विश्व के प्रमुख खनिज उत्पादक देश 2022 (Major Mineral Producing Countries of the World)

विश्व के प्रमुख खनिज (Major Mineral Producing Countries of the World)

हेलो दोस्तों, studypointandcareer.com में आपका स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में विश्व के प्रमुख खनिज  उत्पादक देश के बारे में बताया जा रहा है। विश्व में लगभग 195 देश हैं। उद्योग में कच्चे मॉल के रूप में खनिज का उपयोग किया जाता है। उद्योग पर पुरे विश्व की अर्थव्यवस्था निर्भर करती है। साथ ही विभिन्न देश एक दुसरे पर खनिज के आश्रित होते हैं। जिससे वो अपने देश के उद्योगों की आवश्यकता को पूरा कर सकें। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-UPSC, STATE PCS, SSC, RAILWAY,NTPC, RRB, BANKING,CDS इत्यादि में विश्व के प्रमुख खनिज उत्पादक देश के बारे में पूछा जाता है। 

Major Mineral Producing Countries of the World


विश्व में अनेक प्रकार के खनिज पाये जाते हैं। पृथ्वी में खनिज संसाधनों का वितरण असमान है, यथा-रूस में यूराल, कांगो में कटंगा, कनाडियन शील्ड तथा दक्षिण अफ्रीका आदि में उच्चकोटि के खनिज पाये जाते हैंपर कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहाँ खनिज की उपलब्धता नहीं है, यथा- अमेजन घाटी, डेनमार्क, नीदरलैंड तथा कुछ मध्य अमेरिकी देश|

  • विश्व के प्रमुख खनिज उत्पादक देश
  • विश्व में खनिज तेल उत्पादक देश
  • विश्व की प्रमुख खाने
  • विश्व के प्रमुख संसाधन प्रदेश
  • विश्व के प्रमुख खनिज एवं उत्पादक देश 2022
  • विश्व के प्रमुख खनिज तेल क्षेत्रों का वर्णन कीजिए

खनिजों के उत्पादक देश Major Mineral Producing Countries of the World (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान ) 

  • लोहा- चीन, ब्राजील ऑस्ट्रेलिया|
  • ताँबा- चिली, अमेरिका, कनाडा|
  • मैगनीज- चीन, यूक्रेन, द. अफ्रीका|
  • बॉक्साइट- ऑस्ट्रेलिया, गिनी, जमैका|
  • सोना- चीन, द. अफ्रीका, स्वतंत्र राष्ट्रकुल|
  • जस्ता- कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, स्वतंत्र राष्ट्रकुल|
  • हीरा- लो.ग. कांगो, द. अफ्रीका, भारत।
  • निकिल- कनाडा, स्वतंत्र राष्ट्रकुल, ऑस्ट्रेलिया|
  • चाँदी- मैक्सिको, अमेरिका, पेरू।
  • सीसा- ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, स्वतंत्र राष्ट्रकुल|
  • अभ्रक- (माइका) भारत, द. अफ्रीका, ब्राजील|
  • टिन- इंडोनेशिया, मलेशिया, चीन।
  • क्रोमाइट- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, रूस|
  • टंगस्टन- चीन, पुर्तगाल, अमेरिका|
  • कोबाल्ट- लो.ग. कांगो, जाम्बिया, मोरक्को|
  • वैनेडियम- दक्षिण अफ्रीका, रूस, अमेरिका।
  • मॉलिब्डेनम- अमेरिका, कनाडा, रूस। 
  • यूरेनियम- कजाकिस्तान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया|
  • कोयला- चीन, स्वतंत्र राष्ट्रकुल के देश, संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • पेट्रोलियम- रूस, सऊदी अरब, इराक।
  • मैग्नेटाइट- स्वीडन, रूस, लाइबेरिया।

विश्व की प्रमुख जनजातियाँ (जनजाति स्थान / देश)

  • पिग्मी-कांगो वेसिन
  • एवोरिजिन्स-ऑस्ट्रेलिया
  • एस्किमो-टुंड्रा क्षेत्र
  • वर्वर-अल्जीरिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया
  • बंटुस-मध्य एशिया एवं दक्षिण एशिया
  • विन्डिवु-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
  • वंडोइंस-अफ्रीका एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया
  • लैप्स -टुंड्रा क्षेत्र
  • सैमॉयड-एशियाटिक टुंड्रा-उत्तरी रूस
  • पापुअन-न्यू गुयाना
  • तातर-साइबेरिया
  • रेड इंडियन-उत्तरी अमेरिका
  • मसाई-पूर्वी अफ्रीका
  • माओरी-न्यूजीलैंड
  • वेद्दास-श्रीलंका
  • याकूत-टुंड्रा क्षेत्र
  • गाउचां-उरुग्वे, अर्जेंटीना
  • हैमाइट्स-उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका
  • वद्दू-अरब
  • खिरगीज-मध्य एशिया
  • नीग्रो-मध्य अफ्रीका
  • संमांग-मलेशिया
  • आइनू-जापान
  • बुशमैन-कालाहारी मरुस्थल (बोत्सवाना)
  • वोरो ब्राजील
  • इंकाया, जुलु-द. अफ्रीका
  • हैदा-अमेरिका
  • पापुअन्स न्यू गिनी
  • याकू टुंड्रा क्षेत्र

 कवीलाई मानवों के आवास

  • इग्लू : टुंडा क्षेत्र के एस्कीमो लोगों द्वारा बनाया गया बर्फ का घर। 
  • इन्चा : उत्तरी रूस के ग्रामीणों का घर|
  • युर्त   : मध्य एशिया के निवासियों का पशुचर्म से निर्मित घर। 
  • तिपी : रॉकी पर्वत के रेड इंडियंस का तंबनुमा घर|

अमेरिका, विश्व का सबसे बड़ा तेल आयातक तथा सऊदी अरब, सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। 

  • संयुक्त राज्य अमेरिकामोलिब्डेनम, सल्फर एवं फॉस्फेट का सबसे बड़ा उत्पादक है, कनाडा निकेल उत्पादन में प्रथम है।
  • सोना सबसे अधिक चीन में मिलता है। वर्ष 2006 - तक द. अफ्रीका सोना उत्पादन में प्रथम स्थान पर था। लेकिन अब चीन का स्थान प्रथम हो गया है। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ताप विद्युत का सबसे बड़ा उपभोक्ता और उत्पादक देश है। 
  • जल विद्युत के उत्पादन में संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व में प्रथम स्थान पर है।

उद्योगों में उपयोग की दृष्टि से खनिज निम्न प्रकार के होते हैं : 

  • धात्विक खनिज: ताँबा, सीसा, जिंक, लोहा, क्रोमाइट, टंगस्टन, एल्यूमिनियम, मैगनीज, निकेल, वैनेडियम आदि।
  • अधात्विक खनिजः संगमरमर या माइका, स्टीटाइट, एस्बेस्टस आदि।
  • उर्वरक खनिजः पेट्रोलियम, कोयला, प्राकृतिक गैस एवं नाभिकीय खनिज|
  • कठोर खनिज: मैग्नेसाइट, क्रोमाइट, क्यानाइट, सिलिमेनाइट, अग्निसह मिट्टी एवं ग्रेफाइट। 

लौहांश की मात्रा के आधार पर लौह अयस्क को पाँच वर्गों में बाँटा जा सकता है- 

  • मैग्नेटाइट - (लोहे का अंश 70% )
  • हैमेटाइट - (लोहे का अंश 65% )
  • लिमोनाइट - (लोहे का अंश 10-40% )
  • सिडेराइट - (लोहे का अंश 40-50 प्रतिशत %) 
  • लैटेराइट - (लोहे का अंश 40% से कम) ।

विश्व के प्रमुख खनिजों एवं उनके सर्वाधिक उत्पादक देशों से सम्बंधित प्रश्न आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में पूछे जाते है।

आशा करते हैं की आपको विश्व के प्रमुख खनिज उत्पादक देश की यह जानकारी उपयोगी लगी हो और कई महत्वपूर्ण टॉपिक के सामान्य ज्ञान के नोट्स पढ़ें और पीडीऍफ़ फाइल भी डाउनलोड करें। अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

0 Comments :

Post a Comment

हमें अपने प्रश्नों और सुझावों को कमेंट करके बताएं...

Cancel Reply