मानवाधिकार के लिए बने संगठन (organization for human rights in Hindi)

मानवाधिकार एवं सहायता संगठन (Human Rights and Aid Organization)

आज के इस पोस्ट में मानवाधिकार के लिए बने संगठन के बारे में जानेंगे। मानव अधिकार इतिहास की एक नई अवधारणा है। प्राचीन समय में जब राजतंत्र हुआ करता था। तब सभी शक्तियां शासक के हाथों में होती थी। प्रजा केवल राजा के दया का पात्र होती थी। लेकिन वर्तमान स्थिति ऐसी नहीं है। प्रजातांत्रिक देशों में मानव के अधिकार के लिए कानून बनाये गए हैं और विभिन्न मानव अधिकार संगठन भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समय-समय पर बनाये गए ,जो पूरे विश्व में मानव अधिकारों की रक्षा का ध्यान रखते हैं। इस पोस्ट में हम ऐसी ही कुछ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के बारे में जानेंगे।

मानवाधिकार संगठनों से जुड़े प्रश्न प्राय: प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC, STATE PCS, RRB, NTPC, SSC,BANKING PO, BANKING CLERK, IBPS, इत्यादि में पूछे जाते हैं।

मानवाधिकार के लिए बने संगठन

एक्शनएड (ActionAid)

अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी, जो विकासशील विश्व के समुदायों के साथ लंबी अवधि के विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर, मानव संसाधन को मजबूत कर गरीबी हटाने और जीवन की गुणवत्ता को सुधारने का कार्य करती है। एक्शनएड 45 देशों में काम कर रही है।

स्थापनाः 1972



एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International)

स्वतंत्र व राजनीतिक रूप से तटस्थ संगठन जो दुनियाभर में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है और मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के अंतर्गत काम करता है। एमनेस्टी बंदियों को रिहा करने, राजनीतिक बंदियों पर सही तरह से मुकदमा चलाने, शोषण का अंत करने, न्यायेत्तर फांसी, मृत्युदंड और गायब हो जाने वालों के लिए प्रचार अभियान चलाता है। यह तथ्य खोजने वाले मिशन और मानवाधिकार शिक्षा का संचालन करता है। एमनेस्टी 150 से अधिक देशों में काम करता है।

स्थापनाः 1961

पढ़ें- दुनिया भर के वैज्ञानिकों की सूची।


केयर इंटरनेशनल (Care International)

गैर-लाभ प्राप्त, गैर-सरकारी संगठन, इसका लक्ष्य मानव कष्टों को दूर कर आर्थिक अवसर प्रदान करना और स्व-सहायता के लिए सतत क्षमता विकसित करना है। केयर इंटरनेशनल 94 देशों में काम करती है।

स्थापनाः 1946

पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय जगहों के प्रमुख मामले।


कंसर्न वर्ल्डवाइड (Concern Worldwide)

गैर-सरकारी संगठन, विश्व के कम विकसित क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को राहत, सहायता और विकास में सहयोग करती हैं कंसर्न एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 50 से अधिक देशों में काम करती है।

स्थापनाः 1968



ह्यूमन राइट वाच (Human Rights Watch)

राजनैतिक रूप से निष्पक्ष चैरिटी, जो मानव अधिकारों को प्रभावित करने वाले कार्यों की रिपोर्ट करती हैं यह जेल, सेंसरशिप, मानव अधिकार कानूनों के उल्लंघन और अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त मानवाधिकारों के अतिक्रमण का प्रचार करती है और लिखित प्रमाण देती है। यह 90 से अधिक देशों में काम करती है।

स्थापनाः 1978


अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (International Committee of the Red Cross : ICRC)

अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति की स्थापना वर्ष 1863 में जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में की गई। इसका उद्देश्य आंतरिक संघर्ष एवं युद्ध पीड़ितों की सहायता करना, सशस्त्र संघर्षों में मानवीय मूल्यों को जीवित रखना, हिंसक संघर्षों में मध्यस्थता करना और संघर्षरत पक्षों के मध्य संवाद की स्थिति कायम करना है। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति में लीग ऑफ रेडक्रॉस सोसायटी तथा इंटरनेशनल रेडक्रॉस शामिल है। रेडक्रॉस 190 देशों में कार्यरत है।

स्थापनाः 1863


मेडिसिन सेंस फ्रंटियर्स इंटरनेशनल (Médecins Sans Frontières : MSF)

लाभ निरपेक्ष मानवतावादी संगठन, अशांत जनसंख्या और आपदा के शिकार लोगों और सशस्त्र संघर्ष में प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करता है। इसके कार्यकर्ता प्राथमिक चिकित्सा सेवा, आपातकालीन पोषण एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा स्थानीय चिकित्सा स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। यह संगठन सार्वभौमिक चिकित्सा के नैतिक मूल्यों के प्रति कड़ी निष्पक्षता एवं तटस्थता रखता है और इसके कार्यों के संचालन में पूरी स्वतंत्रता की मांग करता है। यह राजैनतिक, धार्मिक या आर्थिक प्रभाव से पूर्णतया स्वतंत्र है और यह 70 देशों में काम करता है।

स्थापनाः 1971


ऑक्सफैम (Oxfam)

चैरिटी का लक्ष्य विश्वभर से गरीबी समाप्त करना है यह विकास के कार्य में सहायता प्रदान करती है तथा स्थानीय समूहों के साझेदार के रूप में कार्य कर गरीब लोगों को अपनी सहायता स्वयं करने में सहायता प्रदान करती है। ऑक्सफेम अंतर्राष्ट्रीय अभियान चलाती है, गरीबों को अपने हितों की बात करने की आवाज देती है, दीर्घावधिक परियोजनाओं के लिए ऋण देती है, जैस-शिक्षण एवं प्रशिक्षण तथा आपातकालीन सहायता प्रदान करती है। संगठन 90 से अधिक देशों में कार्य करता है। ऑक्सफेम ब्रिटेन ऑक्सफेम इंटरनेशनल का एक सदस्य है।

स्थापनाः 1942


सेव द चिल्ड्रन फंड (Save the Children Fund)

इसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों के अंतर्गत रहने वाले बच्चों के लिए स्थायी लाभ प्राप्त करना, लिए गरीबी के कारण से निपटने के तरीकों एवं कारणों पर प्रभाव डालना, यह संगठन 120 देशों में कार्य कर रहा है।

स्थापनाः 1919


सर्वाइवल इंटरनेशनल (Survival International)

इसके इसका उद्देश्य विश्वभर की जनजातियों की सहायता करना है। यह अपना भविष्य स्वयं निर्धारित करने में उनका साथ देती है और उन्हें अपनी जान, भूमि और मानव अधिकारों की रक्षा करने में सहायता देती है। यह स्थानीय स्वदेशी संगठन के साथ मिलकर काम करती है और जनजातियों पर ध्यान कर उनका बाहरी विश्व से संपर्क कराती है।

स्थापनाः 1969

पढ़ें- संविधान और राजव्यवस्था।



प्रवासी स्वैच्छिक सेवा (Voluntary Service Overseas: VSO)

इस संगठन का लक्ष्य है-गरीब देशों की महिलाओं एवं पुरुषों के गुणों, निर्माण क्षमता में भागीदारी करना और अंतर्राष्ट्रीय समझबूझ एवं कार्य द्वारा एक समान विश्व का निर्माण करना। इसके भर्ती कार्यालय ब्रिटेन, कनाडा और नीद्रलैंड्स में हैं। यह 140 देशों में कार्यरत है।

स्थापनाः 1958


अंतर्राष्ट्रीय महिला सहायता (WomenAid International)

अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी सहायता एवं विकास एजेंसी का लक्ष्य युद्ध, आपदा और गरीबी से पीड़ित महिलाओं और बच्चों को राहत एवं सहायता देना, महिलाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं ऋण प्रावधान तथा महिलाओं के विरुद्ध मानवाधिकारों के प्रति प्रचार कर उनका सशक्तीकरण करना।

स्थापनाः 1988



आज के पोस्ट में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाये मानवाधिकार संगठनों के बारे में जाना। मानव अधिकार संगठन से जुड़े प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि मानवाधिकार के लिए बने संगठन की यह पोस्ट लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply