500+ पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द |500+ SYNONYMS WORDS OF HINDI ।

500 से भी ज्यादा पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द का लिस्ट

आज के इस पोस्ट मे हिंदी के500+पर्यायवाची शब्द और समानार्थी या अनेकार्थी शब्द के बारे में जानेंगे, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC,STATE PCS,RRB,NTPC,RAILWAY,SSC,UGC NET/JRF एवम् अन्य  विभागीय परीक्षाओं में हिंदी के पर्यायवाची शब्द और समानार्थी शब्द  बारे में पूछे जाते हैं ।   

"पर्याय" का अर्थ है- समान तथा "वाची" का अर्थ है- बोले जाने वाले
अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें 'पर्यायवाची शब्द' कहते हैं।

इसे हम ऐसे भी कह सकते है- जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें 'पर्यायवाची शब्द' कहते है।


500+ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द (Paryaywachi Shabd ya Anekarthi Sbd)

'अ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • अंधकार :- तम, तिमिर, अँधेरा, अँधियारा, ध्वांत, तमिस्र, तमस
  • अंधा :- नेत्रहीन, चक्षुहीन, विवेकशून्य, दृष्टिहीन
  • अहंकार :- दर्प, दम्भ, अभिमान, घमण्ड, गर्व, मद
  • अतिथि :- मेहमान, पाहुना, आगंतुक, अभ्यागत, बटाऊ
  • अग्नि :- आग, अनल, पावक, वह्नि, ज्वाला, कृशानु, वैश्वानर, धनंजय, दहन, सर्वभक्षी, जातवेद, हुताशन, हव्यवान, ज्वलन, शिखा, वैसन्दर, रोहिताश्व, कृपीटयोनि, तनूनपात, शोचिष्केनश, उषर्बुध, आश्रयाश, वृहदभानु, वायुसख, चित्रभानु, विभावस्, शुचि, अप्पिन्त
  • अकाल :- सूखा, दुर्भिक्ष, भुखमरी, कमी, काळ
  • अध्यापक :- गुरु, आचार्य, शिक्षक, प्रवक्ता, उपाध्याय
  • अमृत :- सुधा, पीयूष, अमिय, सोम, सुरभोग, जीवनोदक, अमी, मधु, दिव्य पदार्थ
  • अनुपम :- अनूप, अपूर्व, अतुल, अनोखा, अद्भुत, अनन्य, अद्वितीय, बेजोड़, बेमिसाल, अनूठा, निराला, अभूतपूर्व, विलक्षण
  • असुर :- दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर, जातुधान, तमीचर, मायावी, सुरारि, निश्चिर, मनुजाद
  • अचल :- अटल, अडिग, अविचल, स्थिर, दृढ़
  • अनाथ :- यतीम, नाथहीन, बेसहारा, दीन, निराश्रित
  • अपमान :- अनादर, बेइज्जती, अवमानना, निरादर, तिरस्कार
  • अभिजात :- संभ्रान्त, कुलीन, श्रेष्ठ, योग्य
  • अभिप्राय :- आशय, तात्पर्य, मतलब, अर्थ, मंशा, व्याख्या, भाष्य, टीकापिप्पणी
  • अरण्य :- जंगल, अटवी, विपिन, कानन, वन, कान्तार, दावा, गहन, बीहड़, विटप
  • अजेय :- अदम्य, अपराजेय, अपराजित, अजित
  • अन्य :- पर, भिन्न, पृथक, और, दूसरा, अलग
  • अनुचर :- भृत्य, किँकर, दास, परिचारक, सेवक
  • अनार :- शुकप्रिय, रामबीज, दाड़िम
  • अर्जुन :- पार्थ, धनंजय, सव्यसाची, गाण्डीवधारी
  • अक्षर :- हरफ, ब्रह्म, अ आदि वर्ण, अविनाशी
  • अनाज :- अन्न, धान्य, खाद्यान्न, शस्य, गल्ला
  • अधिकार :- हक, स्वामित्व, स्वत्व, कब्जा, आधिपत्य
  • अनुमान :- अंदाज, तखमीना, अटकल, कयास
  • अनुमति :- इजाजत, आज्ञा, अनुज्ञा, मंजूरी, स्वीकृति
  • अप्सरा :- देवांगना, सुरांगना, देवकन्या, सुखनिता, अरुणप्रिया
  • अवनति :- अपकर्ष, ह्रास, गिराव, उतार
  • अशुद्ध :- दूषित, अपवित्र, मलिन, गंदा, गलत
  • अस्त :- ओझल, गायब, छिपना, तिरोहित

  • देखें:- हिंदी गिनती, अंग्रेजी गिनती, क्रमसूचक संख्या, रोमन संख्या, इकाई दहाई सैकड़ा हजार की गिनती और सवा एक-सवा दो वाली सारी गिनतियाँ

    'आ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • आँख :- नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, दृष्टि, विलोचन
  • आँसू :- अश्रु, नयनजल, नेत्रनीर, नैत्रज, दृगजल, दृगम्बु
  • आँधी :- तूफान, चक्रवात, झंझावत, बवंडर
  • आँगन :- अंगना, प्रांगण, बाखर, बगर, अजिर, बाड़ा
  • आकाश :- नभ, अंबर, व्योम, गगन, अनंत, शून्य, तारापथ, अन्तरिक्ष, दुष्कर, आसमान, महानील, द्यौ, शून्यरव, दिव, अभ्र, सुखर्त्यन्, क्यित, विहायस, नाक, द्युस्
  • आम :- आम्र, रसाल, सहकार, अमृतफल, अम्बु, सौरभ, मादक
  • आनन्द :- आमोद, प्रमोद, प्रसन्नता, हर्ष, उल्लास, आह्लाद, मोद, मुद, खुशी, मजा, सुख, चैन, विहार
  • आन :- प्रण, प्रतिज्ञा, हठ, शपथ, घोषणा, मर्यादा
  • आभूषण :- जेवर, गहना, भूषण, आभरण, मंडन, अलंकार
  • आत्मा :- चैतन्य, विभु, जीव, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, देव, चेतनतत्त्व, अन्तःकरण
  • आज्ञा :- आदेश, निदेश, हुक्म
  • आयु :- उम्र, वय, अवस्था, जीवनकाल
  • आदर्श :- मानक, प्रतिमान, नमूना, प्रतिरूप
  • आदि :- प्रथम, आरम्भिक, पहला, अथ
  • आपत्ति :- विपत्ति, आपदा, संकट, मुसीबत
  • आश्रय :- अवलंब, सहारा, आधार, प्रश्रय, आसरा
  • आश्रम :- कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा
  • आचरण :- व्यवहार, चाल–चलन, बरताव
  • आयुष्मान :- चिरायु, दीर्घायु, चिरंजीव
  • 'इ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • इन्द्राणि :- इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी
  • इन्द्र :- महेन्द्र, देवराज, देवेश, सुरपति, शचिपति, वासव, पुरन्दर, सुरेन्द्र, सुरेश, देवेन्द्र, मघवा, शक्र, पुरहूत, देवपति, उर्वशीनाथ, सुनासीर, वज्री, वृत्रहा, नाकपति, सलस्राक्ष
  • इच्छा :- अभिलाषा, आकांक्षा, कामना, चाह, ईप्सा, मनोरथ, ईहा, स्पृहा, उत्कंठा, लालसा
  • वांछा, लिप्सा, काम, चाव
  • ईश्वर :- परमात्मा, जगदीश्वर, भगवान,प्रभु, ईश, परमेश्वर,विधाता ,जगदीश
  • ----- ई -----

  • ईश्वर :- परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता, दीनबन्धु, जगन्नाथ, हरि, राम, विश्वम्भर
  • ईर्ष्या :- जलन, डाह, द्वेष, खार, रश्क, कुढ़न
  • ईनाम :- उपहार, पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश
  • ईमानदारी :- सदाशयता, निष्कपटता, दयानतदारी
  • 'उ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • उपवन :- बाग़, बगीचा, गुलशन ,उद्यान, वाटिका
  • उक्ति :- कथन, वचन, सूक्ति
  • उग्र :- प्रचण्ड, तीव्र, विकट ,उत्कट, तेज, महादेव,
  • उचित :- ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य ,युक्तिसंगत,
  • उच्छृंखल :- उद्दंड, निरकुंश, स्वेच्छाचारी , मनमर्जी, अक्खड़, आवारा, अंडबंड,
  • उजड्ड :- उद्दंड, निरकुंश ,गँवार, जंगली, देहाती,अशिष्ट, असभ्य,
  • उजला :- उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल
  • उजाड :- जंगल, बियावान, वन
  • उजाला :- प्रकाश, रोशनी, चाँदनी
  • उत्कष :- समृद्धि, प्रगति, प्रशंसा, उठान ,उन्नति, बढ़ती,
  • उत्कृष्ट :- उत्तम, उन्नत, बढ़िया, उम्दा ,श्रेष्ठ, अच्छा,
  • उत्कोच :- घूस, रिश्वत
  • उत्पति :- उद्गम, पैदाइश, आविर्भाव, उदय ,जन्म, उद्भव, सृष्टि,
  • उद्धार :- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
  • उपाय :- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न
  • ऊधम :- उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी
  • 'ऊ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

    ऊष्मा- तपन, गर्मी, ताप, उष्णता, ताव,
  • ऊर्जा- शक्ति, ओज, स्फूर्ति ,
  • ऊसर- अनुपजाऊ, अनुर्वर, सस्यहीन ,
  • ऊँचा- ऊपर, उच्च, बुलंद, ऊर्ध्व, तुंग, उन्नत, लंबा, उत्तुंग, शीर्षस्थ, गगनचुम्बी
  • ऊबड़- ऊँचा-नीचा, खाबड़,अटपटा, बीहड़, असम, उच्चावच,
  • ऊधम- हंगामा, उपद्रव, हुल्लड़, धमाचौकड़ी, उत्पात
  • ऊँघ-, झपकी, अलसाई, अर्धनिद्रा, तंदा ऊँघाई ,
  • ऊँट- महाग्रीव, लम्बोष्ठ, उष्ट्र
  • -----  -----

  • ऐक्य :- एकत्व, एका, एकता, मेल
  • एकाएक- एकदम, अचानक, अकस्मात, सहसा, यकायक, यकबयक, यकबारगी, अचिंतित, आकस्मिक.
  • एक-सा- समरुप, समान, एकजैसा, एकरुप, अभिन्न.
  • एकान्त :- सूना, निर्जन, जनशून्य
  • ऐश्वर्य :- वैभव, सम्पन्नता, समृद्धि, प्रभुत्व, ठाठ–बाट
  • एकता- एकरुपता, अभिन्नता, एकसूत्रता, अभेद, ऐक्य.
  • एहसान- आभार, अनुग्रह, कृतज्ञता.
  • 'ओ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • वीर्य :- शक्ति, बल, ओज, तेज
  • ओंठ :- ओष्ठ, अधर, होठ
  • ओझल :- गायब, लुप्त, अदृश्य, अंतर्धान, तिरोभूत
  • ओस :- तुषार, हिमकण, शबनम, हिमबिँदु
  • ओष्ठ :- अधर, रदच्छद, लब, किनारा, होठ, ओँठ
  • -----  -----

  • औचक :- यकायक, सहसा , अचानक,
  • औरत :- स्त्री, घरनी, घरवाली , जोरू,
  • ऋषि :- यति, संन्यासी,तत्वज्ञ, तपस्वी , मुनि, साधु ,
  • 'क' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • कमल :- नलिन, अरविन्द, उत्पल, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर
  • कमला:- इंदिरा , पद्यमा , भार्गवी , रामा , लक्ष्मी , समुद्रजा , सिंधुजा , हरिप्रिया ,पद्यालया , पद्मासना , लोकमाता , विष्णुप्रिया , श्री
  • कबूतर :- कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल
  • काग :- कौवा , काक , करठ , पिशुन , वायस
  • कच :- बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह
  • कल्पवृक्ष :- कल्पद्रुम , देवद्रुम , मंदार , हरिचंदन , पारिजात
  • कृपा :- प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह
  • किताब :- पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक
  • किनारा :- तीर, कूल, कगार, तट
  • कुत्ता :- श्वान, शुनक, गंडक, कूकर, श्वजन
  • क्रूर :- निष्ठुर, निर्मोही, बर्बर, नृशंस, निर्दयी
  • कृष्ण :- श्याम, कन्हैया, वासुदेव, मोहन, राधास्वामी, नंदलाल, मुरलीधर, बनवारी, माधव, मधुसूदन, गिरिधर, गोपाल, गोपीवल्लभ, विश्वंभर, नटवर, गिरधारी, चतुर्भुज, नारायण, जनार्दन, पुरुषोत्तम, अच्युत, गरुड़ध्वज, कैटमारि, घनश्याम, चक्रपाणि, पद्मनाभ, राधापति, मुकुन्द, गोविन्द, केशव
  • कृतज्ञ :- आभारी, उपकृत, अनुगृहीत, कृतार्थ, ऋणी कृषक :- किसान, हलवाहा, भूमिसुत, खेतिहर, कृषिजीवी, हलधर, अन्नदाता, भूमिपुत्र
  • क्रोध :- गुस्सा, रीस, अमर्ष, रोष, शेष, कोप, कोह, प्रतिघात
  • कामदेव :- मदन, मनोज, अनंग, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ
  • कार्तिकेय :- षडानन , स्कंद , शरभव , कुमार
  • कण्ठ :- ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा
  • कपड़ा :- चीर, वसन, पट, अंशु, कर, मयुख, वस्त्र, अम्बर, परिधान
  • किरण :- ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि
  • कुबेर :- यक्षराज , धनपति , किन्नरेश , राजराज , अनद , धनाधिप
  • कुत्ता :- श्वान , कुक्कुर , शुनक , सारमेव , श्वा
  • किसान :- कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
  • कृष्ण :- राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी
  • कान :- कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट
  • कोयल :- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया
  • क्रोध :- रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात
  • कीर्ति :- यश, प्रसिद्धि
  • केश :- बाल, शिरोरुह, कच, कुंतल, पश्म, चिकुर, अलक
  • कोयल :- पिक, कलकंठ, कोकिला, श्यामा, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया, सारंग, कलापी, कोकिल, परभृत
  • कौआ :- काक, वायस, पिशुन, करटक, काग
  • 'ख' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • खग :- पक्षी, द्विज,अण्डज, शकुनि, पखेरू , विहग, नभचर,
  • खंभा :- स्तूप, स्तम्भ, खंभ
  • खिड़की :- गवाक्ष, झरोखा, बारी, वातायन, दरीचा
  • खल :- दुर्जन, दुष्ट, घूर्त, कुटिल
  • खून :- रक्त, लहू, शोणित, रुधिर
  • 'ग' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • गज :- मदकल , मतंग, हाथी, हस्ती, कूम्भा,
  • गाय :- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी
  • गंगा :- ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, मंदाकिनी,भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, देवनदी, जाह्नवी,त्रिपथगा ,
  • गणेश :- गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, विनायक, गजानन, गौरीनंदन, एकदन्त
  • गरुड़ :- खगपति , सुपर्ण , खगेश , उरगारि , वातनेय ,विषमुख
  • गदहा :- गदर्भ , खर , बैशाखनंदन , रासभ , धूसर , चक्रीवान ,
  • गृह :- धाम, निकेतन, मंदिर ,निवास, आलय, घर, सदन, गेह, भवन, आवास, निलय,
  • गर्मी :- ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ
  • गुरु :- शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय
  • गाय :- गौ, गऊ, गैया, धेनु, सुरभी, गौरी, पयस्विनी, दौग्धी, भ्रदा, ऋषिभि, सुरभिवच्छा, माहेयी
  • ग्रीष्म :- घाम, निदाघ, ताप, ऊष्मा, गर्मी, उष्ण
  • गीदड़ :- शृगाल, सियार, जंबूक
  • गुलाब :- शतपत्र, पाटल, वृत्तपुष्प, स्थलकमल
  • गुरु :- शिक्षक, अध्यापक, आचार्य, अवबोधक
  • 'घ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • घट :- घड़ा, कलश, कुम्भ, निप
  • घोड़ा :- घोटक, अश्व, तुरंग, हय, वाजि, सैन्धव, तुरंगम, बाजी, वाह, तरंग, रविपुत्र
  • घोड़ी :- अश्विनी, वामी, प्रसू, प्रसूका
  • घर :- आलय, आवास, निलय, वास-
  • स्थान, शाला, सदन , निवास, भवन, वास, गेह, गृह, निकेतन,
  • घृत :- घी, अमृत, नवनीत
  • घास :- तृण, कुश, शाद ,दूर्वा, दूब,
  • 'च' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • चरण :- पद, पग, पाँव, पैर, पाद
  • चतुर :- विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य
  • चंदन :- मलय, मंगल्य, गंधराज
  • चंद्रमा :- चाँद, हिमांशु, इंदु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम,मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि
  • चाँदनी :- जुन्हाई ,चन्द्रमरीचि, उजियारी, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रिका, चन्द्रप्रभा,
  • चोटी :- मूर्धा, शीश, सानु, शृंग
  • चोर :- दस्यु , खनक , साहसिक , रजनीचर , मोषक
  • चाँदी :- रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास
  • 'छ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • छतरी :- छत्र, छाता, छत्ता
  • छली :- छलिया, कपटी, धोखेबाज
  • छवि :- शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा
  • छानबीन :- जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण
  • छैला :- सजीला, बाँका, शौकीन
  • छल :- कपट, छद्म, धोखा, व्याज, वंचना, प्रवंचना, ठगी
  • छिपकली :- गोधिका, विषतूलिका, माणिक्य
  • छोर :- नोक, कोर, किनारा, सिरा
  • 'ज' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • जल :- अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय
  • जगत :- संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन
  • जहर :- विष, गरल, हलाहल, कालकूट, गर
  • जवान :- युवा, युवक, तरुण, किशोर
  • जीभ :- जिह्वा, रसना, रसज्ञा, रसिका
  • जीव :- प्राणी, प्राण, चैतन्य, जान
  • जीभ :- रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान
  • जंगल :- विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप
  • जहाज :- जलयान , पोत
  • जंगल :- विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप
  • जल :- नीर, सलिल, उदक, अम्बु, तोय, जीवन, वारि, पय, मेघपुष्प, पानी, वन जीवम, पुष्कर, सारंग, रस, पात, क्षीर, धनरस, वसु, अम्भ, शम्बर, अमृत, पानीय, अप
  • जन्म :- उद्भव, उत्पति, आविर्भाव, पैदाइश
  • जेवर :- गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल
  • ज्योति :- आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि
  • जानकी :- वैदेही , सीता , जनकसुता , जनकतनया , जनकात्मजा
  • 'झ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • झूठ :- असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत
  • झरना :- प्रपात , निर्झर , स्रोत , प्रस्रवण उत्स
  • झोँपड़ी :- कुंज, कुटिया, पर्णकुटी
  • झंडा :- केतु , पताका , ध्वज
  • 'ट' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • टक्कर :- मुठभेड़, मुकाबला , लड़ाई
  • टहलुआ :- सेवक, नौकर, खिदमतगार
  • टाँग :- पाँव, पैर, टंक
  • टीका :- तिलक, चिह्न, दाग, धब्बा
  • टोना :- टोटका, लटका ,जादू, यंत्रमंत्र
  • 'ठ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • ठग :- छली, धूर्त, धोखेबाज
  • ठाँव :- स्थान, जगह, ठिकाना
  • ठंढ :- ठंड, शीत, सरदी
  • ठिंगना :- बौना, वामन, नाटा
  • ठीक :- उचित, मुनासिब , उपयुक्त,
  • ठेठ :- निपट, निरा, बिल्कुल
  • 'ड' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • डंडा :- छड़ी, लाठी , सोंटा,
  • डरावना- खौफनाक, भयंकर, भयावह, भयानक, दहशतनाक
  • डोरी- रस्सी, सुतली, जेवरी, डोर, तनी
  • डाँवाडोल- अस्थिर, असन्तुलित, अदृढ़, ढीला, विचलित, ढुलमुल
  • डाली :- भेंट, उपहार
  • डर- खौफ, भय, आतंक, त्रास, भीति
  • डाकू- डकैत, लुटेरा, साहसिक, लुंठक, दस्यु, बटमार
  • डायरी- दैनिकी, रोजनामचा, दैनंदिनी
  • डीलडौल- बनावट, रुप, रचना, आकृति, गढ़न, गठन
  • 'ढ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • ढब :- ढंग, ढर्रा ,रीति, तरीका,
  • ढाँचा :- पंजर, ठठरी
  • ढोर :- चौपाया, मवेशी
  • ढील :- शिथिलता, अतत्परता ,सुस्ती,
  • ढूँढ :- तलाश, छानबीन ,खोज,
  • 'त' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • तरुवर :- वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप
  • तलवार :- असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, चन्द्रहास
  • तरकस :- तूणीर , निषंग , इषुधी , तूण
  • तारा :- उडु, नखत, नक्षत्र, तारक, तारिका, ऋक्ष, सितारा
  • तालाब :- सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग
  • तामरस :- पंकज , कमल , नीरज , सरसिज , इंदवर
  • तिमिर :- अन्धकार , तम , अँधेरा , ताम्रिसा
  • त्वचा :- चर्म, चमड़ी, खाल, चाम
  • तीर :- शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक
  • तोता :- सुग्गा , शुक्र , कीर , रक्ततुण्ड , सुआ
  • 'थ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • थोड़ा :- जरा, कम , अल्प, न्यून
  • थाती :- जमापूँजी, अमानत ,धरोहर
  • थंभ :- खंभ, स्तम्भ , खंभा
  • थाक :- ढेर, समूह
  • थप्पड़ :- तमाचा, झापड़
  • 'द' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • दल :- समूह, झुण्ड, झल, निकर, गण, तोम, वृन्द, पुंज
  • दया :- कृपा , अनुकम्पा , अनुग्रह , सहानुभूति
  • दास :- सेवक, नौकर, चाकर, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर
  • दधि :- दही, गोरस, मट्ठा, तक्र
  • दरिद्र :- निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन
  • दिन :- दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न
  • दीन :- ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल
  • दीपक :- दीप, दीया, प्रदीप
  • दुःख :- पीड़ा, खेद, पीर, लेश , संताप, शोक,, वेदना, कष्ट, व्यथा
  • दर्पण :- शीशा, आरसी, आईना, मुकुर
  • देश :- वतन, स्थान, मुल्क, क्षेत्र, झर्झरीक
  • दिव्य :- अलौकिक, लोकोत्तर, लोकातीत
  • द्रौपदी :- कृष्णा, पांचाली, याज्ञसेनी
  • दुर्गा :- चंडिका, चण्डी, चामुण्डा , भवानी, कुमारी, कालिका, शिवा, कल्याणी, महागौरी
  • देवता :- सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, लेख, अजर, विबुध
  • देह :- काया, तन, शरीर, वपु, गात
  • दूध :- दुग्ध, पय, गौरस, स्तन्य , क्षीर
  • देवता :- सुर, अजर, अमर, देव, विवुध, गोर्वाण, निर्जर, वसु, आदित्य, लेख, वृन्दारक, अजय, सुमना, अमर्त्य, त्रिदश, ऋभु, सुपर्वा, दिदिवेश, त्रिवौकस, आदितेय
  • दुष्ट :- पापी, नीच, अधम, खल, पामर , दुर्जन
  • दाँत :- दशन, द्विज, दन्त, मुखखुर , रदन, रद
  • द्रव्य :- धन , दौलत , सम्पति , सम्पदा
  • 'ध' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • धन :- दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त
  • ध्वजा :- ध्वज, निशान, केतु, पताका, झण्डा, वैजयन्ती
  • ध्वनि :- आवाज, स्वर, शब्द, नाद, रव
  • धरती :- धरा, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, धरती, वसुधा, ज़मीन, रत्नगर्भा ,पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी
  • धनुष :- चाप्, शरासन,धनु , कमान, कोदंड
  • 'न' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • नयन :- नेत्र , लोचन , चक्छु ,आँख
  • नदी :- सरिता, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी
  • नारद :- ब्रह्मर्षि, देवर्षि, ब्रह्मापुत्र
  • नारी :- महिला, वनिता, ललना, रमणी, स्त्री, कामिनी, औरत, अबला, तिय, भामा, काम्या, सोम्या, भामिनी, अंगना, कलत्र, तरुणी, त्रिया, प्रमदा, भात्रिनी, बारा, तन्वंगी
  • नर्क :- नरक , यमपुर , यमलोक , यमालय
  • नकुल :- नेवला, महादेव, वंशरहित, युधिष्ठिर का भाई
  • नर :- मानव , पुरुष , जन , मनुज
  • नया :- नूतन, नव, नवीन, नव्य
  • नियति :- प्रारब्ध, भाग्य, होनी, भावी, दैत्य, होनहार
  • निर्मल :- स्वच्छ, शुद्ध, साफ, उज्ज्वल, पवित्र, पावन
  • नौकर :- अनुचर, सेवक, किँकर, चाकर, भृत्य, परिचारक, दास
  • नाव :- नौका, तरणी, तरी
  • निंदा :- बुराई , दोषारोपण , भर्त्स्ना , आरोप
  • नश्वर :- नाशवान, क्षणी, क्षणभंगुर, क्षणिक
  • नाश :- विनाश, ध्वंस, क्षय, तबाही, संहार, नष्ट
  • 'प' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • पवन :- वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन
  • प्यास :- पिपासा, तृषा, तृष्णा, तिषा, तिष, पिष
  • प्रसन्न :- खुश, हर्षित, प्रसादपूर्ण, आनन्दित
  • पथ :- राह , पंथ , रास्ता , मार्ग
  • पहाड़ :- पर्वत, गिरि, अचल, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर
  • पक्षी :- खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर
  • पति :- स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र
  • पत्नी :- गृहणी, दारा, वामा, अर्धांगिनी, बहु, वनिता, सहधर्मिणी, जोरू, वामांगिनी ,भार्या, वधू
  • पुत्र :- बेटा, आत्मज, नंदन ,सुत, वत्स, तनुज, तनय
  • पुत्री :- बेटी,सुता, तनया , आत्मजा, तनूजा
  • पुष्प :-प्रसून, पुहुप , कुसुम, मंजरी, फूल, सुमन
  • पिता :- बाप , जनक , तात
  • पत्थर :- पाषाण , पाहन , उपल
  • पानी :- जल , नीर , वारि , सलिल , सारंग
  • पार्वती :- शैलपुत्री , आर्या , भवानी ,गौरी ,गिरिजा
  • पृथ्वी :- भूमि , धरती , धरा , वसुंधरा , अवनी , वसुधा , भू , उर्वी
  • पंडित :- विद्वान , मनीष , विलक्षण
  • पुष्प :- सुमन , कुसुम , फूल , प्रसून
  • पत्थर :- पाषाण, शिला, पाहन, प्रस्तर, उपल
  • प्रातः :- प्रभात, सुबह, अरुणोदय, उषाकाल, अहर्मुख, सवेरा
  • पान :- ताम्बूल, नागरबेल, मुखमंडन, मुखभूषण
  • पाला :- हिम, तुषार, नीहार, प्रालेय
  • पाप :- अघ, पातक, दुष्कृत्य, अधर्म, अनाचार, अपकर्म, जुल्म, अनीत
  • पेड़ :- वृक्ष , द्रुम , पादप तरु , रुकक्ष
  • पैर :- चरण , पाव , पाद , पग , पद
  • पुरुष :- आदमी , मनुष्य , मानव , नर
  • प्रकाश :- चमक , ज्योति , छवि , ज्योति , प्रभा
  • 'फ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • फूल :- पुष्प, गुल, प्रसून , सुमन, कुसुम
  • फजर :- भोर, सवेरा, प्रभात, सहर, सकार
  • फरमान :- हुक्म, राजादेश, राजाज्ञा
  • फलक :- आसमान, आकाश, गगन, नभ, व्योम
  • फसल :- शस्य, पैदावार, उपज, खिरमन, उत्पाद
  • फालिज :- पक्षाघात, अर्धांग, अधरंग, अंगघात
  • फितरत :- स्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति, मनोवृत्ति, मिजाज
  • फूट :- मतभेद, मनमुटाव, अनबन, परस्पर, कलह
  • 'ब' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • बिजली :- शम्पा, शतह्रदा, ह्रादिनी, ऐरावती, क्षणप्रिया, तड़ित, सौदामिनी, विद्युत, चंचला, चपला, दामिनी, बिज्जु, बिजुरी, अशनि, क्षणप्रभा
  • बिल्ली :- मार्जारी, विलास, विड़ाल
  • बुद्धि :- मति, मेधा, धी, मनीषा, प्रज्ञा, अक्ल, विवेक
  • बैल :- वृषभ, वृष, ऋषभ, नंदी, शिखी
  • बादल :- मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर
  • बालू :- रेत, बालुका, सैकत
  • बन्दर :- वानर, कपि, कपीश, हरि
  • ब्रह्मा :- अज, विधि, विधाता, सृष्टा, प्रजापति, चतुरानन, चतुर्मुख, नाभिज, सदानन्द, विरंचि, आत्मभू, स्वयंभू, पद्मयोनि, हिरण्यगर्भ, लोकेश, सृष्टा, अब्जयोनि, कमलासन, गिरापति, रजोमूर्ति, हंसवाहन, धाता
  • बन्दर :- वानर, मर्कट, शाखामृग, हरि, लंगूर, कपि, कीश
  • बर्फ :- तुषार, हिम, तुहिन, नीहार
  • ब्राह्मण :- द्विज, विप्र, अग्रजन्मा
  • बगीचा :- बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया
  • बाण :- सर, तीर, सायक, विशिख, शिलीमुख, नाराच
  • बाल :- कच, केश, चिकुर, चूल
  • ब्रह्मा :- विधि, विधाता, कर्तार, कमलासन, प्रजापति, पितामह, चतुरानन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ ,स्वयंभू, विरंचि, अज
  • बलदेव :- बलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण
  • बहुत :- अतीव, अति, अपार, अनेक,अपरिमित, प्रभूत, अमित, अत्यन्त, असंख्य ,बहुल, प्रचुर
  • ब्राह्मण :- द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, भूमिसुर, भूमिदेव
  • बलराम :- हलधर, मूसली, रेवतीरमण, हली
  • बसंत :- ऋतुराज, माधव, कुसुमाकर, मधुऋतु, मधुमास, मधु
  • बहिन :- सहोदरा, भगिनी, सहगर्भिणी, बान्धवी
  • ब्याह :- शादी, विवाह, परिणय, पाणिग्रहण
  • बाघ :- व्याघ्र, शार्दूल, चित्रक, चीता
  • बाज :- श्येन, शशदिन, कपोतारि
  • बाण :- तीर, शायक, शिलीमुख, नाराच, शर, विशिख, कलाप, आशुग
  • बालू :- रेत, बालुका, सैकत
  • बादल :- पयोद, वारिद, जलद, नीरद, तोयद, अम्बुद, मेघ, पयोधर, जलधर, अब्द, बलाहक, कन्द, अभ्र, घन, पर्जन्य, वारिवाह, तड़ित्वान, सारंग, जीयूत, घुख
  • बालक :- शिशु, बच्चा, शावक
  • 'भ' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • भय :- भीति, डर, विभीषिका
  • भाई :- तात, अनुज, अग्रज, भ्राता, भ्रातृ
  • भालू :- रीछ, जंबू, ऋक्ष्य
  • भिखारी :- भिक्षुक, याचक, मँगता, मँगन, भिक्षोपजीवी
  • भूषण :- जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार
  • भौंरा :- मधुप, मधुकर, द्विरेप, अलि, षट्पद, भृंग, भ्रमर
  • भैँस :- महिषी, कासरी, सैरिभी, लुलापा
  • भ्राता :- भाई, बान्धव, सगर्भा, सहोदर, भातृ, तात, बन्धु
  • भाग्य :- ललाट, तकदीर, भाग, अंक, भाल, किस्मत
  • 'म' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • मृग :- हिरण, सारंग, कृष्णसार
  • मछली :- मीन, मत्स्य, जलजीवन, शफरी, मकर
  • मूर्ख :- मूढ़, अज्ञ, अज्ञानी, वालिश
  • मैना :- सारिका, चित्रलोचना, कहहप्रिया, मधुरालय, सारी
  • माता :- जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा
  • मित्र :- सखा, सहचर, साथी, दोस्त
  • मेघ :- बादल , घन , वारिद , नीरज , पयोद , जलधर , अम्बुद , पयोधर , वारीधर
  • मुनि :- साधु , महात्मा , सन्यासी , वैरागी , भिक्षु , संत
  • मनुष्य :- आदमी, नर, मानव, मानुष, मनुज
  • मदिरा :- शराब, हाला, आसव, मधु, मद
  • मीत :- सखा , मित्र , सहचर
  • मुढ :- अज्ञानी , गवार , जड़ , मूर्ख
  • मैना :- त्रिलोचना , मधुरालासा , कलहप्रिया , सारी , सारिका
  • मूंगा :- रक्तांग , विद्रुम , रक्तमणि , प्रवाल
  • मोर :- केक, कलापी, नीलकंठ, नर्तकप्रिय
  • मधु :- शहद, रसा, कुसुमासव
  • मुर्गा :- तमचूक , अरुणशिखा , कुक्कुट , ताम्रचूड
  • मोक्ष :- निर्माण , अपवर्ग , परमधाम , परमपद , सद्गति
  • मृत्यु :- स्वर्गवास , निधन , मरण , देहावसान , देहांत , मौत
  • 'य' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • यम :- सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज
  • यमुना :- कृष्णा, कालिँदी, सूर्यजा, तरणिजा, तनूजा, अर्कजा, रवितनया, जमुना, श्यामा
  • युद्ध :- रण, संग्राम, समर, लड़ाई, विग्रह, आहव, संख्य, संयुग, संगर
  • युवती :- किशोरी, तरुणी, श्यामा
  • 'र' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • रक्त :- खून , शोणित , लोहित , रुधिर , लहू
  • रमा :- इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया
  • राधा :- वृषभानुजा, ब्रजरानी, कृष्णप्रिया, राधिका
  • रात्रि :- रात, रजनी, निशा, क्षपा, वामा, रैन, यामिनी, शर्बरी, यामा, त्रिभामा, विभावरी, तमी, क्षणदा, तमिसा, राका, सारंग
  • रोगी :- बीमार, अस्वस्थ, रुग्ण, व्याधिग्रस्त, रोगग्रस्त
  • रात :- रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी
  • राजा :- नृप, नृपति, भूपति, नरपति, नृप, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति
  • रात्रि :- निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी
  • रामचन्द्र :- रावणारि, जानकीवल्लभ, रघुपति, रघुवर, रघुनाथ, रघुराज,अवधेश
  • सीतापति, कमलेन्द्र, कौशल्यानन्दन ,राघव, रघुवीर
  • राजा :- नृप, महीप, नरेश, भूप, नरेन्द्र, भूपति, नृपति, अहिपति, महीपति, भूपाल, राव, अवनिपति, महीश, पार्थिव, महिपाल, अवनीश, क्षोणीव, क्षितिपति, अधिपति
  • रावण :- व्लंकेश, दशानन, लंकापति, दैत्येन्द्र ,दशशीश, दशकंध
  • राधिका :- राधा, वृषभानुजा ,ब्रजरानी, हरिप्रिया
  • 'ल' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • लड़का :- किशोर, कुमार ,बालक, शिशु, सुत
  • लक्ष्मण :- लखन, शेषावतार, शेष सौमित्र, रामानुज
  • लहर :- तरंग, ऊर्मि, वीचि
  • लौह :- अयस, लोहा, सार
  • लड़की :- बालिका, बाला, कन्या , कुमारी, सुता, किशोरी
  • लक्ष्मी :- रमा, पद्मजा, सिन्धुसुता, हरिप्रिया,कमला, पद्मा, श्री, इंदिरा, कमलासना
  • लता :- बल्लरी, बल्ली, बेली
  • 'व' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • विधवा :- अनाथा, पतिहीना, राँड़
  • वरुण :- अम्बुपति, सागरेश, प्रचेता, समुद्रेश, पाशी
  • वात्सल्य :- स्नेह, लाडप्यार, ममता, लालन, शिशु–प्रेम
  • विष :- ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट
  • विश्व :- जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया
  • वायु :- हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत
  • वसन :- अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर
  • विद्युत :- चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका
  • वारिश :- वर्षण, बरसात ,वृष्टि, वर्षा, पावस
  • वियोग :- बिछोह, विरह, जुदाई, विप्रलंब
  • वीर्य :- जीवन, शुक्र, बीज ,सार, तेज
  • वज्र :- कुलिस,दभोलि , पवि, अशनि
  • वृक्ष :- पेड़, पादप, विटप,शाखी, विटप, द्रुम , तरू, गाछ, दरख्त
  • विष्णु :- नारायण, दामोदर, पीताम्बर, चक्रपाणी
  • विशाल :- विराट, दीर्घ, महा, महान ,वृहत, बड़ा
  • 'श' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • शिव :- रुद्र, नीलकंठ, अग्निकेतु, शम्भु, शम्भू, ईश, चन्द्रशेखर, शूली, महेश्वरी, शर्व, शव, भूतेश, पिनाकी, उग्र, कपर्दी, श्रीकंठ, शितिकंठ, वामदेव, विरुपाक्ष, विलोचन, कृशानुरेत, सर्वज्ञ, धूजर्टि, उमापति, पंचानन, ऋतुध्वंसी, स्मरहर, मदनारि, अहिर्बूध्न्य, महानट, गौरीपति, कापालिक, दिगम्बर
  • शरीर :- देह, तनु, काया, कलेवर, अंग, गात
  • शत्रु :- रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, अरि, विपक्षी, अराति
  • शहद :- मधु, मकरंद, पुष्परस, पुष्पासव
  • शिक्षक :- गुरु, उपाध्याय , अध्यापक, आचार्य
  • शेर :- शार्दूल, वनराज, केहरि, सिंह, हरि, मृगराज ,केशरी
  • शब्द :- ध्वनि, रव, नाद, निनाद, स्वर
  • शेषनाग :- फणीश, सारंग ,व्याल, उरग, पन्नग, अहि, नाग, भुजंग
  • शत्रुघ्न :- रिपुसूदन, शत्रुहन, शत्रुहन्ता
  • श्वेत :- शुभ्र, ध्वल, सफेद, शुक्ल, वलक्ष, अमल, दीप्त, उज्ज्वल, सित
  • शुभ्र :- गौर, शुक्ल, अवदात ,श्वेत, अमल, वलक्ष
  • शहद :- पुष्परस, मकरन्द , मधु, आसव, रस
  • शिकार :- आखेट, मृगया, अहेर
  • शिकारी :- बहेलिया, अहेरी, व्याध, लुब्धक
  • शिष्ट :- सभ्य, सुशील, सुसंस्कृत, विनीत
  • 'ष' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • षडयंत्र :- कुचक्र, दुरभिसंधि, अभिसंधि, साजिश, जाल
  • षंड :- हीजड़ा, नामर्द ,नपुंसक
  • 'स' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • सगर्भ :- भाई , सजाता , सहोदर , भ्राता , बंधु
  • सीता :- जनकनन्दिनी, भूमिजा, जनकतनया, रामप्रिया ,वैदेही, जानकी
  • साँप :- अहि, भुजंग, ब्याल, सर्प, नाग, विषधर, उरग, पवनासन
  • सलिल :- नीरज , जलज , सलील , पानी , वारी
  • सगर्भा :- भगिनी , सहोदर , सोदरा , सजाता
  • सूर्य :- रवि, भानु, प्रभाकर, आदित्य, दिनेश, भास्कर, दिनकर, सविता, हंस, अर्क, तरणि,पतंग, आदित्य, अंशुमाली, मार्तण्ड ,सूरज, दिनकर, दिवाकर
  • स्वर्ण :- हिरण्य , हेन, हारक, सुवर्ण, कंचन, तामरस, जातरूप, सोना
  • सरस्वती :- शारदा,वागेश्वरी ,विमला, वागीश, गिरा, वीणापाणि, भारती
  • सहेली :- आली, सखी, सैरन्ध्री ,सहचरी, सजनी
  • संसार :- विश्व, दुनिया ,जहान, जगत, लोक, जग
  • सोना :- स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन
  • सभा :- अधिवेशन, बैठक, महासभा ,संगीति, परिषद
  • सुन्दर :- मनोहर, सुहावना, ललाम, चारु, रम्य, रमणीक, चित्ताकर्षक, मंजुल, रुचिर, कलित, सुरम्य ,कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम
  • सन्ध्या :- सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि
  • सिंह :- केसरी, शेर, महावीर, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज
  • समुद्र :- सागर, पयोधि, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, उदधि, पारावार, नदीश, वारिधि
  • सम :- सर्व, समस्त, सम्पूर्ण,निखिल , पूर्ण, समग्र, अखिल
  • समीप :- सन्निकट, निकट, पास ,आसन्न
  • समूह :- दल, झुंड, मण्डली, वृंद, गण, समुदाय, टोली, समुच्चय ,जत्था, पुंज, संघ
  • स्त्री :- सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, औरत, कामिनी, रमणी ,महिला, अबला, ललना
  • सुगंधि :- सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू
  • स्वर्ग :- सुरलोक, ब्रह्मधाम,दिव्यधाम, त्रिदिव, द्यौ, परमधाम, देवलोक, ,दयुलोक
  • स्तन :- उरोज, थन, कुच, वक्षोज, पयोधर
  • स्वामी :- ईश, पति, नाथ, साँई, अधिप, प्रभु
  • सखी :- सहेली, सजनी, आली, सैरन्ध्री
  • साँप :- सर्प, नाग, अहि, व्याल, भुजंग, विषधर, उरग, पन्नग, फणी, चक्षुश्रुवा, श्वसनोत्सुक, पवनासन, फणधर
  • सिँह :- केसरी, शेर, महावीर, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज, मृगेन्द्र, पंचमुख, हर्यक्ष, पञ्चास्य, पारीन्द्र, श्वेतपिंगल, कण्ठीरख, पंचशिख, भीमविक्रम, केशी, मृगारि, कव्याद, नखी, विक्रान्त, दीप्तपिँगल, पुण्डरिक, पंचानन
  • सीता :- जानकी, भूमिजा, वैदेही, रामप्रिया, अयोनिज, जनकसुता, जनकदुलारी, सिया
  • सुगन्ध :- खुशबू, सुरभि, सौरभ, सुवास, तर्पण, सुगन्धि, मदगंध, सुवास, महक
  • 'ह' से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

  • हस्त :- हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा
  • हिमालय :- हिमगिरी, हिमाचल, नगेश ,गिरिराज, पर्वतराज
  • हिरण :- मृग, कुरंग, चमरी, सारंग, कृष्णसार, तृनजीवी
  • होंठ :- अक्षर, ओष्ठ, ओंठ
  • हनुमान :- रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति
  • हिमांशु :- हिमकर, चन्द्र, निशिपति ,निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा
  • हंस :- कलकंठ, मानसौक , मराल, सिपपक्ष
  • हृदय :- उर ,वक्षस्थल, हिय, छाती, वक्ष
  • हाथ :- कर, हस्त, पाणि, बाहु, भुजा, भुज
  • हाथी :- कुंजर, करी, , हस्ती, मदकल ,कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप,नाग ,

  • आज के इस पोस्ट में आपने हिंदी के 500+ पर्यायवाची शब्द और समानार्थी शब्द के बारे में जाना ,जो प्रतियोगी परीक्षाओं की नजर से महत्वपूर्ण है  
    आशा है यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी  साबित होगी  अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें। 


    0 Comments :

    Post a Comment

    हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

    Cancel Reply