CGPSC सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर 2022। CGPSC Question Answer [2022]

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर (Chhattisgarh Public Service Commission General Studies Q&A)

इस पोस्ट के माध्यम से CGPSC सामान्य अध्ययन के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानेंगे।। CGPSC Question Answer मुख्य परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है क्यूंकि मुख्य परीक्षा से ही मेरिट तय होती है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर (CGPSC Question Answer in hindi ) को दिया गया हैं. CGPSC Question Answer में आप कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाबो को देख सकते हैं. इस CGPSC Question Answer आर्टिकल में आपको बीते वर्षो में पूछे सवाल और उनके जवाब को पढ़ सकते हैं. जो आपको आने वाले वर्ष के पेपर में सहायक साबित होगा। सिविल सर्विस जैसे पेपर में पिछले वर्षों के पेपर का विशेष महत्त्व होता है। अगर आप CGPSC की तैयारी कर कर रहें तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। अगर  CGPSC सामान्य अध्ययन के प्रश्नों के लिए पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें।

CGPSC सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर 2022। CGPSC Question Answer [2022]

CGPSC Question Answer in Hindi

01. छत्तीसगढ़ का प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र कौन सा हैं? 

देश में कोयला भण्डार की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का तीसरा स्थान है यहाँ कोयले का कुल भण्डार 38.13 बिलियन टन है, जो देश के कुल भण्डार का लगभग 16.13% है। राज्य में कोयला उत्पादन की दृष्टि से प्रथम स्थान कोरबा का है जहाँ से 10, 115.21 मिट्रिक टन कोयला उत्पादित होता है उसके बाद सोनहट से 2665.24 मिट्रिक टन कोयला उत्पादित होता है।

02. वर्ष 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में नर-नारी अनुपात कितना था? 

प्रति हजार पुरुषों में स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है। वर्ष 2001 की भारत की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में नर-नारी अनुपात 989 था। वर्ष 2011 में यह लिंगानुपात बढ़कर 991 हो गया। राज्य में बस्तर का लिंगानुपात सर्वाधिक 1024 है तथा सबसे कम लिंगानुपात कोरबा (971) जिला में है।

03. वर्ष 2007 के भारतीय गणतन्त्र समारोह में मुख्य अतिथि कौन थे? 

वर्ष 2007 के भारतीय गणतन्त्र समारोह में मुख्य अतिथि रूस के ब्लादीमीर पुतिन थे। भारत के 63वें गणतन्त्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में थाइलैण्ड की प्रधानमन्त्री यिंगलक शिनवात्रा को आमन्त्रित किया गया था। शिनवात्रा विगत चार वर्षों में भारत के गणतन्त्र दिवस की मुख्य अतिथि बनने वाली चौथी एशियन नेता हैं। पिछले 63 वर्षों में भारत के गणतन्त्र दिवस की मुख्य अतिथि बनने वाली शिवनात्रा मात्र तीसरी महिला हैं। (देखें - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की जीवनी )

04.किस पशु के अवशेष सिन्धु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं? 

'सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग गाय, भैंस, बकरी, कुत्ता, बैल, सुअर, बाघ, गैड़ा, हाथी आदि जानवरों से परिचित थे। घोड़े के अस्थिपंजर गुजरात के सुरकोटडा नामक स्थान से प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, घोड़े की हड्डियाँ लोथल तथा कालीबंगा आदि स्थलों से प्राप्त हुई है। ऊँट की हड्डियाँ भी अनेक स्थलों से प्राप्त हुई हैं।

05.हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है? 

हड़प्पा कालीन स्थलों में अभी तक लोहे की प्राप्ति नहीं हुई है। मोहनजोदड़ो से ताँबे के दो उपकरणों में लिपटा हुआ सूती कपड़ा एवं सूती धागे भी प्राप्त हुए है। हड़प्पावासी काँसे के निर्माण और प्रयोग से भली-भाँति परिचित थे। ताँबा खेतड़ी की खानों तथा बलूचिस्तान से मँगाया जाता था। टिन अफगानिस्तान से मँगाया जाता था। हड़प्पा से सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं।

06.भिलाई स्टील संयन्त्र क्या हैं?  

भारतीय इस्पात प्राधिकरण की इकाई भिलाई इस्पात संयन्त्र का निर्माण पूर्व सोवियत संघ के वित्तीय व तकनीकी सहयोग से 1955 में हुआ। प्रारम्भिक चरण में संयन्त्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 7.50 लाख टन इस्पात निश्चित किया गया। 22 फरवरी, 1961 को निर्माण का प्रथम चरण पूरा होने के साथ ही भिलाई इस्पात संयन्त्र सार्वजनिक क्षेत्र में निर्मित अपनी निर्धारित क्षमता को प्राप्त कर लेने वाला पहला संयन्त्र था।



इन्हें भी देखें:- डाऊनलोड करें CGPSC QUESTION PAPER  PDF 2013-2019

07.ओलम्पिक में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम को नियन्त्रित करने वाली संस्था कौन सी हैं?

ओलम्पिक में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम को नियन्त्रित करने वाली संस्था आई ओ ए (भारतीय ओलम्पिक संघ) है।

08.कौन पोताश्रय नहीं है? 

बंगलुरु कर्नाटक राज्य में स्थित एक प्रमुख नगर है यह सिलिकॉन वैली, के नाम से जाना जाता है काँडला कच्छ की खाड़ी में स्थित एक ज्वारीय बन्दरगाह है। यह गुजरात राज्य में है। कोच्चि बन्दरगाह केरल राज्य तथा मैंगलोर बन्दरगाह कर्नाटक राज्य में स्थित हैं, भारत के अन्य बन्दरगाहों में पाराद्वीप (ओडिशा), कोलकाता (पश्चिम बंग) विशाखापत्तनम् (आन्ध्र प्रदेश), चेन्नई, तुतीकोरिन एवं एन्नौर (तमिलनाडु) में स्थित हैं।

09.ऋग्वेद में कितनी ऋचाएँ हैं। 

ऋग्वेद आर्यों का सर्वाधिक प्राचीन ग्रन्थ है ऋग्वेद के सूक्त विविध देवताओं की स्तुति करने वाले भाव भरे गीत हैं ऋग्वेद की रचना सम्भवतः सप्त सैन्धव प्रदेश में हुई हैइसमें कुल 10 मण्डल, 1028 ऋचाएँ तथा 10,462 मन्त्र (यह भी पढ़े – ऋग्वैदिक काल की 46 रोचक बातें )

10.फैडरेशन कप किस खेल से सम्बन्धित है? 

फैडरेशन कप फुटबॉल से सम्बन्धित है। इसकी शुरूआत 1977 में भारत में की गई थी। यह भारत का राष्ट्रीय स्तर का प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंट हैं। फेड कप का सम्बन्ध महिला टेनिस से है।

11.कौन एक प्रकार की जलवायु का छत्तीसगढ़ राज्य में फैलाव पाया जाता है? 

छत्तीसगढ़ की स्थिति भू-आवेष्ठित राज्य होने तथा समुद्र से पर्याप्त दूरी होने के कारण राज्य में महाद्वीपीय जलवायु के लक्षण प्रकट होते हैं।

12.गैल्वनीकृत लोहे पर लेप चढ़ा होता हैं? 

लोहे में जंग लगना रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है। जंग लगने से लोहे का भार बढ़ जाता हैलोहे में जंग लगने में बना पदार्थ फेरिसोफेरिक ऑक्साइड होता है। लोहे एवं इस्पात को जंग से सुरक्षित रखने के लिए उस पर जस्ते की पतली परत चढ़ाई जाती है जिसे गैल्वेनाइजेशन कहते हैं और ऐसे लोहे को गैल्वनीकृत लोहा कहते हैं।

13.छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी अधिकांश मानसूनी वर्षा प्राप्त करता है ?

छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी अधिकांश मानसूनी वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून से प्राप्त करता है, अरबसागरीय शाखा से बारिश करने के बाद वह वर्षा का कुछ भाग बंगाल की खाड़ी शाखा से भी प्राप्त कर लेता है।

यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ लोक नृत्य और लोक नाट्य के बारे में महत्वपूर्ण बातें 

14. कौन एक मगध साम्राज्य की राजधानी नहीं रहा?

मगध राज्य पर सर्वप्रथम शासन हर्यक वंश ने किया था। इस वंश की स्थापना बिम्बिसार ने की तथा राजगीर या गिरिवज को अपनी राजधानी बनाया। बिम्बिसार की हत्या उसके पुत्र अजातशत्रु ने की। अजातशत्रु की हत्या उसके पुत्र उदायिन ने की। उदायिन ने गंगा और सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नगर की स्थापना की तथा अपनी राजधानी राजग्रह से पाटलिपुत्र स्थानान्तरित की। पाटलिपुत्र को कुसुमपुर भी कहा जाता है।

15.गौतम बुद्ध ने किस स्थान पर निर्वाण प्राप्त किया? 

व्याख्या निर्माण बौद्ध धर्म का परम लक्ष्य है जिसका अर्थ हैं 'दीपक का बुझ जाना' अर्थात् जीवन-मरण चक्र से मुक्त हो जाना। महात्मा बुद्ध ने 80 वर्ष की अवस्था में कुशीनारा (देवरिया, उत्तर प्रदेश) निर्वाण प्राप्त किया। जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा जाता है। मल्लों ने अत्यन्त सम्मानपूर्वक बुद्ध का अत्येष्टि संस्कार किया। एक जनश्रुति के अनुसार मृत्यु के बाद बुद्ध के शरीर के अवशेषों को आठ भागों में बाँटकर उन पर आठ स्तूपों का निर्माण कराया गया।

16.सचिन ने निम्न में से किस के विरुद्ध 100वां शतक अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में लगाया? 

सचिन रमेश तेन्दुलकर ने 17 मार्च, 2012 को एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए मैच में 114 रनों की पारी खेल अपनी सौवां शतक पूरा किया। सचिन ने टेस्ट मैचों में 51 तथा एक दिवसीय मैचों में 49 शतक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग टेस्ट में 41 तथा एक दिवसीय मैचों में 30 शतक बनाकर दूसरे स्थान पर हैं, दक्षिण अफ्रीका के जॉक कैलिस टेस्ट में 42 तथा एक दिवसीय मैचों में 17 शतक बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

17. पीतल में कौन-सी धातुओं का संयोग होता है? 

पीतल एक मिश्रधातु है जिसके अवयव घटक ताँबा एवं जस्ता होते हैं जिनका मिश्रण क्रमशः 70% व 30% होता है पीतल का प्रयोग बर्तन बनाने में होता है, जर्मन सिल्वर में ताँबा, जस्ता एवं निकेल (60% + 20% + 20%) होता है, मोनेल मेटल में ताँबा एवं निकेल (70% + 30%) होता है, मैगनेलियम में एल्युमीनियम तथा मैग्नीशियम (95% + 5%) होता है जिसका प्रयोग हवाईजहाज के ढाँचा बनाने में किया जाता है।

18.मौखरी शासकों की राजधानी क्या थी? 

के यशोधर्मन की मृत्यु के पश्चात् आर्यावर्त का शासन मौखरियों के हाथों में आ गया। उन्होंने कन्नौज में एक राज्य स्थापित किया। उनके समय में मगध के स्थान पर कन्नौज राजनैतिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र बन गया। कालान्तर में कन्नौज 'महोदय नगर' के नाम से प्रसिद्ध हुआ। पुष्यभूति वंश के राजा हर्षवर्धन की प्रथम राजधानी थानेश्वर थी। बाद में उसने कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया। कुषाण वंश के शासक कनिष्क ने पुरुषपुर या पेशावर तथा मथुरा को अपनी राजधानी बनाया।(पढ़े:- सम्राट अशोक की 40 रोचक तथ्य )

19.भारत का सर्वाधिक खनिजयुक्त शैलतन्त्र है?

भारत का सर्वाधिक खनिजयुक्त शैलतन्त्र धारवाड़ शैलतन्त्र है, धारवाड़ शैलतन्त्र प्रायद्वीप के मध्यवर्ती एवं पूर्वी भागों उत्तरी पश्चिमी प्रदेश, हिमालय तथा दक्षिणी दक्कन में फैली हुई हैं किन्तु इनका सर्वाधिक विस्तार कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र में है। भवन निर्माण सामग्री विन्ध्यन समूह की शैलों में मिलती है। कोयला मुख्यतः गोण्डवाना शैलों में मिलता है। कुडप्पा शैलों में सीमेण्ट श्रेणी का चूना पत्थर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

20. श्रीहरीकोटा द्वीप कहा स्थित हैं?

श्रीहरीकोटा द्वीप अन्द्रप्र्देश पुलिकट झील के समीप अवस्थित हैं. यार इसरो का उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र माना जाता हैं.  (फ्री पीडीऍफ़ डाऊनलोड करें - विश्व के 07 महाद्वीप )

21. कौन-सा विटामिन पानी में घुलनशील है? 

विटामिन का आविष्कार फंक ने सन् 1911 में किया था। घुलनशीलता के आधार पर विटामिन दो प्रकार के होते है। जल में घुलनशील विटामिन-बी कॉम्पलैक्स तथा विटामिन-सी एवं बसा या कार्बनिक घोलकों में घुलनशील विटामिन A, D, E तथा K है। विटामिन D एवं K का संश्लेषण हमारे शरीर में होता है।

22.विटामिन-डी में कौन-सा पाया जाता है? 

विटामिन-डी में 'केल्सिफेराल' रसायन पाया जाता हैविटामिन-डी की कमी से रिकेट्स (बच्चों में) तथा ऑस्टियोमलेशिया (वयस्क में) होती है विटामिन-डी मछली, यकृत तेल, दूध तथा अण्डे में पाई जाती है विटामिन-ए में रेटिनॉल विटामिन-सी में एस्कार्बिक अम्ल पाया जाता है विटामिन-ई में टोकोफेराल तथा विटामिन-के में 3 फिलोक्विनोन पाया जाता है।

23.छत्तीसगढ़ की हसदों घाटी किसके लिए विख्यात है?

छत्तीसगढ़ की हसदो घाटी कोयला खदानों के लिए विख्यात है। इस घाटी में लगभग 10 करोड़ टन कोयला भण्डार उपलब्ध है।(जाने- सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में )

24.भारत के किस भाग में सर्वाधिक दैनिक-तापान्तर पाया जाता है?

राजस्थान का मरुस्थलीय क्षेत्र दोपहर के समय ताप का अधिक अवशोषण कर लेता है। यहाँ तापमान की अधिकता पाई जाती है जबकि रात्रि के समय तापमान को परावर्तित कर देता है। अत : दिन के समय अत्यधिक तापमान तथा रात्रि में काफी कम तापमान पाए जाने की वजह से यहाँ का दैनिक-तापान्तर अधिक होता है।

25.छत्तीसगढ़ की डल्ली-राजहरा खदानें किसके लिए प्रसिद्ध हैं?

छत्तीसगढ़ में स्थित डाली राजहरा की खानें लौह-अयस्क के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। छत्तीसगढ़ में लौह-अयस्क दन्तेवाड़ा, बस्तर, कांकेर तथा राजनाँद गाँव जिलों में कैम्बियन पूर्व युग चट्टानों के नीचे प्रचुर मात्रा में पाया जाता है राज्य में स्थित बैलाडिला की खान लौह-अयस्क की एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी खान है। बैलाडिला के लौह-अयस्क का एक बड़ा भाग जापान को निर्यात किया जाता है।

आज के इस पोस्ट में CGPSC सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के बारे में जाना। जो अक्सर CGPSC की मुख्य परीक्षा में पूछे जाते हैं। अगर आप CGPSC की तैयारी कर रहें हैं तो आपके लिए प्रश्नों का संग्रह बहुत मदद करेगा।

आशा करता हूँ कियह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply