक की पहली महिला डिप्टी गवर्नर कौन थीं ?

उत्तर -: के.जे. उडेशी भारतीय रिज़र्व बैंक की पहली महिला डिप्टी गवर्नर बनी। इन्हें 2003 में इस पद पर नियुक्त किया गया।


प्रश्न -: भारत के सोना और विदेशी मुद्रा भंडार की देख रेख कौन करता है ?

उत्तर -: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भारत के राष्ट्रीय सोना और विदेशी मुद्रा भंडार की देख – रेख करता है।


प्रश्न -: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का सरकारी प्रतिनिधि कौन होता है ?

उत्तर -: भारतीय रिजर्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) में सरकारी प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है।

क्लिक करे :-  नोबेल पुरस्कार के बारे में रोचक तथ्य 

प्रश्न -: वाणिज्यिक बैंकों को कौन ऋण प्रदान करता है ?

उत्तर -: वाणिज्यिक बैंकों को भारतीय रिजर्व बैंक सस्ते दर पर ऋण प्रदान करती है। 


प्रश्न -: भारतीय रिजर्व बैंक (reserve Bank of India ) के आंचलिक कार्यालय कितने हैं ?

उत्तर -: भारतीय रिज़र्व बैंक के चार आंचलिक कार्यालय (Zonal Office) हैं। जो चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में स्थित हैं।


प्रश्न -: भारतीय रिजर्व बैंक के कितने क्षेत्रीय कार्यालय हैं ?

उत्तर -: भारतीय रिजर्व बैंक के इसके अलावा 27 क्षेत्रीय कार्यालय (Regional office) और 4 उप-कार्यालय (Sub-Office) हैं।


प्रश्न -: भारतीय रिजर्व बैंक का कामकाज किसके द्वारा निर्देशित किया जाता है ?

उत्तर -: भारतीय रिज़र्व बैंक का कामकाज केन्द्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा निर्देशित होता है। आरबीआई ( rbi ) के केन्द्रीय निदेशक बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की जाती है। और यह नियुक्ति चार सालों के कार्यकाल लिए की जाती हैं।

प्रश्न -: करेंसी नोटों की छपाई किस के नियंत्रण में की जाती है ?

उत्तर -: भारतीय रिज़र्व बैंक अपने नियंत्रण में करंसी नोटों की छपाई करवाता है।


प्रश्न -: एक रुपए के नोट और सिक्कों का निर्माण किस के द्वारा किया जाता है ?

उत्तर -: एक रुपए के नोट और सिक्‍कों के निर्माण का काम भारत सरकार द्वारा किया जाता है।


प्रश्न -: भारत में नए नोटों और सिक्कों का वितरण किस के द्वारा किया जाता है ?

उत्तर -: एक वितरणकर्ता एजेंसी के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपने द्वारा तथा भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा निर्गमित नोटों और सिक्कों का वितरण करता है। आरबीआई सरकार को मौद्रिक नीति और राजकोषीय नीति पर सलाह देती है।


प्रश्न -: सरकार के बैंकर के रूप में कौन कार्य करता है ?

उत्तर -: आरबीआई सरकार के बैंकर के रूप में कार्य करता है। भारतीय रिज़र्व बैंक सरकार के ऋण का प्रबंधन, सरकारी प्रतिभूतियों का क्रय – विक्रय आदि कार्य करता है।


प्रश्न -: भारत में अंतिम समय का बैंक किस को कहा जाता है ?

उत्तर -: आपातकालीन परिस्थितियों में आरबीआई ( rbi ) अंतिम समय का बैंक ( Lender of the Last Resort ) के रूप में काम करता है। इसके अंतर्गत प्रतिभूतियों के आधार पर ऋण प्रदान करके आर्थिक सहायता करता है।


RBI Gk Question Answer 2022

  1. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्य
  2. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी
  3. भारतीय रिजर्व बैंक का पुराना नाम
  4. रिजर्व बैंक की स्थापना किसने की
  5. रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब हुआ
  6. भारतीय रिजर्व बैंक कहां है


भारतीय रिजर्व बैंक ( Reserve Bank of India ), बैंकिंग तंत्र का शीर्षतम संस्थान है। आरबीआई (RBI) का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना नहीं होता है। इसका आम जनता के साथ सीधा संबंध नहीं होता है। आरबीआई (RBI) ज्यादातर बैंकों के बैंकर, वित्तीय सलाहकार और सरकार के प्रतिनिधि के रूप में काम करता है।


आरबीआई के उद्देश्य क्या है? 

संधारणीय आर्थिक वृद्धि के अनुरूप मौद्रिक और वित्तीय स्थिरता को प्रोत्साहन देना और एक सक्षम तथा समावेशी वित्तीय प्रणाली का विकास सुनिश्चित करना। देश के संतुलित, समान और संधारणीय आर्थिक विकास में सहयोग देना।

क्लिक करे :- भारत के बारे में 100 रोचक तथ्‍य 

आरबीआई का फुल फॉर्म क्या है?

RBI (आरबीआई) ka full form: Reserve Bank of India (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया)


इस आर्टिकल में हमने रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में विस्तृत रूप से जाना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। 

उम्मीद करता हूँ कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी,यदि आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को शेयर अवश्य करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply