भारत के राष्ट्रपति | Important gk Questions Indian President (GK 2023)

President Of India Gk Questions Answer In Hindi, भारत के राष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न उत्तर -

हेलो दोस्तों इस आर्टिकल में हम भारत के राष्ट्रपति से सम्बंधित कुच्छ महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानेंगे। भारतीय संविधान के अनुसार राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है। भारत में राष्ट्रपति देश का संवैधानिक प्रमुख माना जाता है। भारत के राष्ट्रपति से जुड़े प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-UPSC,STATE PCS,SSC, RRB, NTPC, RAILWAY, BANKING PO ,BANKING CLERK,CDS, NET/JRF इत्यादि में पूछे जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें। 

About Indian President GK

भारत के राष्ट्रपति सामान्य ज्ञान

प्रश्न -: Bharat ke rashtrapati kaun hai 2022 ?

उत्तर -: श्री रामनाथ कोविंद। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से अब तक जारी है।

प्रश्न -: भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: डॉ. राजेंद्र प्रसाद। इनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक था।

प्रश्न -: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है ?

उत्तर -: श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

प्रश्न -: भारत के दूसरे राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन। इनका कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक था।

प्रश्न -: सबसे लंबा कार्यकाल किस राष्ट्रपति का था ?

उत्तर -: डॉ. राजेंद्र प्रसाद ( 12 वर्ष )

प्रश्न -: लगातार दो बार भारत के राष्ट्रपति बनने वाले व्यक्ति कौन थे ?

उत्तर -: डॉ. राजेंद्र प्रसाद

प्रश्न -: सबसे कम कार्यकाल वाले राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: डॉ. जाकिर हुसैन। उनकी पद पर ही मृत्यु हो गई थी।

इन्हें भी पढ़े :- Reasoning Questions and Answer in Hindi

प्रश्न -: भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: डॉ. जाकिर हुसैन

प्रश्न -: निर्विरोध चुने जाने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: श्री नीलम संजीव रेड्डी

प्रश्न -: आपातकाल के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: फखरुद्दीन अली अहमद

प्रश्न -: भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: श्री वी. वी. गिरि (वराहगिरि वेंकटगिरि)। इनका कार्यकाल 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 तक था।

प्रश्न -: भारत के पहले दलित राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: श्री के. आर. नारायणन

प्रश्न -: भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: श्री नीलम संजीव रेड्डी ( 64 वर्ष )

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने की न्यूनतम आयु कितनी है ?

उत्तर -: 35 वर्ष

प्रश्न -: राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कौन कौन शामिल होता है ?

उत्तर -: राज्यसभा, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य

प्रश्न -: एक व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर कितनी बार निर्वाचित हो सकता है ?

उत्तर -: एक ही व्यक्ति चाहे जितनी बार राष्ट्रपति बन सकता है।

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है ?

उत्तर -: अप्रत्यक्ष रूप से

प्रश्न -: राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा किया जाता है ?

उत्तर -: समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत पद्धति

प्रश्न -: राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की कम-से-कम कितनी संख्या होनी चाहिए ?

उत्तर -: 50-50

प्रश्न -: राष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवादों का निपटारा किसके द्वारा किया जाता है ?

उत्तर -: उच्चतम न्यायालय

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पद का कार्यकाल कितना होता है ?

उत्तर -: 5 वर्ष। लेकिन 5 वर्ष बाद भी वह अपने पद पर तब तक रहेगा जब तक कि उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर लेता।

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ कौन दिलाता है ?

उत्तर -: भारत के मुख्य न्यायाधीश अथवा उनकी अनुपस्थिति में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश

प्रश्न -: भारत का राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है ?

उत्तर -: उपराष्ट्रपति

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से कौन हटा सकता है ?

उत्तर -: संसद

प्रश्न -: संविधान के किस अनुच्छेद में भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया का उल्लेख है ?

उत्तर -: अनुच्छेद 61

इन्हें भी पढ़े :- भारतीय संविधान सामान्य ज्ञान

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है ?

उत्तर -: संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से

प्रश्न -: राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग की प्रक्रिया किस सदन द्वारा शुरू की जा सकती है ?

उत्तर -: संसद के किसी भी सदन द्वारा

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव पास करने के लिए कितने सदस्यों का समर्थन चाहिए ?

उत्तर -: सदन के कुल सदस्यों में से कम-से-कम 2/3 सदस्य

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए कम-से-कम कितने दिन पूर्व की सूचना आवश्यक है ?

उत्तर -: 14 दिन

प्रश्न -: राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में भारत के राष्ट्रपति का पदभार कौन संभालता है ?

उत्तर -: उपराष्ट्रपति। यदि उपराष्ट्रपति अनुपस्थित हैं तो उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश। यदि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अनुपस्थित हैं तो उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश।

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति का मासिक वेतन कितना होता है ?

उत्तर -: 5 लाख

प्रश्न -: लोकसभा में भारत के राष्ट्रपति द्वारा कितने लोगों को मनोनीत किया जाता है ?

उत्तर -: दो सदस्य ( आंग्ल भारतीय समुदाय )

प्रश्न -: राज्यसभा में भारत के राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है ?

उत्तर -: 12 सदस्य ( कला, साहित्य, विज्ञान, पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोग )

प्रश्न -: भारत का राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत् अध्यादेश जारी करता है ?

उत्तर -: अनुच्छेद 123

प्रश्न -: तीनों सैन्य बलों का प्रमुख कौन होता है ?

उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के तहत् क्षमादान की शक्ति प्राप्त है ?

उत्तर -: अनुच्छेद 72

प्रश्न -: संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति संघीय मंत्रिपरिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य है?  उत्तर -: अनुच्छेद 74

प्रश्न -: राज्यों में संवैधानिक तंत्र विफल होने पर राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के आधार पर लगाया जाता है ?

उत्तर -: अनुच्छेद 356

प्रश्न -: भारत का राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत् उच्चतम न्यायालय से परामर्श ले सकता है ?

उत्तर -: अनुच्छेद 143

प्रश्न :- भारत में राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा करता है ?

उत्तर :- अनुच्छेद 352

प्रश्न -: संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर भारत का राष्ट्रपति देश में वित्तीय आपात की घोषणा करता है ?

उत्तर -: अनुच्छेद 360

प्रश्न -: भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है ?

उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति

प्रश्न -: युद्ध अथवा भारत पर आक्रमण होने की स्थिति में कौन अंतिम रूप से आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर सकता है ?

उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति

प्रश्न -: भारत में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगा था ?

उत्तर -: 20 जून 1951 से 17 अप्रैल 1952 तक ( पंजाब में )

प्रश्न -: किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन कितने समय के लिए रह सकता है ?

उत्तर -: 3 वर्ष

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी एक अध्यादेश को ससंद के सत्र शुरू होने के बाद सदन में कितने समय तक रखा जाना आवश्यक है ?

उत्तर -: 6 सप्ताह

प्रश्न -: राष्ट्रपति किस सूची के विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है ?

उत्तर -: संघ व समवर्ती सूची

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति ने किस एकमात्र मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था ?

उत्तर -: भारतीय डाकघर (संशोधन) अधिनियम

पढ़ें- लोकसभा GK

प्रश्न -: नामांकन के समय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को जमानत के तौर पर कितना रुपया जमा करना पड़ता है ?

उत्तर -: 15,000 रु.

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति को पेंशन के रूप में कितना रुपया प्रतिमाह मिलता है ?

उत्तर -: 1,50,000 रु.

प्रश्न -: भारत के पूर्व राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी थे। डॉ. प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थे।

प्रश्न -: श्री रामनाथ कोविंद कितने नंबर के राष्ट्रपति है ?

उत्तर -: श्री रामनाथ कोबिंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं।

प्रश्न :- वर्तमान में भारत का राष्ट्रपति कौन है 2022 ?

उत्तर :- श्री रामनाथ कोविंद

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति को अपने पद से कैसे हटाया जा सकता है ?

उत्तर -: महाभियोग प्रक्रिया द्वारा

प्रश्न -: राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जा सकता है ?

उत्तर -: संविधान का अतिक्रमण करने के आधार पर

प्रश्न -: भारत के सबसे वृद्ध राष्ट्रपति कौन थे ?

उत्तर -: आर. वेंकटरमण ( 76 वर्ष )

प्रश्न -: जनता के राष्ट्रपति ( The People’s President ) के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर -: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

प्रश्न -: भारत का राष्ट्रपति चुने जाने वाले प्रथम गैर कांग्रेसी उम्मीदवार कौन थे ?

उत्तर -: वी. वी. गिरि (वराहगिरि वेंकटगिरि)

प्रश्न -: भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है ?

उत्तर -: भारत के राष्ट्रपति में

प्रश्न -: भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है ?

उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति

प्रश्न -: भारत का संवैधानिक प्रधान कौन होता है ?

उत्तर -: राष्ट्रपति

आज के इस आर्टिकल में हमने भारत के राष्ट्रपति से सम्बंधित महत्वपूर्ण सवालो और उनके जवाबों के बारे में जाना। ये वन लाइनर प्रश्न परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है ।

one liner gk questions in hindi | one line question and answer | one liner gk in hindi pdf gk questions with answers | one word gk questions in hindi one liner | static gk questions

उम्मीद करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगी, अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply