जीव विज्ञान प्रश्न और उत्तर | Biology Questions and Answer in Hindi

जीव विज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में (Biology Questions and Answer in Hindi)

हेलो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण  प्रश्न उत्तर के बारे में जानेंगे। जो प्राय: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे  जा चुके हैं। अगर आप विज्ञान (Science) की पढ़ाई करते है, तो आपको जीव विज्ञान (biology) के प्रश्नों की भी तैयारी करनी पड़ेगी। इसी कारण हम आपको जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर का संग्रह इस पोस्ट में दे रहें हैं। जिससे आपकी परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके।

Biology Questions and Answer in Hindi

Biology Questions and Answer in Hindi

  • दमा एवं खाँसी के रोगों में काम आने वाली औषधि इफेड्रिन (Ephedrine) किससे प्राप्त की जाती है – इफेड्रा

  • दर्दनाक अस्थि रोग ‘इटाई-इटाई’ का पहले कहाँ पता चला था – जापान

  • दाँतों में क्या होता है – कैल्सियम

  • दाश्र-काशिका अरक्‍तता रोग किसकी अपसामान्‍यतया के कारण होता है – लाल रुधिर कोशिका

  • दिल का दौरा किस कारण से होता है – हृदय में रक्त आपूर्ति की कमी

  • दूध का धवल रंग किसकी उपस्थिति के कारण है – कैसीम

  • दूध के दही के रूप में जमने का कारण है – लैक्‍टोबैसिलस

  • दूध में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के अतिरिक्त पोषणदायक अन्‍य तत्वों में सम्मिलित है – Ca और K

  • दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रान्ति क्षेत्र कहलाता है – इकोटोन

  • दोषयुक्त वृक्‍क वाले व्यक्तियों के लिए अपोहन का उपयोग किया जाता है। इसमें निहित प्रक्रम है – प्रसारण

  • दौड़ लगाते समय मनुष्य का रक्त चाप – बढ़ जाता है।

  • धनिया में उपयोगी अंश होता है – पत्ते और सूखे फल

  • नर पुष्प और स्त्री पुष्प दोनों को जन्म देने वाले पादप कहलाते हैं – उभयलिंगाश्रयी

  • नवजात शिशुओं में हड्डियों की संख्या लगभग कितनी होती है – 206

  • नाइट्रोजन यौगिकीकरण में कौन सी फसल सहायक है – फली

  • नाइट्रोजन स्थिरीकरण में लेगहीमोग्‍लोबीन (Leghaemoglobin) का क्या कार्य है – ऑक्‍सीजन का अवशोषण

  • न्‍यूजीलैंड में पाया जाने वाला उड्डयनहीन (ना उड़ सकने वाला) पक्षी है – किवी

  • न्‍यूमोनिया रोग मानव शरीर के किस अंग को ग्रसित करता है – फेफड़ा

  • न्‍यूस्‍ट्रास्‍यूटिकल्‍स उत्पाद हैं, जिनमें होते हैं – पोषक और औषधि प्रभाव

  • पचे हुए भोजन में मौजूद विषैले पदार्थ का कौन-सा अंग चूषण करता है – यकृत

  • पत्‍ती के लाल, नारंगी और पीला रंग के कारण होते हैं – कैरोटिनॉइड

  • पर्यावरण का अध्ययन जीवविज्ञान की किस शाखा के अन्‍तर्गत किया जाता है – पारिस्थितिकी

  • पर्यावरण के अजैव अवयव का उदाहरण है – वायु

  • पर्यावरणीय आयोजन के साथ मूलतः सम्बन्धित संगठन है – NEERI

  • पहला क्‍लोन पशु ‘डॉली’ कौन-सा पशु था – भेड़

  • पांडा भी उसी कुल का है, जिसका/की है – भालू

  • पाचन क्रिया में प्रोटीन किस पदार्थ में बदल जाते है – एमीनो अम्ल

  • पादपालय (Phytotron) एक सुविधा है, जिससे – नियंत्रित दशाओं में पादपों का उगना संभव हो पाता है।

  • पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं – जैव भूरासायनिक चक्र

  • पारिस्थितिक निके की संकल्पना को प्रतिपादित किया था – ग्रीनेल्‍स ने

  • पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए भारत में वन क्षेत्र कितने अनुपात में होना चाहिए – 33.3%

  • पालक के पत्तों में किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है – आयरन

  • पावो क्रिस्‍टेशस किसका वैज्ञानिक नाम है – मोर

  • पित्त (Bile) जमा होता है – पित्ताशय में

  • पित्त किसके द्वारा पैदा किया जाता है – यकृत

  • पीत ज्वर संचारित किया जाता है – एइडीज द्वारा

  • पीलिया एक प्रतीक है – यकृत की बीमारी का

  • पीलिया किसके संक्रमण के कारण होता है – यकृत

  • पुरुष में पुरुषत्व के लिए कौन-सी गुण्‍सूत्री संयोजन उत्‍तरदायी है – XY

  • पुष्पों का अध्ययन कहलाता है – एन्‍थोलॉजी

  • पूर्ण स्‍मृति लोप को किस शब्‍द द्वारा जाना जाता है – एमनीसिया

  • पृथ्वी का विशालतम पारिस्थितिक तंत्र है – जलमंडल

  • पृथ्वी पर विशालतम जीवित पक्षी है – शुतुरमुर्ग

  • पेंगुइन चिडि़या कहाँ पायी जाती है – अण्‍टार्कटिका

  • पेचिश रोग के लिए उत्‍तरदायी प्रोटोजाआ है – एण्‍टअमीबा

  • पेट में भोजन को पचाने के लिए किसकी खास आवश्‍यकता होती है – एन्‍जाइम

  • पेड़ों की पत्तियों में पाया जाने वाला हरा पदार्थ क्या कहलाता है – क्‍लोरोफिल

  • पेप्सिन बदल देता है – प्रोटीन को पॉलीपेप्‍टाइड में

  • पेस मेकर का कार्य है – दिल की धड़कन प्रारम्भ करना

  • पेस मेकर का सम्बन्ध किससे है – हृदय

  • पौधे का कौन-सा भाग फूल बनने का उद्दीपन ग्रहण करता है – पर्ण

  • पौधे व पेड़ का खाना तैयार करने की प्रक्रिया कहलाती है – फोटोसिन्‍थेसिस

  • पौधों और जन्‍तुओं में कार्बोहाइड्रेट किस रूप में संचित होते हैं – स्‍टार्च और ग्‍लूकोस

  • प्‍याज में खाद्य भाग है – तना

  • प्रकाश संश्लेषण की क्रिया उत्पन्न होती है – CO2 , पानी तथा क्‍लोरोफिल से

  • प्रकाश संश्लेषण के लिए कौन-सी गैस आवश्यक है – CO2

  • प्रकाश संश्लेषण होता है – केवल दिन में

  • प्रकृति के सन्‍तुलन को तय करने वाला मुख्य कारक है – मानव गतिविधियाँ

  • प्रचुरतम मात्रा में खाद्य प्रोटीन के दो स्रोत कौन से है – सोयाबीन और मूंगफली

  • प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण केन्द्र कहाँ पर है – कशेरूक रज्‍जु में

  • प्रथम वियुक्त प्रति जैविकी कौन-सा था – पेनिसिलिन

  • प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण किया था – खुराना ने

  • प्रशीतन खाद्य परिरक्षण में मदद करता है – जैव रासायनिक अभिक्रिया की दर को कम कर

  • प्राइमेटों में आधुनिक मानव का निकटतम सम्‍बन्‍धी कौन है – गोरिल्‍ला

  • प्रात: कालीन धूप में मानव शरीर में कौन-सा विटामिन उत्पन्न होता है – विटामिन D

  • प्रोटीन का सर्वप्रथम स्‍त्रोत है – सोयाबीन

  • Biology GK in Hindi | जीव विज्ञान प्रश्न और उत्तर

  • मनुष्य के जीवन काल में कितने दाँत दो बार विकसित होते हैं – 20

  • मनुष्य के नेत्रों के स्वस्थ संचालन के लिए किस विटामिन का सम्बन्ध है – विटामिन A

  • मनुष्य के मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग है – प्रमस्तिष्‍क

  • मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी ग्रन्थि है – पिट्यूटरी

  • मनुष्य के शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं – 12

  • मनुष्य के शरीर में पैर की हड्डी – खोखली होती है।

  • मनुष्य में एफ्लाटॉक्सिन खाद्य विषाक्‍तन द्वारा सामान्‍यतत: कौन-सा अंग प्रभावित होता है – यकृत

  • मनुष्य में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं – 206

  • मनुष्य में कौन से क्रोमोसोम के मिलने से बालक का जन्म होगा – पुरुष का Y व स्त्री का X

  • मनुष्य में त्वचा किस स्थान पर सबसे अधिक मोटी होती है – तलुए पर

  • हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौन-सा खनिज आवश्यक है – पोटैशियम

  • हृदय वंचित है – ऐच्छिक पेशी से

  • हैजा का क्या कारण है – जीवाणु

  • हैजा किसके कारण होता है – जीवाणु

  • मनुष्य में मादा जनन अंग से किस हॉर्मोन का स्राव होता है ? रिलैक्सिन

  • मनुष्य में ऐच्छिक गतियों का नियंत्रण किसके द्वारा होता है ? सेरीब्रम

  • शरीर का तापक्रम कहाँ नियंत्रित होता है ? हाइपोथैलेमस

  • पौधे क्या उत्सर्जित करते हैं? – रात में कार्बन

  • डाइऑक्साइड और दिन में ऑक्सीजन

  • ISRO में S का अर्थ क्या है? – Space

  •  एवं दाँतों में मुख्य रूप से कौन-सा रसायन होता है? – कैल्शियम

  • रसोई गैस का मिश्रण क्या है? – ब्यूटेन एवं प्रोपेन का

  • ‘हीमोफीलिया’ एक आनुवंशिक रोग है, जिसका क्या परिणाम है? – रक्त का नहीं जमना

  • मनुष्य का सामान्य रक्तचाप कितना होता है? –120/80

  • ऊष्मा का सबसे कम ऊष्मारोधी धातु कौन सी है? – एल्युमीनियम

  • वाट को किसमें प्रकट कर सकते हैं?– जूल प्रति सेकण्ड में

  • एल्कोहॉल उद्योग में किस कवक का प्रयोग होता है? – यीस्ट

  • कपड़े से स्याही और जंग के धब्बे छुड़ाने के लिए किसका प्रयोग होता है? – ईथर

  • मलेरिया किसके द्वारा होता है? – मादा ऐनोफिलीज द्वारा

  • डॉक्टरों के द्वारा प्रयुक्त शब्द ‘CAT’ स्कैन का क्या अर्थ है? – कम्प्यूटराइज्ड एक्सियल

  • पौधे किस विधि से भोजन का निर्माण करते हैं?– प्रकाश-संश्लेषण

  • ट्रांसफॉर्मर का प्रयोग किसके नियन्त्रित करने में होता है? – धारा

  • पसीना निकलने से शरीर का सबसे उपयोग कार्य क्या होता है? – शरीर का ताप नियन्त्रित होना

  • ग्रेनाइट, ग्रेफाइल और बैसाल्ट में से कौन-सी रूपान्तरि चट्टान है? – ग्रेनाइट

  • ‘टिटेनस रोग’ किस जीवाणु से होता है? –क्लोस्ट्रीडियम टिटैनी

  • ‘एन्थ्रोपोलॉजी’ क्या है? – मानव विज्ञान का अध्ययन

  • मानव शरीर की किस ग्रन्थि को ‘मास्टर ग्रन्थि’ कहा जाता है? – पीयूषिका

  • रेखीय संवेग संरक्षण किसके बराबर है? – न्यूटन के द्वितीय नियम

  • सूक्ष्म जीवाणुओं से प्राप्त वे तत्व कौन-से हैं, जिनका उपयोग सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए किया जाता है? – प्रतिजैविक

  • ऊष्मा गति का प्रथम नियम अवधारणा की पुष्ठि कौन करता है? – ऊर्जा संरक्षण

  • आदर्श गैस की ऊर्जा किस पर आधारित होती है?– तापमान पर

  • पेट्रोलियम की गुणवत्ता किससे प्रदर्शित की जाती है? – ऑक्टेन नम्बर से

  • वाष्प भट्टी में किससे आयरन ऑक्साइड उपचयित होता है? – कार्बन

  • आप मानव शरीर में उरोस्थि को कहाँ पाएँगे? –जाँघ में

  • भूमि के अपमार्जन में योगदान देने वाला जीव कौन-सा है? – केंचुआ

  • सूर्य में कौन-सा तत्व सर्वाधिक मात्रा में रहता है? – हाइड्रोजन

  • मानव शरीर के किस भाग में ‘पायरिया’ रोगलगता है? – दाँत और मसूड़ा

  • हीरा (Diamond) क्या है? – शुद्ध कार्बन का क्रिस्टलीय

  • लाल रक्त कणिकाएँ कहाँ बनती हैं? – अस्थि मज्जा में

  • शरीर के थर्मोस्टेट (ताप स्थिरांक) का काम करने वाली ग्रन्थि कौन-सी है? – हाइपोथैलेमस

  • पक्षियों के अध्ययन के विज्ञान को क्या कहते हैं? – आर्निथोलॉजी

  • प्रसिद्ध ‘विग बैंग थ्योरी’ किस मुख्य सिद्धान्त पर आधारित है? – ऊष्मा गतिकी के सिद्धान्त

  • प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पकता है? – बढ़ा हुआ प्रेशर, उबलन बिन्दु (क्वथनांक) बढ़ा देता है

  • प्रकाश का वेग सर्वप्रथम किसने नापा? – रोमर

  • किस रक्त समूह के व्यक्तियों को सार्वभौमिक दाता (यूनिवर्सल डोनर) कहा जाता है? – O ग्रुप

  • अवशोषित भोज्य पदार्थ को प्रोटोप्लाज्म में बदलने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? -एसीमिलेशन

  • मौसम के उतार-चढ़ाव अधिकतम कहाँ होते हैं? –सबट्रॉपिक (उपोष्ण प्रदेश)

  • अल्टीमीटर से क्या नापते हैं? – भूतल से ऊँचाई

  • ‘ट्रैकोमा’ रोग किस अंग से सम्बन्धित रोग है? –आँख

  • इन्सुलिन, एण्ड्रनलीन, थॉयरीरिक्सल और हीमोग्लोबिन में से कौन-सा हॉर्मोन नहीं है? –

  • हीमोग्लोबिन

  • किसी मनुष्य के द्वारा श्वसन में एक बार में खींची गयी हवा कितनी होती है- 500 मिमी

  • किस विटामिन की कमी के कारण मसूढ़ों से रक्त आता है और दाँत हिलने लगते हैं? – विटामिन C

  • क्रायोजेनिक इंजन का प्रयोग किसमेंहोता है? –रॉकेट में

  • ‘लॉ ऑफ फ्लोटिंग’ का सिद्धान्त किसने दिया था? – आर्किमिडीज ने

  • इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और पोजिट्रॉन इनमें से सबसे बड़ा कण कौन-सा है? – इलेक्ट्रॉन

  • दूध उबालने की स्फूर पश्चयता कितनी होती है? –100°C

  • कौन-सा तत्व रासायनिक रूप में धातु व अधातु दोनों के समान कार्य करता है? – बेरॉन

  • वयस्क मानव ढाँचा कितनी हड्डियों पर आधारित होता है?– 206

  • एगमार्क क्या है? – प्रयोग करने वाली वस्तुएँ जैसे- अण्डे, दूध, घी आदि की क्वालिटी गारण्टी की मोहर

  • खारे नमकीन जल में कौन-सा पेड़ उग सकता है? –मैंग्रोव

  • मनुष्य का मेरुदण्ड किससे संरक्षित है? – कशेरुक

  • यदि कोई व्यक्ति दोषपूर्ण द्विकपर्दी वॉल्व से पीड़ित है, तो उसके शरीर का कौन-सा अंग

  • रोगग्रस्त है? – फुफ्फुस

  • ऐसबेस्टस क्या है? – रेशायुक्त खनिज है

  • कौन-सी फसल, मृदा में नाइट्रोजन यौगिकीकरण को बढ़ाती है? – बीन्स

  • पके हुए अंगूरों में क्या होता है? – ग्लूकोस

  • मादा पशुओं में बच्चे पैदा होते समय कौन- सा हॉर्मोन अधिक सक्रिय होता है? — ऑक्सीटोसिन

  • “भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान” कहाँ स्थित है? — बरेली

  • मुर्गियों की सबसे ख़तरनाक बीमारी कौन-सी है? — रानीखेत

  • भारत में सर्वाधिक पशु धन किस राज्य में पाया जाता है? — उत्तर प्रदेश

  • निम्नलिखित में से किसके दूध में वसा की सर्वाधिक मात्रा पायी जाती है? — रेण्डियर

  • ऊन के लिए विख्यात पशु ‘पश्मीना’ क्या है? — बकरी

  • किस स्तनधारी के दूध में जल की मात्रा सबसे कम होती है? — मादा हाथी

  • ‘केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र’ कहाँ स्थित है? — देहरादून

  • मनुष्य के शरीर में ‘एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका’ कहाँ पाया जाता है? — आँत में

  • मच्छर में मलेरिया परजीवी का जीवन चक्र किसने खोजा था? — रोनाल्ड रॉस ने

  • निम्न में से किसमें रक्त नहीं होता है, किंतु वह श्वसन करता है? — हाइड्रा

  • निम्नलिखित में से किसे ‘जेली फिश’ के नाम से जाना जाता है? — ऑरीलिया

  • मानव शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं? — 12

  • स्तनधारियों में लाल रुधिर कणिकाओं का निर्माण कहाँ होता है? — अस्थिमज्जा में

  • वाशिंग मशीन का कार्य किस सिद्धांत पर आधारित है? — अपकेंद्रण

  • न्यून तापमानों (क्रायोजेनिक्स) का अनुप्रयोग होता है? — अंतरिक्ष यात्रा, चुम्बकीय प्रोत्थापन एवं दूरमिति में

  • द्रव बूँद की संकुचित होकर न्यूनतम क्षेत्र घेरने की प्रवृत्ति का कारण होता है? — पृष्ठ तनाव

  • अल्फा कण के दो धन आवेश होते हैं, इसका द्रव्य मान लगभग बराबर होता है — -310

  • जेट इंजन किस सिद्धांत पर कार्य करता है? — रैखिक संवेग संरक्षण

  • जीव विज्ञान’ (Biology) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? — लैमार्क एवं ट्रैविरेनस ने

  • ‘वनस्पति विज्ञान’ के जनक कौन हैं? — थियोफ्रेस्ट

  • पुष्पों के अध्ययन को क्या कहा जाता है? — एन्थोलॉजी

  • ‘भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है? — कोलकाता

  • निम्न में से किसे ‘वर्गिकी का पितामह’ कहा जाता है? — कार्ल वार्न लीनियस

  • वर्गीकरण की आधारीय इकाई क्या है? — स्पेशीज

  • जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की थी? — ल्यूवेन हॉक

  • वास्तविक केन्द्रक किसमें अनुपस्थित होता है? — जीवाणुओं में

  • भोजन की विषाक्तता उत्पन्न होती है? — क्लोस्ट्रीडियम बौटूलीनम द्वारा

  • नाइट्रोजन के स्थिरीकरण में निम्न में से कौन-सी फ़सल सहायक है? — फली (बीन्स)

  • निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी जीवाणुओं के द्वारा होती है? — कुष्ठ

  • वृक्षों की छालों पर उगने वाले कवकों को क्या कहते हैं? — कार्टीकोल्स

आज के इस आर्टिकल में हमने जीव विज्ञान प्रश्न और उत्तर के बारे में जाना। जीव विज्ञान के  प्रश्नों का यह संग्रह परिक्षापयोगी दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

उम्मीद करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,यदि आपको आर्टिकल पसंद आए तो आर्टिकल को शेयर अवश्य करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply