भारत के 10 पर्वतों के नाम | 10 mountain name in india

भारत के 10 प्रमुख पर्वत (10 Major Mountains of India in Hindi List)

भारत के 10 प्रमुख पर्वत : भारत विविधताओं का देश का है, जहाँ भाषायी, सांस्कृतिक विविधताओं के साथ साथ प्राकृतिक विविधताएँ भी हैं। इनमें पर्वतों का बहुत बड़ा स्थान है। भारत में पर्वतों का धार्मिक और आर्थिक महत्त्व भी है। अत: इन पर्वतों के बारे में हमें जरुर जानना चाहिये, इस पोस्ट में हम कुछ प्रमुख पर्वतों के बारे में जानेंगे:-

10 Major Mountains of India

भारत के 10 पर्वतों के नाम (mountain name in india)

  1. कंचनजंघा पर्वत 
  2. नंदा देवी पर्वत
  3. स्टोक कांगड़ी पर्वत
  4. कमेट पर्वत
  5. कैलाश पर्वत
  6. सरामती पर्वत
  7. संदक्फू पर्वत
  8. नंगा पर्वत
  9. अनमुदी केरला पर्वत
  10. डोडाबेट्टा पर्वत 

1. कंचनजंघा पर्वत (Kangchenjunga mountain)-

Kangchenjunga mountain

कंचनजंघा, विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है, यह सिक्किम के उत्तर पश्चिम भाग में नेपाल की सीमा पर है।

ऊँचाई - कंचनजंघा की ऊँचाई 8,586 मी. है।

कंचनजंघा की खास बातें - कंचनजंगा विश्व की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, यह सिक्किम के उत्तर पश्चिम में नेपाल की सीमा पर स्थित है। सूर्योदय के समय कंचनजंगा की खूबसूरती देखने लायक होती है। इन दिनों यह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से भी नजर आने लगा है। पूरे देश में लॉकडाउन के कारण प्रदूषण में भारी कमी आई है।

2. नंदा देवी पर्वत (Nanda Devi) -

Nanda Devi

नन्दा देवी पर्वत भारत की दूसरी एवं विश्व की २३वीं सर्वोच्च चोटी है। इससे ऊंची व देश में सर्वोच्च चोटी कंचनजंघा है। नन्दा देवी शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है।

ऊँचाई -  नन्दा देवी पर्वत की ऊँचाई 7,816 मी.  है।

नन्दा देवी पर्वत की खास बातें - नन्दा देवी शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इसकी ऊंचाई ७८१६ मीटर (25,643 फीट) है। इस चोटी को उत्तरांचल राज्य में मुख्य देवी के रूप में पूजा जाता है। ... यह शिखर 21000  फुट से ऊंची कई चोटियों के मध्य स्थित है।

3. स्टोक कांगड़ी पर्वत (Stok Kangri) -

Stok Kangri

स्टोक कांगड़ी पर्वत, (K10) जम्मू और कश्मीर में काराकोरम पर्वतमाला की साल्तोरो पर्वतमाला नामक उपश्रेणी का सर्वोच्च पर्वत है और विश्व का 31वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह सियाचिन हिमानी से पश्चिम में स्थित है।

ऊँचाई - स्टोक कांगड़ी पर्वत की ऊँचाई 7,742 मी. (25,400 फीट) है।

खास बातें - जम्मू और कश्मीर में काराकोरम पर्वतमाला की साल्तोरो पर्वतमाला नामक उपश्रेणी का सर्वोच्च पर्वत है और विश्व का 31वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह सियाचिन हिमानी से पश्चिम में स्थित है।

4. कमेट पर्वत (Kamet mountain) -

Kamet mountain

कामेट पर्वत, भारत के गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी पर्वत के बाद सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। तह 7, 756-मीटर ऊंचा है। यह उत्तराखंड राज्य के चमोली जिला में तिब्बत की सीमा के निकट स्थित है। यह भारत में तीसरा शबसे ऊंचा शिखर है । विश्व में इसका 29 वां स्थान है।

ऊँचाई - कामेट पर्वत की ऊँचाई 7,756 मी. है।

कामेट पर्वत की खास बातें- कामेट पर्वत तीन प्रमुख हिमशिखरों से घिरा है। इनके नाम अबी गामिन पीक, माना पर्वत तथा मुकुट पर्वत हैं। कामेट पीक के पूर्व में स्थित विशाल ग्लेशियर को पूर्वी कामेट ग्लेशियर कहते हैं और पश्चिम में पश्चिमी कामेट ग्लेशियर है। पर्वतारोहियों को इन ग्लेशियर से होकर ही शिखर की ओर चढ़ना होता है।

5. कैलाश पर्वत (Kangrinboqe Peak)-

Kangrinboqe Peak

कैलाश पर्वत, यह पर्वत हिन्दुओं के लिए सबसे पवित्र पर्वत माना गया है। यहां साक्षात शिव विराजमान हैं। इसी पर्वत के पास मानसरोवर स्थित है। कैलाश पर्वत समुद्र सतह से 22,068 फुट ऊंचा है तथा हिमालय से उत्तरी क्षेत्र में तिब्बत में स्थित है। चूंकि तिब्बत चीन के अधीन है अतः कैलाश चीन में आता है।

ऊँचाई - कैलाश पर्वत की ऊँचाई 6,638 मी. है।

कैलाश पर्वत की खास बातें - चार महान नदियों सिंध, ब्रह्मपुत्र, सतलज और कर्णाली या घाघरा का उद्गम स्थल है. इसके अलावा इसकी चोटियों के बीच दो झील स्थित हैं. पहला झील, मानसरोवर झील जो दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित शुद्ध पानी की सबसे बड़ी झीलों में से एक है और इसका आका र सूर्य के सामान है.

6. सरामती पर्वत (Saramati Peak)-

Saramati Peak

सरामती पर्वत, जो कभी-कभी सरामाती या सैरामाती भी उच्चारित किया जाता है, भारत के नागालैण्ड राज्य का सबसे ऊँचा पर्वत है। 3, 826मीटर लम्बा यह पहाड़ भारत की बर्मा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खड़ा है और उस देश के सगाइंग मण्डल का भी सबसे ऊँचा बिन्दु है। 

ऊँचाई - सरामती पर्वत की ऊँचाई 3,826 मी. है।

सरामती पर्वत की खास बातें -  यह नागालैण्ड के ट्वेनसांग शहर के समीप है !  भारत के नागालैण्ड राज्य का सबसे ऊँचा पर्वत है।

7. संदक्फू पर्वत (Sandakphu) -

Sandakphu

संदक्फू चोटी पश्चिम बंगाल, भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है जो दार्जिलिंग ज़िले में स्थित है। इस चोटी पर एक छोटा सा गांव है जिसमें सैलानियों के लिए कुछ हॉस्टल बने हुए हैं। दुनिया में पांच सबसे ऊंची चोटियों में से चार, एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू इसकी शिखर से देखी जा सकती हैं।

ऊँचाई - संदक्फू पर्वत की ऊँचाई 3,636 मी. है।

संदक्फू पर्वत की खास बातें - कुदरत जब अपनी खूबसूरती बिखेरती है तो सीमाएं नहीं देखती। यही बात उन निगाहों के लिए भी कही जा सकती है उस खूबसूरती का नजारा लेती हैं। हम यहां बात केवल देशों की सीमाओं की नहीं कर रहे, बल्कि धरती व आकाश की सीमाओं की भी कर रहे हैं। हिमालय ऐसी खूबसूरती से भरा पड़ा है। इस बार हम जिक्र कर रहे हैं संदकफू का जो पश्चिम बंगाल से सिक्किम तक फैली सिंगालिला श्रृंखलाओं की सबसे ऊंची चोटी है।

8. नंगा पर्वत (Nanga Parbat)-

Nanga Parbat

नंगा पर्वत, दुनिया की नौवी ऊंची चोटी है। इस की ऊँचाई 8,125मीटर । इसे दुनिया का "क़ातिल पहाड़" भी कहा जाते है क्योंकि इसपर चढ़ने वाले बहुत से लोगों की जाने जा चुकी हैं। बीसवी सदी के पहले हिस्से में आठ हज़ार मीटर से ऊंचे पहाड़ों में इस एक पहाड़ पर सब से ज्यादा मौतें हुई हैं।

ऊँचाई - नंगा पर्वत की ऊँचाई 8,125 मीटर है।

नंगा पर्वत की खास बातें - नंगा पर्वत  पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित गिलगित-बल्तिस्तान के क्षेत्र में आता है, जो भारत का क्षेत्र है। इसे कातिल पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

9. अनामुदी केरला पर्वत (Anamudi)-

Anamudi

अनाइमुडी भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह नीलगिरी पर्वत श्रंखला में ही अन्नामलाई पर्वत श्रंखला भी स्थित है। जिसकी सबसे उंची चोटी अनाइमुडी है |यह दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है

ऊँचाई - अनाइमुडी की ऊँचाई 2695 मी. है।

अनाइमुडी की खास बातें - अनाइमुडी भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह भारत में स्थित किसी स्थान संबंधी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। अनाइमुड़ी शिखर केरल(इडुक्की जिले) के प्रसिद्ध इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान में स्थित, दक्षिण भारत का ही नही बल्कि पश्चमी घाट का भी सबसे ऊंची चोटी है।

10. डोडाबेट्टा पर्वत (Doddabetta Peak) -

Doddabetta Peak

डोडाबेट्टा भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊँची तथा हिमालय के दक्षिण में स्थित सभी पर्वतों से ऊँची चोटी है। यह चोटी समुद्र तल से 2637 मीटर ऊपर है। घाटियों में इसी ढालों पर सिनकोना के सरकारी बागान हैं। इसकी चोटी पर मौसम विज्ञान वेधशाला भी है। 

ऊँचाई - डोडाबेट्टा पर्वत की ऊँचाई 2,637 मी. है।

डोडाबेट्टा पर्वत की खास बातें - डोडाबेट्टा भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊँची तथा हिमालय के दक्षिण में स्थित सभी पर्वतों से ऊँची चोटी है। यह चोटी समुद्र तल से 2637 मीटर ऊपर है। घाटियों में इसी ढालों पर सिनकोना के सरकारी बागान हैं।


आज के इस आर्टिकल में आपने भारत की प्रमुख पर्वतों  के बारे में पढ़ा ,पर्वतों से सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं  जैसे-RRB,NTPC,UPSC,STATE PCS,SSC,VYAPAM,UGC NET/JRF आदि में भी पूछे जाते हैं ,साथ ही ये हमारे सांस्कृतिक धरोहर से भी जुड़े हैं इसलिए इन पर्वतों के बारे में हमें अवश्य जानना चाहिए.

आशा करता हूँ यह पोस्ट आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होगी ,यदि आपको पोस्ट पसंद आये तो इसे अवश्य शेयर करें.

  • पर्वत (parvat)
  • mountains in india
  • parvaton ke naam
  • 10 mountain name
  • parvat parvat
  • 5 पर्वतों के नाम
  • mountains of india
  • 10 mountain name in india
  • mountain names in india
  • 10 पर्वत के नाम
  • bharat ke parvat
  • mountain in india
  • 10 पर्वतों के नाम
  • parvat ke naam
  • bharat ke pramukh parvat
  • पर्वतों के नाम
  • mountain name in india
  • famous mountains in india
  • mountains name in india
  • पर्वत के नाम
  • भारत के 10 पर्वतों के नाम
  • भारत के प्रमुख पर्वत
  • भारत के पर्वतों के नाम
  • 10 mountains name
  • name of mountains in india
  • ranges in india
  • भारत के 20 पर्वतों के नाम
  • famous mountain
  • names of mountains in india
  • panch parvaton ke naam
  • national mountain of india
  • mountain peak in india
  • list of mountains in india with states
  • parvato ke naam
  • 10 पहाड़ के नाम
  • indian mountain name
  • 10 parvaton ke naam
  • list of mountains in india

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply