Hot Posts

6/recent/ticker-posts

9 ग्रह क्या है? (What is planet in Hindi)

ग्रह क्या है (What is planet in Hindi)

हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम  ग्रह क्या है, सौरमंडल में कितने ग्रह हैं, सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है, सबसे छोटा ग्रह कौन सा है के बारे में विस्तार से जानेंगे। हम जहाँ रहते है वह पृथ्वी नाम का एक ग्रह है। ऐसे ही बहुत से ग्रह हैं जो सौरमंडल में पाए जाते हैं इनके अलावा भी आकाशगंगा में अरबों की संख्या में ग्रह हैं जिनका पता लगाना असंभव  है। आज के इस पोस्ट में सौरमंडल के सभी ग्रहों के बारे में जानेंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि प्लानेट नाम का अर्थ बहुत ही अजीब है- Planet एक लैटिन का शब्द है, जिसका अर्थ होता है इधर-उधर घूमने वाला।

Planets of Solar System in Hindi



हमारे सौर मंडल में आठ ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण। इनके अतिरिक्त तीन बौने ग्रह और हैं - सीरीस, प्लूटो और एरीस।


ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Planets Name In Hindi-English)

Planet English Name Planet Hindi Name
Mercury (मर्करी) बुध (Budh)
Venus (वेनस) शुक्र (Shukra)
Earth (अर्थ) पृथ्वी (Prithvi)
Mars (मार्स) मंगल (Mangal)
Jupiter (जुपिटर) बृहस्पति (Brahspati)
Saturn (सैटर्न) शनि (Shani)
Uranus (युरेनस) अरुण (Arun)
Neptune (नेप्‍च्‍यून) वरुण (Varun)

ग्रह क्या होते है? (What are planets in hindi?)

ग्रह (प्लानेट- Planet)

  • सौर मंडल के ग्रह (Planets of Solar System)
  • वे आकाशीय पिंड जो सूर्य या अन्य किसी तारे का चक्कर लगाते हैं तथा जो तारों के प्रकाश से चमकते हैं, उन्हें ग्रह कहते हैं। 
  • सूर्य की तुलना में ग्रहों का आकार छोटा और तापमान कम होता है।
  • प्रत्येक ग्रह सूर्य के चारों और एक दीर्घवृत्तीय कक्षा में चक्कर लगाता है। 
  • मुख्य ग्रहों के अलावा हमारे सौरमंडल में 5 बौने (Dwary Planets) है यथा प्लूटो, सीरस, ट्राईस, मेकमेक और होमीया ) (Pluto, Ceres, Tris, ´Makemake, Haumea). 
  • यम (Pluto) को सन् 2006 से ग्रहों की सूची से बाहर निकाल दिया गया है। 
  • सभी ग्रह घड़ी की उल्टी दिशा में चक्कर लगाते हैं, जबकि शुक्र और अरुण घड़ी की सीधी दिशा में चक्कर लगाते हैं। 
  • सौरमंडल में सूर्य के चारों ओर 8 ग्रह चक्कर लगाते हैं। इनमें से छह ग्रह पृथ्वी, बुध, मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि प्राचीनकाल से ही ज्ञात थे तथा अन्य तीन-अरुण, वरुण तथा यम की खोज दूरबीन के आविष्कार के बाद हुई।
  • सूर्य से बढ़ती दूरी के क्रम में ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण तथा यम यम की कक्षा सर्वाधिक दीर्घवृत्तीय (elliptical) है। सूर्य से इसकी कक्षा की निकटतम दूरी 4.4 बिलियन किलोमीटर और अधिकतम दूरी 7.3 बिलियन किलोमीटर है। 
  • सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर वामावर्त दिशा में शु घूमते हैं। उनकी अपनी अक्षीय गति भी वामावर्त दिशा में ही होती है, लेकिन शुक्र और अरुण इसके अपवाद हैं। शुक्र की अक्षीय गति अन्य ग्रहों की तुलना में उल्टी होती है, जबकि अरुण अपने किनारों के गिर्द घूमता है। 
  • बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण विशाल ग्रह हैं। 
  • केवल पाँच ग्रह ऐसे हैं, जिन्हें नग्न आँखों से (पृथ्वी के अलावा) देखा जा सकता है- बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि। 
  • ग्रह दो प्रकार के होते हैं-स्थलीय तथा जोवियन । 
  • जिन ग्रहों की रचना पृथ्वी के समान होती है, उन्हें स्थलीय या पार्थिव ग्रह कहते हैं। ये चार हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी तथा मंगल।
  • मंगल ग्रह की कक्षा के बाहर स्थित ग्रह, जोवियन ग्रह कहलाते हैं। ये भी चार ग्रह हैं- बृहस्पति, शनि, अरुण तथा वरुण । यम इन दोनों श्रेणियों में से किसी में भी नहीं आता है। 
  • सूर्य से ग्रहों की दूरी के आधार पर सौरमंडल के ग्रहों को दो भागों में विभाजित किया जाता है-आंतरिक ग्रह तथा बाह्य ग्रह|
  • आंतरिक ग्रहों में बुध, शुक्र, पृथ्वी तथा मंगल ग्रह आते हैं। 
  • बाह्य ग्रहों में बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण तथा यम आते हैं। 
  • सौरमंडल के बाह्य भाग वाले ग्रह आंतरिक भाग वाले ग्रहों की अपेक्षा काफी दूर हैं
  • आकार की दृष्टि से विभिन्न ग्रह (बड़े से छोटे ) इस प्रकार हैं- बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुणपृथ्वी, शुक्र, मंगल एवं बुध । 
  • सूर्य से बढ़ती दूरी के आधार पर विभिन्न ग्रह इस प्रकार हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण । 

बुध (मरकरी- Mercury) 

  • बुध ग्रह हमारे सौरमंडल का पहला ग्रह है।
  • यह सूर्य से सबसे पास स्थित है। 
  • इसका कोई उपग्रह नहीं हैं। यहाँ जीवन नहीं है। 
  • सूर्य का एक चक्कर लगाने में बुध को 88 दिन लगते है, जो सबसे कम है। 
  • इस ग्रह में चुंबकीय क्षेत्र नहीं पाया जाता है । 
  • इसका व्यास 4,849.6 किमी. है तथा इसकी सूर्य से औसत दूरी 5.76 करोड़ किलोमीटर है।


शुक्र (वीनस- Venus)

  • शुक्र ग्रह हमारे सौरमंडल का दूसरा ग्रह है।
  • यह सबसे चमकीला ग्रह है। इसका तापमान लगभग 500° सेंटीग्रेड है 
  • यह सबसे गर्म ग्रह है। 
  • यह एक शुष्क ग्रह है तथा यहाँ जीवन का अभाव है। 
  • इसे सूर्य का एक चक्कर लगाने में 225 दिन लगते हैं। 
  • इस ग्रह में सल्फ्यूरिक अम्ल के घने बादल छाए रहते हैं। 
  • शुक्र के वायुमंडल का 96 प्रतिशत भाग कार्बन डाइ ऑक्साइड और 3.5 प्रतिशत भाग नाइट्रोजन है।
  • शुक्र ग्रह पूर्व से पश्चिम की तरफ अपने अक्ष पर घूर्णन करता है, अतः यहाँ सूर्योदय पश्चिम की तरफ होता है।
  • शुक्र को भोर का तारा (morning star), सांध्य का तारा (evening star), पृथ्वी का जुड़वाँ तारा, पृथ्वी की बहन आदि नामों से भी जाना जाता है। 
  • शुक्र का व्यास 12,032 किमी. है तथा इसकी सूर्य से औसत दूरी 10.75 करोड़ किमी. है।


पृथ्वी (अर्थ- Earth)

  • पृथ्वी सौरमंडल में सूर्य से तीसरा ग्रह है। 
  • यह एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर जीवन है। 
  • पृथ्वी की उत्पत्ति के संदर्भ में नवीनतम सिद्धांत, बिगबैंग या महाविस्फोट सिद्धांत है। 
  • अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी ग्रह, एक नीले तथा चमकीले गोले के समान दिखाई देता है। 
  • पृथ्वी गोलाकार है। इसके 71 प्रतिशत भाग पर जल एवं 29 प्रतिशत भाग पर स्थल है। 
  • पृथ्वी उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों पर चपटी है, इसलिए ध्रुवों पर लिये गए पृथ्वी के व्यास व भूमध्यरेखा पर लिये गए पृथ्वी के व्यास में अंतर है। पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। यह अवधि 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड है। घूर्णन की इसी घटना के कारण दिन एवं रात होते हैं
  • विषुवत रेखा पर घूर्णन की यह गति 1610 किमी. प्रति घंटा, 60° पर 850 किमी प्रति घंटा तथा ध्रुवों पर शून्य होती है।
  • पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर एक निश्चित दीर्घवृत्ताकार पथ पर 29.72 किमी प्रति सेकेंड की दर से परिक्रमण करती है। इस परिक्रमण की अवधि 365 दिन, 5 घंटे एवं 48 मिनट और 46 सेकेंड अर्थात 3651/4 होती है। चौथाई दिवस प्रतिवर्ष फरवरी महीने में जुड़ जाता है, जिससे उस वर्ष फरवरी 29 दिनों की होती है। इसे लीप वर्ष कहते हैं
  • पृथ्वी के परिक्रमण तथा अक्ष पर झुकाव कारण ही ऋतु परिवर्तन होते हैं। 

मंगल (मार्स- Mars)

  • मंगल ग्रह हमारे सौरमंडल का चौथा ग्रह है।
  • मंगल अपने अक्ष पर पृथ्वी की तरह ही झुका हुआ है. इसी वजह से यहाँ पृथ्वी की तरह ही मौसम परिवर्तन की घटनायें होती हैं। इसका व्यास 6755.2 किमी. है तथा सूर्य से इसकी दूरी 22.56 करोड़ किमी. है। 
  • मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहा जाता है। 
  • मंगल 687 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है। 
  • यहाँ भारी मात्रा में Feo पाया जाता है। 
  • मंगल पर सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलम्पस मोन्स (Olympus mons) है। मंगल के दो चंद्रमा भी हैं, जिन्हें फोमोस और डीमोस कहते हैं। 
  • मंगल में एवरेस्ट पर्वत से तीन गुनी ऊँची चोटी स्थित है, जिसका नाम निक्स ओलम्पिया है।

जानें- प्रमुख वैज्ञानिक उपकरण लिस्ट एवं उनके कार्य।

बृहस्पति (जुपिटर- Jupiter)

  • बृहस्पति ग्रह हमारे सौरमंडल का पांचवां ग्रह है।
  • आकार की दृष्टि से वृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है, जो पृथ्वी से लगभग 1300 गुना बड़ा है। इसकी गति भी अन्य ग्रहों की तुलना में तीव्र है।
  • बृहस्पति का तापमान - 150°C है। 
  • बृहस्पति के वायुमंडल में हाइड्रोजन और हीलियम की प्रधानता है। इसमें शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र भी पाया जाता है। 
  • इसका व्यास 1,41,968 किमी. है तथा इसकी सूर्य से औसत दूरी 77.28 करोड़ किमी. है। 
  • इसके 63 उपग्रह हैं जिनमें से गैनीमीड सबसे बड़ा है।


शनि (सैटर्न- Saturn)

  • शनि ग्रह हमारे सौरमंडल का छठां ग्रह है तथा बृहस्पति के बाद सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह हैं।
  • शनि के चारो तरफ चक्र या छल्ले पायें जाते है, जिसे वलय (ring) कहतें है।
  • खगोल विज्ञान के अनुसार शनि का व्यास पृथ्वी के व्यास से 9 गुना ज्यादा है जबकि घनत्व 8 गुना कम है।


अरुण (यूरेनस- Uranus)

  • अरुण ग्रह हमारे सौरमंडल का सातवाँ ग्रह है।
  • अरुण आकार में तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • अरुण ग्रह को "लेटा हुआ ग्रह" कहा जाता है, क्योंकि यह अपनी धुरी पर सूर्य की ओर इतना झुका हुआ है कि लेटा हुआ दिखाई देता है।
  • अरुण ग्रह अकार में पृथ्वी से 63 गुना अधिक बड़ा है।
  • अरुण ग्रह को बिना दूरबीन के आँख से भी देखा जा सकता है।
  • युरेनस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी की तुलना में 14.5 गुना है।

वरुण (नॅप्चयून- Neptune)

  • वरुण ग्रह हमारे सौरमंडल का आठवाँ ग्रह है।
  • वरुण का द्रव्यमान पृथ्वी से 17 गुना अधिक है।
  • वरुण सूरज से बहुत ही ज्यादा दूर है, इसलिए इसका ऊपरी वायुमंडल बहुत ही ठंडा है और वहाँ का तापमान -128 C° (55 कैल्विन) तक गिर सकता है।

सौर मंडल ग्रह जीके हिंदी में (Solar System Planets GK in hindi)

1 सबसे चमकीला ग्रह शुक्र (Venus
2 सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter)
3 सबसे छोटा ग्रह बुध (Mercury)
4 सूर्य के सबसे पास स्थित ग्रह बुध (Mercury)
5 सूर्य के सबसे दूर स्थित ग्रह वरुण (Neptune)
6 पृथ्वी के सबसे पास स्थित उपग्रह शुक्र (Venus)
7 पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा (Moon)
8 सबसे अधिक उपग्रहों वाला ग्रह बृहस्पति (Jupiter)
9 सबसे ठंडा ग्रह वरुण (Neptune)
10 सबसे गर्म ग्रह बुध (Mercury)
11 सबसे भारी ग्रह बृहस्पति (Jupiter)
12 सबसे चमकीला तारा साइरस (Dog star)
13 सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह डी मोस (Deimos)
14 सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह गैनिमेडे (Ganymede)
15 लाल ग्रह मंगल (Mars)
16 नीला ग्रह पृथ्वी ( Earth)
17 पृथ्वी की बहन भोर का तारा शुक्र (Venus)
18 साँझ का तारा शुक्र (Venus)
19 सुंदरता का देवता शुक्र (Venus)
20 हरा ग्रह वरुण (Neptune)

इस पोस्ट में हमने ग्रह क्या है, सौरमंडल में कितने ग्रह हैं, सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है, सबसे छोटा ग्रह कौन सा है इत्यादि के बारे में जाना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ग्रह से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिये उपयोगी साबित होगी अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Channel

Stay updated with latest jobs news and updates!

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और ताजा खबरें पाएं!